Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एनईएफटी (NEFT) या नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर एक भुगतान प्रणाली है जो कि फंड ट्रांसफर की सुविधा देती है। यह भुगतान मोड कंपनियों, फर्मों, कॉरपोरेट्स और व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी को भी देश के भीतर अपनी इच्छा के अनुसार फंड ट्रांसफर करने की सेवा देती है। एनईएफटी (NEFT) ट्रांजैक्शन के लिए, बैंक को NEFT नेटवर्क का हिस्सा होना चाहिए। किसी भी एनईएफटी ट्रांजैक्शन से पहले एनईएफटी ट्रांसफर टाइमिंग (NEFT Transfer Timings) के बारे में जानकारी होनी ज़रूरी है।
एनईएफटी सेवा चौबीसों घंटे और साल के सभी दिनों में 365 दिन उपलब्ध है। यह पूरे दिन में हर 30 मिनट के बैच में होते है। पहले की बात करें तो एनईएफटी के ज़रिये सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम के 6:30 बजे तक ही ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे।
उदहारण के समझते है:
यदि आपका बैच सुबह 9:00:00 से 9:30:00 बजे तक का है और आप 09:10:00 पर ट्रांजैक्शन करते है तो भी आपका ट्रांजैक्शन 9 बजे वाले बैच में ही प्रोसेस किया जाएगा।
बैंक ब्रांच के माध्यम से किए गए एनईएफटी ट्रांजैक्शन के लिए, एनईएफटी ब्रांच के वर्किंग आवर्स तक प्रोसेस होता है। यह दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार को भी निष्क्रिय रहता है।
ये भी पढ़ें: NEFT, RTGS और IMPS में अंतर
कोई भी व्यक्ति, कॉरपोरेट, फर्म या कंपनी जिसका बैंक में खाता है, वह NEFT ट्रांजैक्शन कर सकता है। बीशर्ते बैंक एनईफटी नेटवर्क (NEFT NETWORK) का हिस्सा होना चाहिए। यदि आपका बैंक एनईएफटी ट्रांजैक्शन की अनुमति देता है, तो आप आसानी से ट्रांजैक्शन सकते हैं। आपको केवल अपने बैंक अकाउंट से इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा को शुरु करना होगा। लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष यह है कि, तय एनईएफटी समय के भीतर आप केवल प्रति ट्रांजैक्शन 50000 रूपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको उस बैंक अकाउंट की जानकारी भी होनी चाहिए, जिसे आप रुपये ट्रांसफर करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: NEFT कैसे काम करता है और इसकी लिमिट क्या है
NEFT के माध्यम से धन प्राप्त करने वाले पर कोई शुल्क नहीं है। हालांकि, यदि आप NEFT के माध्यम से किसी को पैसा भेजना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग स्लैब के अनुसार शुल्क देना होगा।
यदि लाभार्थी के अकाउंट में राशि जमा नहीं होती है, तो प्राप्तकर्ता बैंक को ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया के दो घंटे के अंदर ट्रांजैक्शन की राशि मूल ब्रांच को वापस करनी होगी।
ये भी पढ़ें: NEFT कैसे करें
प्रश्न. क्या रविवार को नेफ्ट सेवा का लाभ उठाया जा सकता है?
उत्तर: हां, रविवार को NEFT की कोई छुट्टी नहीं होती है। NEFT सेवा 24×7 और साल के 365 दिन उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप बैंक जाकर ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया करना चाहते हैं, तो आप रविवार को NEFT नहीं कर पाएँगे।
प्रश्न. क्या नेशनल हॉलिडे पर NEFT किया जाता है?
उत्तर: हां, नेशनल हॉलिडे पर NEFT ऑनलाइन किया जा सकता है। हालांकि, रविवार को बैंक जाकर NEFT नहीं किया जा सकता। आप बैंक जाने से पहले 2025 की बैंक छुट्टियों की सूची देख सकते हैं।
प्रश्न. क्या NEFT 24 घंटे काम करता है?
उत्तर: हां, NEFT 24×7 उपलब्ध है।
प्रश्न. क्या NEFT में कितना समय लग सकता है?
उत्तर: NEFT ट्रांजैक्शन ज़्यादा समय नहीं लेते है। हालांकि, कई बार ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करने में दो घंटे तक का समय लग सकता है।
प्रश्न. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा NEFT लाभार्थी के अकाउंट में जमा हुआ है या नहीं?
उत्तर: आपको एसएमएस या ईमेल के ज़रिए पुष्टि मिल जाएगी।