Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct

कर्नाटक बैंक के खाताधारक अपने अकाउंट की बैलेंस राशि एक मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं–
मिस्ड कॉल अलर्ट सेवा केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्राप्त की जा सकती है। ग्राहक अपने कर्नाटक बैंक बैलेंस इन्क्वायरी नंबर 1800-425-1445 से जान सकते हैं जो कि टोल–फ्री है। ग्राहक मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से अकाउंट की बैलेंस राशि जानने के लिए नीचे दिए गए तरीकें का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: बैंक के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से 1800-425-1445 (टोल–फ्री) पर एक मिस्ड कॉल दें
स्टेप 2: एक छोटी रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाऐगी
स्टेप 3: आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उपलब्ध अकाउंट बैलेंस के साथ SMS प्राप्त होगा
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
कर्नाटक बैंक के खाताधारक आसानी से कर्नाटक बैंक अकाउंट की बैलेंस राशि के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, केवल निकटतम बैंक शाखा पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट/रजिस्टर कर सकते हैं। बैंक के साथ मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद, ग्राहक आसानी से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
कर्नाटक बैंक अकाउंट बैलेंस राशि जानने के लिए नीचे कुछ तरीके का उल्लेख किया गया हैं:
1.इंटरनेट बैंकिंग: कर्नाटक बैंक दुनिया भर में अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक बैंक के साथ अकाउंट खोलते समय इंटरनेट बैंकिंग का विकल्प चुन सकते हैं। कर्नाटक बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए, ग्राहकों को यूज़र नाम और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करना होगा। इसके बाद मेन्यू ऑप्शन से अकाउंट समरी सिलेक्ट करें। उपलब्ध अकाउंट बैलेंस राशि तुरन्त स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
2.मोबाइल बैंकिंग: कर्नाटक बैंक अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है ताकि वे आसानी से ट्रांन्जेक्शन कर सकें और इन्क्वायरी कर सकें। नीचे दिए गए कुछ मोबाइल ऐप कर्नाटक बैंक द्वारा ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए प्रदान किए गए हैं:
3.SMS बैंकिंग: कर्नाटक बैंक बैलेंस इन्क्वायरी का लाभ SMS बैंकिंग के माध्यम से भी लिया जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को अपनी नजदीकी शाखा में SMS बैंकिंग के लिए रजिस्टर करवाना होगा। ग्राहकों को BAL <space> <अकाउंट नंबर / अकाउंट निक नेम> टाइप करके 9880654321 पर SMS भेजना होगा।
4.पासबुक: कर्नाटक बैंक खाताधारकों को बैंक अकाउंट खोलने के समय पासबुक प्रदान की जाती है। यह दस्तावेज़ ग्राहकों को ट्रांन्जेक्शन समरी के साथ–साथ उपलब्ध अकाउंट बैलेंस के बारे में जानने में मदद करता है।
5.कर्नाटक बैंक ATM: ग्राहक तत्काल कर्नाटक बैंक बैलेंस जानने के लिए अपने नजदीकी कर्नाटक बैंक के ATM पर भी जा सकते हैं। इसके लिए उनके पास वैध डेबिट कार्ड और डेबिट कार्ड पिन होना चाहिए।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न.कर्नाटक बैंक बैलेंस इन्क्वायरी टोल–फ्री नंबर क्या है?
उत्तर:कर्नाटक बैंक खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800-425-1445 पर कॉल कर सकते हैं ताकि उपलब्ध अकाउंट बैलेंस राशि का तुरंत पता कर सके।
प्रश्न.इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर्नाटक बैंक अकाउंट बैलेंस राशि कैसे जाने?
उत्तर:इसके लिए, ग्राहकों को यूज़र नाम और पासवर्ड दर्ज करके इंटरनेट बैंकिंग में लॉंग-इन करना होगा। सफल लॉग-इन के बाद, मेन्यू टैब विकल्प से अकाउंट समरी पर क्लिक करें। ग्राहक स्क्रीन पर उपलब्ध अकाउंट बैलेंस तुरन्त देख सकेंगे।
प्रश्न.क्या कर्नाटक बैंक अकाउंट बैलेंस जानने के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, कर्नाटक बैंक द्वारा दी जाने वाली इंटरनेट बैंकिंग सुविधा 100% सुरक्षित है। ग्राहक नेट बैंकिंग के माध्यम से तुरन्त अपने बैंक अकाउंट बैलेंस राशि जान सकते हैं।