Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन 2026

एचडीएफसी बैंक 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर 50 लाख रु. तक का पर्सनल लोन देता है। इन लोन का इस्तेमाल आप अपनी विभिन्न वित्तीय ज़रूरतों जैसे शादी, ट्रैवल, पढ़ाई के खर्च और मेडिकल इमरजेंसी आदि को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
इंस्टेंट पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू

4.5/5

15.6L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of 100% ऑनलाइन प्रोसेस

100% ऑनलाइन प्रोसेस

सिर्फ 5 मिनट में आवेदन करें, कम दस्तावेजों के साथ

Icon image of जल्दी अप्रूवल और तेज पैसे ट्रांसफर

जल्दी अप्रूवल और तेज पैसे ट्रांसफर

24–72 घंटों के भीतर खाते में लोन राशि प्राप्त करें

Icon image of एक्सपर्ट की सही सलाह

एक्सपर्ट की सही सलाह

सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से सहायता पाएं

Icon image of 100% सुरक्षित और गोपनीय प्रक्रिया

100% सुरक्षित और गोपनीय प्रक्रिया

RBI-रेगुलेटेड प्रक्रिया, बिना अनचाहे कॉल्स के

सर्वोत्तम पर्सनल लोन ऑफर्स ढूंढें

Sort by:

HDFC Bank
10 Second Disbursal*100% Digital Process*Quick Disbursal
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 12.5%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee6,500
Axis Bank
Low Processing fee
Max Loan Amt.Upto 40L
Rate of Interest9.99% - 17.15%
Tenure uptoUpto 6 Years
Processing FeeUpto 2%
Kotak Mahindra Bank
Lowest Income requirement100% Digital Process*
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.98% - 17.2%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee1.1% - 1.5%
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of ऑफर्स की तुलना करें और <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>तुरंत डिस्बर्सल</strong> के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

image of अपने लोन <strong>अप्रूवल की संभावना</strong> जानें

अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें

image of पूरी तरह से <strong>डिजिटल प्रोसेस</strong>

पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस

एचडीएफसी पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं

ब्याज दर 9.99% से शुरू
लोन राशि ₹50 लाख तक
लोन अवधि 7 साल तक
प्रोसेसिंग फीस ₹6,500 तक
न्यूनतम मासिक आय ₹25,000
लोन कितने समय में मिलेगा  रेगुलर पर्सनल लोन: 4 दिन के अंदर

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन: 10 सेकंड के भीतर

एचडीएफसी पर्सनल लोन क्यों चुनें?

  • तुरंत डिस्बर्सल: रेगुलर पर्सनल लोन में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के 4 दिन के भीतर और प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन में 10 सेकंड के भीतर लोन मिल जाता है।
  • डिजिटल प्रोसेस: ऑनलाइन घर बैठे डिजिटली लोन के लिए आवेदन करें।
  • न्यूनतम दस्तावेज़: लोन लेने के लिए कम दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है।
  • प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन: बैंक के चुनिंदा मौजूदा कस्टमर्स को मिलता है।
  • बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा: अन्य बैंकों के पर्सनल लोन कस्टमर्स HDFC बैंक में अपना लोन ट्रांसफर कर सकते हैं।

एचडीएफसी पर्सनल लोन ब्याज दर 2026

HDFC बैंक सालाना 9.99% से लेकर 24% तक की ब्याज दरों पर पर्सनल लोन देता है। हालांकि, लोन की दरें अलग-अलग कस्टमर्स के लिए भिन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: HDFC पर्सनल लोन की ब्याज दरें

एचडीएफसी पर्सनल लोन पात्रता

HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए इन योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी और केंद्रीय, राज्य और स्थानीय निकायों के कर्मचारी एचडीएफसी पर्सनल लोन के लिए योग्य हैं
  • उम्र: 21 साल, लोन मैच्योरिटी के समय अधिकतम 60 साल
  • एंप्लॉयमेंट: प्राइवेट या सार्वजिनक क्षेत्र की कंपनी में काम करने वाले आवेदक
  • वर्क एक्सपीरियंस: कम से कम 2 साल और वर्तमान नियोक्ता/ कंपनी के साथ 1 साल
  • न्यूनतम सैलरी: 25,000 रु.
  • क्रेडिट स्कोर: 750 या उससे ज़्यादा होने पर लोन मिलने की अधिक संभावना

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Hdfc Bank पाएं

एचडीएफसी पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन आमतौर पर नीचे बताए गए दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट
  • पता प्रमाण: आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट
  • आय प्रमाण: फॉर्म 16 या सैलरी स्लिप
  • पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप

क्या बिना दस्तावेज़ के लोन मिल सकता है

HDFC पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको किसी फिज़िकल दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है। जबकि प्री-अप्रूव्ड लोन के मामले में बैंक बिना किसी दस्तावेज़ के 10 सेकंड के भीतर पर्सनल लोन प्रदान करने का दावा करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्री-अप्रूव्ड लोन मौजूदा कस्टमर्स को दिया जाता है जिनका KYC और बैंकिंग रिकॉर्ड बैंक के पास पहले से होता है। इसलिए लोन आवेदन के दौरान किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती।

एचडीएफसी पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

पैसाबाज़ार पर पर्सनल लोन के आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: पैसाबाज़ार ऐप पर लॉगिन करें।
  • स्टेप 2: होम स्क्रीन पर “Personal Loan” का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 3: आपको कई लोन ऑफर्स दिखाई देंगे, उनमें से उपयुक्त ऑफर चुनें।
  • स्टेप 4: “Apply Now” पर क्लिक करें, जानकारी भरें।

