Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कैश क्रेडिट (CC) एक शॉर्ट टर्म लोन है जो व्यवसायों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया जाता है, जबकि आमतौर पर ओवरड्राफ्ट सुविधा बैंकों द्वारा व्यक्तियों या कंपनियों को दी जाती है, ताकि वह बैंक अकाउंट से पैसा निकाल सके, भले ही उनका अकाउंट बैलेंस शून्य हो। कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट की क्रेडिट लिमिट NBFC या बैंक द्वारा तय की जाती है। इसे लेने के लिए कम्पनियाँ बैंक या लोन संस्थान के पास कोई सिक्योरिटी गिरवी रखती हैं, जैसे उनके ऑर्डर के आने वाले भुगतान की रसीद, उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद या उनकी कंपनी के शेयर आदि।
आमतौर पर, कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट को समान फंडिंग प्रोडक्ट के रूप में माना जाता है, फिर भी इन दोनों के बीच कई अंतर हैं जिसके बारे में लेख में बताया गया है:
| कैश क्रेडिट | ओवरड्राफ्ट |
| इसमें ब्याज दर कम है | इसमें ब्याज दर अधिक है |
| स्टॉक और उत्पाद गिरवी रखकर कैश क्रेडिट लोन लिया जा सकता है | क्रेडिट हिस्ट्री, बैंक से संबंध और एफडी, इंश्योरेंस पॉलिसी आदि जैसे निवेश के आधार पर ओवरड्राफ्ट राशि का लाभ उठाया जा सकता है। |
| कैश क्रेडिट का लाभ केवल बिज़नेस उद्देश्यों के लिए लिया जाना चाहिए | ओवरड्राफ्ट का उपयोग बिज़नेस से जुड़ी आवश्यकताओं समेत किसी भी उद्देश्य के लिए किया जा सकता है |
| लोन राशि गिरवी स्टॉक और उत्पाद की मात्रा पर आधारित होती है | लोन राशि फाइनेंशियल स्टेटमेंट और डिपॉज़िट सिक्योरिटी पर आधारित होती है |
| कैश क्रेडिट समय के साथ कम नहीं होता है | ओवरड्राफ्ट अकाउंट से पैसे निकालने पर अकाउंट में मासिक आधार पर कमी आएगी |
| कैश क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए, नया अकाउंट खोलना होगा | आवेदक (खाताधारक) के मौजूदा अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाया जाता है। |
| न्यूनतम 1 वर्ष के लिए कैश क्रेडिट लोन का लाभ उठाया जा सकता है | ओवरड्राफ्ट सुविधा एक महीने या तिमाही की तरह छोटी अवधि के लिए, अधिकतम 1 वर्ष के लिए ली जा सकती है |
| कैश क्रेडिट लोन व्यक्तियों, रिटेलर, व्यापारियों, मैन्यूफेक्चर्र , डिस्ट्रीब्यूटर, कंपनी, पार्टनरशिप , एकमात्र स्वामित्व, एलएलपी आदि द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। | ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ केवल संबंधित बैंक के खाताधारकों द्वारा लिया जा सकता है |
| कैश क्रेडिट लोन को बिज़नेस प्रदर्शन और बाज़ार की स्थिति के आधार पर मंज़ूरी दी जाती है | फाइनेंशियल स्टेटमेंट और क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर ओवरड्राफ्ट को मंज़ूरी दी जाती है |
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
इसलिए, एक नया अकाउंट खोलने या मौजूदा अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने से पहले बैंक द्वारा लगाए गए सभी अतिरिक्त और छिपी हुई फीस और शुल्कों को जानना आवश्यक है। लॉन्ग टर्म फंड कम ब्याज दर ऑफर करता है और शॉर्ट टर्म फंड अधिक ब्याज दरें लागू करता है।
ये भी पढ़ें: ओ डी अकाउंट क्या है?
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट को किसी व्यक्ति या कंपनी की शॉर्ट टर्म के साथ-साथ लॉन्ग टर्म आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, दो सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधाएँ माना जाता है। ये दोनों प्रॉडक्ट काफी हद तक एक जैसे लगते हैं। कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट को लोकप्रिय प्रकार का बिज़नेस लोन माना जाता है जिसमें न्यूनतम दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें