Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
यूनियन बैंक एक सरकारी स्वामित्व वाला बैंक है जो अपने अन्य बैंकिंग और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विस के अलावा मुद्रा लोन भी प्रदान करता है। बैंक 10.55% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर मुद्रा (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी) लोन प्रदान करता है। MUDRA लोन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमवाईवाई) के तहत प्रदान किया जाने वाला गारंटी फ्री लोन है।
मुद्रा योजना भारत में छोटे व्यवसायों (SME) को विकसित करने के लिए एक पहल है जो अंततः भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद करेगी। मैन्यूफैक्चरिंग, व्यापार और सर्विस सेक्टर में शामिल छोटे व्यवसाय आय और रोज़गार सृजन के उद्देश्यों के लिए मुद्रा लोन का लाभ उठा सकते हैं। जो उद्यम कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगे हैं, वे भी इस योजना के तहत लोन लेने के लिए योग्य हैं।
इसे भी पढ़ें: SME/MSME लोन लेने के लिए क्या क्या दस्तावेज और योग्यता चाहिए?
माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एजेंसी (MUDRA) के माध्यम से, सरकार ने MSMEs को आर्थिक मदद देने के लिए पहल की है, जिससे आय और रोज़गार उत्पन्न हो सके और बदले में इस देश की आर्थिक वृद्धि में मदद मिलेगी। मुद्रा योजना शिशु, किशोर और तरुण जो आगे उनके ग्रोथ और फाइनेंस आवश्यकताओं के आधार पर बॉंटा जाता है: जो कि 3 योजनाओं में बांटा गया है।
MUDRA योजना शिशु वर्ग के तहत सभी छोटी इकाइयों और संस्थानों को 50, 000 रु. तक का लोन दिया जाएगा। यह लोन मूल रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपना व्यवसाय खोलना और शुरू करना चाहते हैं।
MUDRA योजना के किशोर वर्ग के अंतर्गत 50,000 रु. से 5 लाख रु. तक का लोन दिया जाता है। यह लोन उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से ही एक व्यवसाय है और वे अपने व्यवसाय या अन्य खर्चों के लिए कुछ अतिरिक्त धन चाहते हैं। यह लोन स्टार्ट-अप्स के लिए भी है, जो दिए गए सीमा में अपना व्यवसाय खोलना चाहते हैं या उन्हें अपने मौजूदा व्यवसाय के विस्तार के लिए धन की आवश्यकता होती है।
MUDRA योजना का तरुण वर्ग 5 लाख रु. से 10 लाख रु. तक की राशि को कवर करता है। हालांकि, बजट 2024 में यह लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रु. तक कर दी गई है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिन्होनें तरुण कैटेगरी में पिछले लोन का भुगतान कर दिया है। यह अधिकतम सीमा और राशि है जो MUDRA योजना द्वारा प्रदान की जाएगी। यह लोन उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से ही व्यापार है और अब वे अपने व्यवसाय में एक बैंचमार्क सेट करना चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए भी है जो अपनी शुरुआत करना चाहते हैं।
यूनियन बैंक द्वारा दी जाने वाली मुद्रा लोन योजना की ब्याज दर 10.55% प्रति वर्ष से शुरू है।
इस MUDRA योजना के कुछ लाभ निम्नलिखित हैं:
इस प्रकार, MUDRA लोन सभी छोटे व्यापार के मालिकों को फाइनेंस के लिए आसान पहुंच प्राप्त करने और इस लोन के लिए नीति दिशानिर्देशों को विनियमित करने में मदद करेगा।
योग्य आवेदक निम्नलिखित हैं:
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है? मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
MUDRA योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं:
प्रश्न. क्या महिलाओं के लिए कोई MUDRA लोन है?
उत्तर: सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत लोन देते समय SC / ST और OBC श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भारत में सबसे बेहतरीन लोन स्कीम क्या हैं?
प्रश्न. क्या सभी बैंक MUDRA लोन देते हैं?
उत्तर: उत्तर हाँ, सभी बैंक जैसे पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी लिस्टेड कॉमर्शियल बैंक; क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB); सभी MFI ; और एनबीएफसी और अनुसूचित शहरी और राज्य सहकारी बैंक आदि मुद्रा लोन प्रदान करते हैं।
प्रश्न. क्या MUDRA के अंतर्गत आने वाले लोन गारंटी-फ्री लोन हैं?
उत्तर: हाँ, MUDRA के अंतर्गत आने वाले लोन गारंटी-फ्री लोन होते हैं।