Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फ़ंड ट्रांसफ़र (NEFT) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एक भुगतान प्रणाली है जो एंड टू एंड फंड ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। NEFT का उपयोग करने वाले लोग इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी भी बैंक शाखा से किसी अन्य बैंक शाखा के खाताधारक को पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं।
NEFT द्वारा फंड ट्रांसफर उसी समय ना होकर आधे घंटे के अंतर पर होता है। असल, में NEFT द्वारा हर आधे घंटे में बैच निकाले जाते हैं जिसमें पिछले आधे घंटे में ट्रान्सफर के लिए आए आवेदनों को पूरा किया जाता है। इसलिए आपके द्वारा करने के आधे घंटे बाद ट्रान्सफर पूरा होता है।
बिना किसी परेशानी के NEFT सेवा का लाभ उठाने के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका बैंक यह सुविधा प्रदान करता है या नहीं। और फंड ट्रांसफर के समय बेनिफिशरी (जिसे ट्रान्सफर करना है) का अकाउंट और उससे जुङी अन्य जानकारी जरूरी है।
NEFT ट्रांजेक्शन रिक्वेस्ट करने के समय बेनिफिशरी का अकाउंट नंबर, बैंक और शाखा का नाम, IFSC कोड और बैंक रिकॉर्ड के अनुसार नाम जैसे महत्वपूर्ण जानकारियां आवश्यक हैं।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन बैंकिंग से NEFT भारत में काफी प्रचलित है, जिसका मुख्य कारण स्मार्टफोन है , हालांकि, भारत में कई ऐसे भी बैंक हैं कि जो ऑफलाइन NEFT की सुविधा भी देते हैं।
ऑफलाइन बैंकिंग से NEFT के लिए आपको आपकी बैंक शाखा से NEFT फॉर्म लेना जरूरी है, जिसे आपको सभी आवश्यक जानकारियां भर के बैंक शाखा में जमा करना होगा।
इसके बाद की प्रक्रिया ऑनलाइन NEFT के जैसी ही है।
NEFT ट्रांसफर के बहुत से फायदे हैं, ये ग्राहक के समय की बचत करता है, और NEFT ट्रांसफर फ्रॉड की संभावना को लगभग खत्म कर देता है।
साथ ही मोबाइल बैंकिंग की मदद से कोई भी NEFT ट्रांसफर को मैनेज कर सकते हैं।
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) NEFT, RTGS और IMPS ट्रान्सफर सेवाओं से संबंधित कई दिशा निर्देश निकाले हुए हैं। इस माध्यमों द्वारा ट्रान्सफर करने से पहले इन दिशा निर्देशों को पढ़ना चाहिए।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें