Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कोलकाता में इसका मुख्यालय हैं, बंधन बैंक को सार्वभौमिक बैंक स्थापित करने के लिए RBI से 2014 में अपना बैंकिंग लाइसेंस मिला था।बैंक में 4,014 टच पॉइंट पैन इंडिया हैं, जिसमें 1,000 बैंक शाखाएं, 3,014 डोरस्टेप सेवा केंद्र और 481 ATM केंद्र हैं, जिनमें 973 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। बैंक शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण ग्राहकों को बैंकिंग और आर्थिक सेवाओं प्रदान करता है।
बंधन बैंक लोगों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए डिज़ाइन किए गए 6 प्रकार के सेविंग अकाउंट प्रदान करता है। सेविंग अकाउंट ATM सह डेबिट कार्ड, खरीदारी और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सहित सभी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
बंधन बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए करंट अकाउंट में बिज़ प्रीमियम, बिज़ स्टैंडर्ड, बिज़ एडवांटेज और बिज़ समृद्धि अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट में दैनिक नगदी निकालने की सीमाएं अधिक हैं और ये ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करते हैं।
बंधन बैंक 3 साल तक की अवधि के लिए घर खरीदने या निर्माण करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए विभिन्न होम लोन योजनाएं प्रदान करता है।
आकर्षक ब्याज दरों और 12 से 36 महीनों तक की अवधि के लिए 5 लाख रु. तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है।
बंधन बैंक के साथ, ग्राहक तत्काल आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रॉपर्टी के बदले लोन ले सकते हैं।
बंधन बैंक 3 साल तक के पुनर्भुगतान विक्लप के साथ टू व्हीलर लोन प्रदान करता है।
बंधन बैंक उद्यमियों को आय बढाने में मदद करने और व्यवसाय में निवेश बढ़ाने के लिए 2 प्रकार के MSME लोन प्रदान करता है।
बंधन बैंक 6 महीने से 36 महीने तक की अवधि के लिए न्यूनतम दस्तावेज पर गोल्ड लोन देता है।
कई प्रकार की FD उपलब्ध हैं, FD प्रीमियम, स्टैंडर्ड FD, टैक्स-सेवर FD, एडवांटेज और धन समृद्धि। FD के लिए न्यूनतम जमा राशि 1,000 रु. से शुरू होती है।
ग्राहक आसान कार्यकाल के लिए 6 महीने से 10 साल तक 100 रु. की न्यूनतम मासिक किस्तों के साथ रेकरिंग डिपॉज़िट खोल सकते हैं।
बैंक 3 प्रकार के क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है जो सभी प्रकार की आर्थिक आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त हैं। इन क्रेडिट कार्डों का उपयोग वे अपनी सभी आवश्यकताओं के लिए खरीदारी से यात्रा के दौरान खर्च तक कर सकते हैं।
बंधन बैंक विभिन्न ग्राहक की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डेबिट कार्ड प्रदान करता है। डेबिट कार्डधारक ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं, रेस्टोरेंट के बिलों का भुगतान कर सकते हैं, यूटिलिटी बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
बंधन बैंक के खाताधारक अपने अकाउंट की शेष राशि जानने के लिए नेट बैंकिंग सुविधा, टोल-फ्री नंबर, मोबाइल बैंकिंग, पासबुक, मिस्ड कॉल सेवा, SMS बैंकिंग, ATM का उपयोग कर सकते हैं।
M.बंधन ऐप के ज़रिए ग्राहक अकाउंट बैलेंस, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री, लोन, फंड ट्रांसफर और अन्य जैसी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐप प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध है।
ग्राहकों को अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में प्रवेश करने के लिए ग्राहक आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाता है। खाताधारक- फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक, लोन और अन्य बैंकिंग संबंधी सेवाओं जैसे सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ग्राहक बंधन बैंक बैलेंस इंक्वायरी नंबर 9223008666 पर मिस्ड कॉल देकर उपलब्ध खाते की शेष राशि जान सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों के पास बैंक के पास एक रजीस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।