Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पंजाब नेशनल बैंक अपने कस्टमर्स को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अतंर्गत मुद्रा लोन (Mudra Loan) प्रदान करता है। माइक्रो स्मॉल मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को दिए जाने वाले इस लोन की ब्याज दरें 9.15% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। इसके तहत अधिकतम 10 लाख रु. तक का लोन मिलता है जिसका भुगतान 7 साल तक की अवधि में किया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक मुद्रा योजना (Punjab National Bank Mudra Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
पीएनबी (PNB) मुद्रा लोन योजना |
|
| ब्याज दर | 9.40% से शुरू |
| अधिकतम लोन राशि | न्यूनतम: कोई लिमिट नहीं, अधिकतम: ₹ 10 लाख |
| अवधि | अधिकतम 7 साल तक |
| सिक्योरिटी | आवश्यक नहीं |
*ऊपर दी गई ब्याज दरें और शुल्क बैंक और RBI के विवेक पर निर्भर करते हैं। शुल्कों पर GST और सर्विस टैक्स भी लगाया जाएगा।
पंजाब नेशनल बैंक मुद्रा लोन की ब्याज दरें 9.40% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। आवेदकों को ऑफर की जाने वाली ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे- क्रेडिट स्कोर, बिज़नस प्रोफाइल, बिज़नस कितना पुराना है, टर्नओवर कितना है आदि। एक बार जब आवेदन वैरीफाई हो जाता है, तो ब्याज की लागू दर तय की जाती है जिसकी जानकारी बैंक के लोन अधिकारी द्वारा दी जाती है।
ये भी पढ़े – शीर्ष बैंकों की मुद्रा लोन ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक मुद्रा लोन की योग्यता शर्तों के बारे में नीचे बताया गया है:-
PNB तीन प्रकार के मुद्रा लोन प्रदान करता है जो लोन राशि के आधार पर होते हैं। ऑफर की गई योजना का नाम और राशि निम्नलिखित है।
| मुद्रा लोन स्कीम | अमाउंट |
| शिशु | ₹ 50,000 तक |
| किशोर | ₹ 50,000 से ₹ 5 लाख तक |
| तरूण | ₹ 5 लाख से ₹ 10 लाख तक |
भुगतान अवधि लोन राशि, बिज़नस प्रोफाइल आदि के आधार पर तय की जाती है। फिर भी, ग्राहकों को 3 साल तक के लिए लोन मिल सकता है और यदि बैंक की शर्तों व नीतियों पर खरे उतरे तो अतिरिक्त 2 साल की छूट दी जा सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक मुद्रा लोन का आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
| आई-डी | पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आई-डी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो क्रेडिट कार्ड, सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र, डिफेंस आई-डी कार्ड आदि |
| आवास/ बिज़नस
प्रमाण |
आधार, राशन, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, वोटर आई-डी कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी का बिल ( 3 महीने से अधिक पुराना न हो) |
तरुण और किशोर योजनाओं के लिए आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेज
ये भी पढ़े: व्यावसायिक ऋण (बिजनेस लोन) के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं
प्रश्न. PNB मुद्रा लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: PNB मुद्रा लोन के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए जो व्यापार, उत्पादन या सर्विस सेक्टर में व्यवसाय करते हों। व्यवसाय को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के रूप में बाटा जाता है। इसके अलावा, गैर-कृषि क्षेत्रों के व्यवसाय, जैसे मछली पालन या मधुमक्खी पालन करने वाले भी इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न. PNB मुद्रा लोन की अधिकतम राशि कितनी होगी?
उत्तर: PNB मुद्रा लोन के माध्यम से आवेदक को मिलने वाली अधिकतम लोन राशि 10 लाख रु. हो सकती है।
प्रश्न. गैर-कृषि आधारित कृषि गतिविधियाँ क्या हैं और यह PNB मुद्रा लोन से कैसे संबंधित है?
उत्तर: PNB मुद्रा लोन कृषि आधारित ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नहीं दिया जाता है। हालाँकि, कृषि से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ PNB मुद्रा लोन के अंतर्गत आती हैं इन गतिविधियों में शामिल हैं कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं:
प्रश्न. PNB मुद्रा लोन पर ब्याज दर क्या है?
उत्तर:PNB मुद्रा लोन की ब्याज़ दर 9.15% से शुरू होता है।
प्रश्न. क्या मुद्रा लोन के तहत PMYY योजना के तहत कोई सब्सिडी प्रदान की जाती है?
उत्तर: नहीं, मुद्रा लोन के तहत PMMY द्वारा दिए गए लोन के लिए कोई सब्सिडी नहीं है।