Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने वाले लोगों के मन में लोन से जुड़े कई सवाल होते हैं। उन्ही सवालों में से एक अहम सवाल है कि क्या बिज़नेस लोन पर आपको टैक्स लाभ मिलता है? तो इसका जवाब है, हां बिज़नेस लोन का भुगतान करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट का लाभ मिलता है। हालांकि ये टैक्स छूट आपको लोन की मूल राशि के भुगतान पर नहीं बल्कि इसके ब्याज़ के भुगतान पर मिलती है। इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 में इसका उल्लेख किया गया है।
पैसों की तत्काल ज़रूरत और बिज़नेस से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बिजनेस लोन का लाभ उठाया जाता है। बिज़नेस लोन का इस्तेमाल बिज़नेस के विस्तार और विकास के उद्देश्यों और बिज़नेस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे उपकरणों की खरीद, वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने, कच्चे माल की खरीद, कैश फ्लो को बनाएं रखने, इन्वेंट्री की खरीद, किराया या सैलरी, नए कर्मचारियों को काम पर रखने आदि के लिए किया जा सकता है। इस लेख के ज़रिए समझते हैं कि आप कैसे अपने बिज़नेस लोन पर टैक्स बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं।
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
बिज़नेस लोन की ब्याज दर, वह अतिरिक्त राशि है जो आपको लोन के बदले बैंक/NBFC को चुकानी पड़ती है। बिजनेस लोन लेना किसी भी व्यक्ति या फर्म के लिए काफी निर्णायक कदम होता है। आपको कितना टैक्स देना है यह जानने के लिए कुल रेवेन्यू में से बिज़नेस से संबंधित खर्चों को घटाया जाता है।
टैक्स को कैलकुलेट करने का फॉर्मूला: बिजनेस एक्सपेंडिचर – टोटल रेवेन्यू = टैक्स की रकम
बिज़नेस लोन पर दिया जाने वाला ब्याज़ इन बिज़नेस संबंधित खर्चों का एक हिस्सा है और इस तरह आपको टैक्स में छूट प्राप्त करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: बिज़नेस लोन को आसानी से चुकाने के तरीके जानें।
बिज़नेस लोन की ब्याज़ राशि के भूगतान पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है:
ये भी पढ़ें: घर बैठे गृहिणियों के लिए 7 सफल बिजनेस आइडियाज़
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अभी अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: कम सिबिल स्कोर होने पर बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करें?
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें
आज के बैंकिंग और फाइनेंशियल मार्केट में कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक, नॉन–बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (एनबीएफसी),माइक्रो फाइनेंश इंस्टिट्यूशन (एसएफआई) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) हैं जो व्यक्तियों, स्व–रोजगार पेशेवर, MSME और SMEs को बिज़नेस लोन प्रदान करते हैं। हालांकि, बिज़नेस लोन के टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। टैक्स में बचत कर आप उस राशि का इस्तेमाल अपने बिज़नेस के विकास में कर सकते हैं।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अभी अप्लाई करें