Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
डेयरी फार्म बिज़नेस लोन (Dairy Farm Business Loan) मुख्य रूप से किसानों, व्यक्तियों, फार्म और व्यवसाय मालिकों द्वारा अपने डेयरी बिज़नेस को फाइनेंस करने के लिए लिया जाता है। डेयरी बिज़नेस लोन (Dariy Business Loan) का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों जैसे कि पशुओं की खरीद, डेयरी प्रॉडक्ट, फार्म कंस्ट्रक्शन, दूध देने वाली मशीनों, शेड कंस्ट्रक्शन, डेयरी वस्तुओं, फार्म उपकरण, चैफ कटर आदि के लिए किया जा सकता है। कई बैंक या लोन संस्थान आसान भुगतान विकल्पों के साथ आकर्षक ब्याज दरों पर डेयरी फार्म या खेती के लिए बिज़नेस लोन (loan for Dairy Farm) प्रदान करते हैं। नाबार्ड योजना के तहत व्यक्तियों, व्यापार मालिकों, किसानों और डेयरी समितियों द्वारा डेयरी फार्म लोन का लाभ उठाया जा सकता है। आइए देश भर में डेयरी फार्म लोन देने वाले कुछ प्रमुख बैंकों और NBFC पर चर्चा करें।

बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
(A) SBI – डेयरी फार्म बिज़नेस लोन
उपयोग:
| एसबीआई – डेयरी फार्म बिज़नेस लोन | |
| ब्याज दर | 10.85% से शुरु |
| लोन राशि | ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन सिस्टम – अधिकतम ₹ 1 लाख मिल्क हाउस या सोसायटी ऑफिस – न्यूनतम ₹ 2 लाख मिल्क ट्रांसपोर्ट व्हीकल – अधिकतम ₹ 3 लाख चिलिंग यूनिट – ₹ 4 लाख |
| भुगतान अवधि | 6 महीने की स्टार्ट-अप अवधि के साथ 5 वर्ष |
| सिक्योरिटी/ गारंटी | ज़मीन जायदाद का गिरवी रखना या मिल्क यूनियन की गारंटी |
| मार्जिन | 15% |
ध्यान दें : ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदली जा सकती है। ऊपर दिए गए शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
योग्यता :
योग्यता:
| लेंडिंगकार्ट – डेयरी फार्म बिज़नेस लोन | |
| ब्याज दर | 2% – 6% प्रति माह |
| लोन राशि | 85% तक डेयरी प्रोजेक्ट की लागत |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 2% |
| भुगतान अवधि | 3 वर्ष से अधिकतम 7 वर्ष |
| EMI विकल्प | मासिक / या साप्ताहिक |
| प्री-क्लोज़र फीस | शून्य |
ध्यान दें : ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदली जा सकती है। उल्लिखित शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़:
मिनी डेयरी यूनिट के फाइनेंस के लिए योजना
| बैंक ऑफ बड़ौदा – स्मॉल डेयरी यूनिट के फाइनेंस के लिए योजना | |
| ब्याज दर | लोन आवश्यकताओं के अनुसार |
| लोन राशि | न्यूनतम ₹ 60,000 – अधिकतम ₹ 6 लाख |
| भुगतान की अवधि | अधिकतम 3 महीने की मोराटोरियम पीरियड के साथ 5 वर्ष |
| निम्नलिखित संस्थाओं के लिए पेशकश की | किसान, व्यक्ति, गैर सरकारी संगठन / स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLGs) के सदस्य |
| मार्जिन | 10% |
| बिज़नेस का आकार | न्यूनतम 2 – 10 दूध वाले जानवर |
ध्यान दें: ऊपर दी गई उल्लिखित ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदले जा सकते हैं। ऊपर दिए गए शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
सेंट्रल डेयरी योजना
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेश की जाने वाली सेंट्रल डेयरी योजना का लाभ किसानों, व्यक्तियों, कंपनियों, समाजों, फर्म, गैर सरकारी संगठनों आदि द्वारा लिया जा सकता है।
| लोन राशि | ब्याज दर |
| ₹ 50,000 तक | 8.05% से शुरु |
| ₹ 50,000 से अधिक -₹ 5 लाख तक | 8.55% से शुरु |
| ₹ 5 लाख से ₹ 5 लाख तक | 9.05% से शुरु |
| ₹ 25 लाख से अधिक | 9.55% से शुरु |
ध्यान दें: ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदली जा सकती है। ऊपर दिए गए शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – सेंट डेयरी योजना | |
