Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बिज़नेस शुरू करने के लिए एक अच्छे बिज़नेस आइडिया और पैसों की ज़रूरत होती है। पैसों की कमी के कारण कई व्यक्ति अपना बिज़नेस शुरू नहीं कर पातें हैं और इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) के तहत सरकार आपको 25 लाख रु. तक का लोन दे सकती है।
PMEGP के तहत सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर दोनों के लिए अलग-अलग लोन दिए जाते हैं। इस योजना के तहत 27 सार्वजानिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सीओ-ऑपरेटिव बैंक और कमर्शियल बैंक ये लोन प्रदान करते हैं। आप सर्विस सेक्टर के लिए 15 लाख रु. और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 25 लाख रु. तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लोन के लिए कोई भी व्यक्ति, संस्थाएं, कॉ–ओपरेटिव सोसायटी, स्वयं सहायता समूह (SHG) और ट्रस्ट आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए तरीके का पालन करके आप PMEGP के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस लोन का लाभ उठाने के लिए कोई आय सीमा नहीं है। PMEGP लोन केवल नई यूनिट्स को दिया जाता है और यह PMRY, REGP या किसी अन्य सरकारी योजना के तहत स्थापित मौजूदा यूनिट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, किसी भी यूनिट जिसने
किसी अन्य योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठाया है, वह PMEGP लोन के लिए योग्य नहीं है।
प्रश्न-क्या PMEGP लोन लेने पर कोई आयु प्रतिबंध है?
उत्तर-प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP ) के तहत आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। कोई ऊपर आयु सीमा नहीं है, हालांकि बैंक ऊपरी आयु सीमा को निर्धारित करने के लिए अपने स्वयं के मानदंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न-क्या PMEGP लोन लेने पर कोई शिक्षा प्रतिबंध हैं?
उत्तर-लाभार्थी कक्षा 8 पास होना चाहिए।
प्रश्न- क्या शहरी क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति PMEGP लोन ले सकता है?
उत्तर-हां, PMEGP लोन योजना सभी पात्र आवेदकों के लिए उपलब्ध है, चाहे वे कहीं भी रहें। हालांकि, कुछ प्रतिबंधों पर सब्सिडी कितनी मिल सकती है। उदाहरण के लिए, शहरी क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के लिए सब्सिडी 15% है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 25% है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए, यह शहरी क्षेत्रों में 25% और ग्रामीण क्षेत्रों में 35% है।