पैसाबाज़ार पर पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने के फायदे

  • 30 से ज़्यादा लेंडर्स के लोन ऑफर्स देखें और उनकी तुलना करें
  • पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस से आवेदन करें
  • अपनी प्रोफाइल के मुताबिक लोन ऑफर्स पाएं
  • हर लोन ऑफर के साथ लोन अप्रूवल की संभावना देखें

एचडीएफसी पर्सनल लोन की फीस और चार्ज़ेस (Fees & Charges)

लोन कैंसिलेशन चार्ज कूलिंग-ऑफ/लुक-अप पीरियड के दौरान लोन कैंसिल कर सकते हैं।

लोन डिस्बर्समेंट की तारीख से उसे कैंसिल करने तक जितना भी ब्याज बनता है, वो कस्टमर को देना होगा।

इसके अलावा, प्रोसेसिंग फीस, स्टांप ड्यूटी, अन्य वैधानिक शुल्क और GST नॉन-रिफंडेबल होते हैं।

लोन प्रोसेसिंग फीस ₹6,500 तक + GST
स्टैम्प ड्यूटी और अन्य स्टैच्युटरी चार्ज राज्य के नियम अनुसार
रिपेमेंट मोड बदलने पर लगने वाला चार्ज ₹500
समय पर EMI न भरने पर चार्ज EMI भरने की तय तारीख के बाद 7 दिनों का ग्रेस पीरियड खत्म होने पर भी अगर EMI नहीं भरी जाती तो बकाया राशि पर 1.50% (18% सालाना) + टैक्स का लेट पेमेंट शुल्क लिया जाएगा।

लोन समय से पहले बंद करने या पार्ट-प्रीपेमेंट करने पर चार्ज

पार्ट/फुल प्री-पेमेंट मूल बकाया राशि के 25% तक प्रीपेमेंट की अनुमति है। एक वित्तीय वर्ष में एक बार और लोन अवधि के दौरान 2 बार प्रीपेमेंट की जा सकती है।

पहली EMI चुकाने के बाद पार्ट-प्रीपेमेंट किया जा सकता है। जिस पर इतना शुल्क देना होगा:

1 से 24 EMI तक: पार्ट-पेमेंट राशि का 4%

24 से 36 EMI तक: पार्ट-पेमेंट राशि का 3%

36 EMI के बाद: पार्ट-पेमेंट राशि का 2%

प्रीपेमेंट फीस

(बकाया राशि पर)/पार्ट- पेमेंट फीस

24 ईएमआई तक – बकाया राशि का 4%

25-36 ईएमआई के बाद – बकाया राशि का 3%

36 ईएमआई से अधिक – बकाया राशि का 2%

प्री-अप्रूव्ड एचडीएफसी पर्सनल लोन

HDFC बैंक अपने चुनिंदा मौजूदा कस्टमर्स को उनकी बैंकिंग हिस्ट्री, आय, क्रेडिट प्रोफइल और रीपेमेंट रिकॉर्ड जैसे फैक्टर्स के आधार पर प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन प्रदान करता है। इसमें लोन प्रोसेस आसान और तेज़ होता है। चुंकि बैंक के पास पहले से आपके दस्तावेज़ होते हैं इसलिए आवेदन के दौरान किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती।

HDFC बैंक प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर इन तरीकों से मिलता है:

  • बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी कॉल करके प्री-अप्रूव्ड ऑफर की जानकारी देते हैं।
  • HDFC बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में लॉगिन कर खुद चेक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप पैसाबाज़ार ऐप के माध्यम से अपने ‘प्री-अप्रूव्ड’ और ‘प्री-क्वालिफाइड’ ऑफर देख सकते हैं।

5 लाख रु. एचडीएफसी पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?

5 लाख रु. के पर्सनल लोन की EMI लोन अवधि और ब्याज दरों पर निर्भर करती है।

लोन राशि ब्याज दर अवधि अनुमानित EMI
₹5 लाख 9.99% प्रति वर्ष 1 साल ₹43,950
₹5 लाख 9.99% प्रति वर्ष 2 साल ₹23,070
₹5 लाख 9.99% प्रति वर्ष 3 साल ₹16,135
₹5 लाख 9.99% प्रति वर्ष 4 साल ₹10,620

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

एचडीएफसी पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?

HDFC पर्सनल लोन की ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होती है।

HDFC पर्सनल लोन कितना मिल सकता है?

HDFC बैंक से आपको अपनी पात्रता, क्रेडिट प्रोफाइल और भुगतान क्षमता के आधार पर 25,000 रु. से लेकर 50 लाख रु. तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में बैंक पात्रता शर्तों के मुताबिक 75 लाख रु. तक का भी पर्सनल लोन प्रदान करता है।

एचडीएफसी पर्सनल लोन के लिए सैलरी कितनी होनी चाहिए?

HDFC से पर्सनल लोन लेने के लिए आपकी न्यूनतम सैलरी 25,000 रु. होनी चाहिए।

एचडीएफसी पर्सनल लोन के लिए CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए?

आमतौर पर, सिबिल स्कोर 760 या उससे अधिक होने पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

एचडीएफसी पर्सनल लोन कितने दिन में मिलता है?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद लोन 4 दिनों के अंदर मिल जाता है। प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के मामले में लोन 10 सेकंड भीतर डिस्बर्स हो जाता है।

क्या एचडीएफसी पर्सनल लोन का प्रीपेमेंट किया जा सकता है?

हां, HDFC बैंक पर्सनल लोन का पार्ट-प्रीपेमेंट और फोरक्लोज़र करने की अनुमति देता है।

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर्स चेक करें, क्विक डिस्बर्सल के साथ

Scroll to top