| ब्याज दर | 8.05% से शुरु |
| लोन राशि | प्रोजेक्ट और भुगतान की क्षमता के आधार पर |
| प्रोसेसिंग फीस | शून्य |
| भुगतान अवधि | 3 वर्ष से – 7 वर्ष |
| निरीक्षण फीस | शून्य, ₹ 2 लाख |
| सिक्योरिटी – ₹1 लाख तक लोन के लिए | पशुधन और अन्य परिसंपत्तियों गिरवी रख सकते हैं |
| सिक्योरिटी/ गारंटी | शून्य |
ध्यान दें: ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदली जा सकती है। ऊपर दिए गए शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
| जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक – डेयरी लोन | |
| ब्याज दर | लोन आवश्यकताओं के अनुसार |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.25% |
| भुगतान अवधि | अधिकतम 6 वर्ष तक |
| मार्जिन | न्यूनतम 10% |
| आयु शर्त | न्यूनतम 18 वर्ष और लोन सिक्योरिटी के समय अधिकतम 70 वर्ष |
| प्रोजेक्ट पूरी होने की अवधि | 3 महीने |
| सिक्योरिटी/ गारंटी | अपेक्षित |
| यूनिट का आकार | न्यूनतम 2 – अधिकतम 10 दूध जानवर |
ध्यान दें: ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक, NBFC और RBI के अनुसार बदली जा सकती है। ऊपर दिए गए शुल्क पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
ऊपर दिए गए बैंक और NBFC के अलावा, कई अन्य वित्तीय संस्थान हैं जो अपने ग्राहकों को डेयरी फार्म लोन प्रदान करते हैं, जिनमें आंध्र बैंक, केनरा बैंक, फेडरल बैंक, आईडीबीआई (IDBI) बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल(RBL) बैंक, आदि शामिल हैं।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें
डेयरी फार्मिंग के लिए नाबार्ड सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, आवेदक को निम्नलिखित तरीके का पालन करने की आवश्यकता है:
स्टेप 1: एक उपयुक्त डेयरी बिज़नेस तय करें जो डेयरी योजना के तहत आता है, जो कि सब्सिडी के लिए योग्य हो
स्टेप 2: अपने बिज़नेस को एक प्रकार की कंपनी या NGO के रूप में रजिस्टर करवाएं
स्टेप 3: बैंक या लोन संस्थान को प्रस्तुत करने के लिए एक बिज़नेस प्लान तैयार करें
स्टेप 4: अपने डेयरी व्यवसाय के लिए बैंक लोन के लिए आवेदन करें
स्टेप 5: EMI के रूप में समय पर लोन चुकाएं और अंतिम कुछ EMI पर बैंक द्वारा छूट दी जाएंगी
स्टेप 6: EMI पर दी गई छूट की राशि नाबार्ड सब्सिडी से एडजस्ट हो जाएगी
paisabazaar.com पर आप बैंकों या लोन संस्थानों द्वारा दिए जा रहे उन लोन विकल्पों की तुलना करें जो नाबार्ड सब्सिडी देते हैं। आप लोन विकल्पों में से किसी एक को चुनकर आवेदन कर सकते हैं। आगे की औपचारिकताओं के लिए बैंक के ऐजेंट आपसे संपर्क करेंगे।
प्रश्न. डेयरी फार्म लोन की भुगतान अवधि कितनी है?
उत्तर: डेयरी फार्मिंग के लिए अधिकतम लोन भुगतान अवधि 7 वर्ष तक है।
प्रश्न.डेयरी फार्म लोन पर ग्रेस (मोराटोरियम) अवधि कितनी है?
उत्तर: डेयरी फार्म लोन पर दी जाने वाली ग्रेस (मोराटोरियम) अवधि लोन संस्थान पर निर्भर करती है।
प्रश्न.कौन सा बैंक / लोन संस्थान डेयरी फार्म लोन देता है?
उत्तर: डेयरी फार्म लोन देने वाले विभिन्न लोन संस्थान हैं जिनमें एसबीआई, लेंडिंगकार्ट, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जेएंडके ग्रामीण बैंक, आदि शामिल हैं।
प्रश्न.क्या डेयरी फार्म लोन (Dairy Farm Loan) लेने के लिए कोलेटरल या सुरक्षा की आवश्यकता है?
उत्तर :हां, अधिकांश लोन संस्थानों द्वारा डेयरी लोन फॉर्म के लिए कोलेटरल या सुरक्षा आवश्यक है।
प्रश्न.क्या मुझे डेयरी फार्मिंग के लिए मुद्रा लोन मिल सकता है?
उत्तर: हां, आप डेयरी फार्मिंग के लिए मुद्रा लोन का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि इसका का उद्देश्य इनकम जनरेट करना है।
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें