Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कोरोना वायरस महामारी भारत में तेज़ी से फैल रही है, हर रोज़ कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन के चलते देश में आवश्यक सामानों और सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। कोरोना का सबसे ज़्यादा असर छोटे उद्योग करने वाले व्यापारियों पर पड़ा है, लेकिन आपको परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है, अगर आपका बिज़नेस ठप पड़ गया है, तो आप अपना बिज़नेस फिर से शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आप आसानी से बिज़नेस लोन ले सकते हैं।
बिज़नेस शुरू करने या मौजूदा बिज़नेस के विस्तार के लिए फंड का होना एक अनिवार्य शर्त है। अगर आप पैसों की कमी के कारण अपना बिज़नेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो आप बिज़नेस लोन विकल्प पर विचार कर सकते हैं। बिज़नेस लोन की मदद से आप खुद के बिज़नेस का विस्तार अपने मन के मुताबिक कर सकते हैं। आज के समय में बिज़नेस लोन प्राप्त करना ज़रा भी मुश्किल काम नहीं है। अब बिज़नेस लोन प्राप्त करना बहुत ही आसान है।
आप कैसे आसानी से लोन ले सकते हैं, इसके बारे में हमने इस लेख में पूरी प्रक्रिया दी हुई है।
बैंक या NBFC द्वारा पेश किए गए बिज़नेस लोन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट नीचे दी गई है। इनके अलावा भी अन्य दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ सकती है।
बिज़नेस लोन ब्याज दरें 14.99% से शुरू होती हैं, कितनी ब्याज़ दर पर लोन दिया जाएगा ये आवेदक पर निर्भर करता है:
आप बिज़नेस लोन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन तरीका: आप बिज़नेस लोन के लिए चयन की गई किसी भी बैंक की नज़दीकी शाखा पर जाकर बिज़नेस लोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक में आवेदन करने के लिए आपको शाखा के मैनेजर या कार्यकारी से संपर्क करना होगा।
ऑनलाइन तरीका: यदि आपको बैंकों के चक्कर न लगाकर घर बैठे ही बिज़नेस लोन लेना चाहते हैं तो आप संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पैसाबाज़ार.कॉम की वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता अनुसार, कई बिज़नेस लोन ऑफर देख सकते हैं और सबसे बेहतर अपने लिए चुन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।