Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
यस बैंक ने भारत के वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लोन ऑफर करने के लिए कई सरकारी योजनाओं को शामिल किया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) एक ऐसी ही योजना है, जिसके माध्यम से यस बैंक अपने ग्राहकों को मुद्रा लोन प्रदान करता है। मुद्रा लोन योजना भारत सरकार की पहल है जिसके तहत अधिकतम 10 लाख रु. (बजट 2024 में लोन राशि ₹20 लाख तक कर दी गई है।) तक लोन राशि ऑफर की जाती है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके तहत बैंकिंग सुविधा से वंचित लोगों को बैंकिंग सुविधा प्रदान की जाती है। कई वाणिज्यिक बैंक, NBFC इस सरकारी योजना के तहत कई छोटे उद्यमियों को सुविधा प्रदान कर रहे हैं। मुद्रा लोन को तीन प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है और प्रत्येक श्रेणी के तहत दी जाने वाली लोन राशि के बारे में आगे बताया गया है।
| कैटेगरी | लोन राशि |
| शिशु | ₹50,000 तक |
| किशोर | ₹50,000 से ₹5 लाख तक |
| तरुण | ₹10 लाख तक (बजट 2024 में लोन राशि ₹20 लाख तक कर दी गई है।) |
मुद्रा लोन को तीन प्रमुख कैटेगरी में बांटा गया है और प्रत्येक कैटेगरी के तहत जितनी लोन राशि ऑफर की जाती है, उसके बारे में नीचे बताया गया है।
आमतौर पर, छोटे से मध्यम श्रेणी के बिज़नेस के मालिक या उद्यमी ये लोन ले सकते हैं। यह मुद्रा योजना मूल रूप से लोगों को अपना बिज़नेस शुरू करने में मदद करने और दूसरों के लिए नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए तैयार की गई है।
मुद्रा लोन की ‘शिशु’ कैटेगरी के तहत, सरकार द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर 1% प्रति माह या 12% प्रति वर्ष है। अन्य कैटेगरी में, ब्याज दर संबंधित बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों पर निर्भर करती है। यस बैंक आमतौर पर मुद्रा लोन पर न्यूनतम ब्याज दर वसूलता है।
ये भी पढ़ें: छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए बिज़नेस लोन कैसे लें?
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
यस बैंक ग्राहकों को पीएमएमवाई योजना के तहत कुछ सुविधाएं और लाभ देता है जिनके बारे में नीचे बताया गया है:
ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की ब्याज दरें कितनी हैं?
मुद्रा लोन का लाभ उठाने के लिए, आवेदक को कुछ योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
यस बैंक से मुद्रा लोन लेने के लिए अप्लाई करने के लिए ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में नीचे बताया गया है:
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अभी अप्लाई करें
इसे भी पढ़ें: शॉर्ट-टर्म लोन क्या है? इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ये भी पढ़ें: वर्किंग कैपिटल लोन के लिए कौन सी बेसिक शर्तें पूरा करना ज़रूरी है?
प्रश्न. क्या यस बैंक मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए कोई कोलैटरल/ सिक्योरिटी जमा करानी पड़ती है?
उत्तर: नहीं, यस बैंक से मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की कोलैटरल/ सिक्योरिटी जमा नहीं करानी होती है।
प्रश्न. मुद्रा लोन कौन ले सकता है?
उत्तर: किसी भी प्रकार के छोटे बिज़नेस, जैसे स्मॉल स्केल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक, ट्रक संचालक, फूड बिज़नेस के मालिक, मशीन संचालक, आदि मुद्रा लोन ले सकते हैं।
प्रश्न. मुद्रा लोन के तहत यस बैंक द्वारा दी जाने वाली अधिकतम राशि कितनी होती है?
उत्तर: यस बैंक द्वारा PMMY की ‘तरुण’ योजना के तहत ऑफर की जाने वाली अधिकतम राशि 10 लाख रुपये है।
प्रश्न. क्या यस बैंक से मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: हाँ। पीएमएमवाई के अनुसार, लोन के लिए अप्लाई करते समय आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और लोन मैच्योरिटी के समय 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न. यस बैंक मुद्रा लोन का भुगतान कितने समय में किया जा सकता है?
उत्तर: ‘शिशु’ योजना के लिए, लोन अवधि 5 वर्ष है। यह अन्य कैटेगरी में हर बैंक में अलग-अलग हो सकती है।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें