Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
एक नया बिज़नस शुरू करने के लिए, उद्यमी को कई अन्य बिज़नस चुनौतियों का सामना करने के अलावा पैसों की भी व्यवस्था करनी होती है। ऐसे कई उदाहरण हो सकते हैं जब बैंक या NBFC अनुभव कमी, आय स्थिरता, भुगतान रिकॉर्ड या विश्वास न होने के कारण पहली बार के व्यवसाय के मालिकों को लोन देने में संकोच करते हैं। ऐसी स्थिति से उभरने के लिए, तमिलनाडु सरकारी ने स्मॉल बिज़नस के लिए लोन योजना शुरू की है। बेरोज़गार युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए योजना UYEGP (बेरोज़गार युवा रोज़गार सृजन कार्यक्रम) शीर्षक के तहत शुरू की गई है।
| UYEGP योजना की योग्यता शर्तें | |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 35 वर्ष (सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए)
45 वर्ष (विशेष श्रेणी के उम्मीदवार के लिए) |
| शैक्षणिक योग्यता | कक्षा 8 पास हो या इस से ज़्यादा |
| अधिकतम पारिवारिक आय | ₹ 1.5 लाख (पारिवारिक आय में आवेदक की आय और पति या पत्नी की आय शामिल है) |
| आवासीय शर्तें | आवेदक को पिछले 3 वर्षों से अधिक समय से तमिलनाडु राज्य का निवासी होना चाहिए |
| आवेदक प्रोफाइल | केवल व्यक्तिगत आवेदक को आवेदन करने की अनुमति है। कोई पार्टनरशिप की अनुमति नहीं है |
| पिछला लोन | यदि आवेदक ने पहले किसी अन्य परियोजना के लिए कोई लोन या लाभ लिया है, तो वह UYEGP के लिए योग्य नहीं है |
यह योजना तमिलनाडु राज्य के युवा आवेदकों के लिए सब्सिडी और एक उदार बैंक लोन का मिश्रण है। नीचे कुल प्रोजेक्ट लागत का आर्थिक स्वरुप का क्या होगा उसकी जानकारी दी गई है।
| आवेदक कैटेगरी | आवेदक का योगदान | लोन/ऋण | सब्सिडी |
| सामान्य कैटेगरी के आवेदक | 10% | प्रोजेक्ट लागत की 90% राशि | कुल प्रोजेक्ट लागत का 25% |
| विशेष कैटेगरी के आवेदक | 5% | प्रोजेक्ट लागत की 95% राशि | कुल प्रोजेक्ट लागत का 25% |
विशेष कैटेगरी निम्नलिखित आवेदकों को शामिल करती है:
लोन और सब्सिडी संयुक्त रूप से बैंक द्वारा दी जाती है। इसके बाद, बैंक को सरकारी से सब्सिडी राशि के लिए क्लेम करना होगा।
तमिलनाडु सरकार की लोन योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए तरीके का पालन कर सकते हैं:
प्रश्न. UYEGP योजना किस क्षेत्र में लागू है?
उत्तर: यह योजना तमिलनाडु के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लागू है।
प्रश्न. योजना के तहत लोन की भुगतान अवधि क्या है?
उत्तर:आप वितरण की तारीख से 5 साल के भीतर लोन चुका सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपने मौजूदा व्यवसाय के लिए लोन प्राप्त कर सकता हूँ?
उत्तर: यह योजना केवल एक नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए है। मौजूदा व्यवसाय के लिए, आप रेगुलर बिज़नस लोन के लिए बैंकों से संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या सरकारी की सब्सिडी में कोई लॉक–इन अवधि है?
उत्तर: हाँ, स्कीम के माध्यम से मिलने वाली सब्सिडी के लिए 3 वर्ष की लॉक–इन अवधि है। इसलिए, आवेदक सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने की तारीख से तीन साल बाद तक प्रोजेक्ट से बाहर नहीं निकल सकता है। यदि वह जल्दी बाहर निकलता है, तो उसे लागू नियमों के तहत सरकारी को सब्सिडी की राशि का भुगतान करना होगा।
प्रश्न. तमिलनाडु सरकारी UYEGP लोन योजना के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदकों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया द्वारा किया जाता है। इंटरव्यू ज़िला टास्क फोर्स समिति द्वारा संबंधित ज़िला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर इस इंटरव्यू को आयोजित करता है।