Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अडानी कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) है और अडानी समूह का एक हिस्सा है जो छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) को लोन प्रदान करती है। अडानी कैपिटल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लोन प्रदान कर ग्रामीण विकास को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं ये इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट और रियल एस्टेट फाइनेंसिंग के लिए होलसेल लेंडिंग सर्विसेज भी प्रदान करती है। अडानी कैपिटल बिज़नेस लोन की ब्याज़ दर आवेदक की प्रोफाइल और लोन आवश्यकताओं पर निर्भर करती है। अडानी कैपिटल बिज़नेस लोन(Adani Capital Business Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
डिस्क्लेमर: अडानी कैपिटल पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और यह लेख सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, बिज़नेस लोन लिए अडानी कैपिटल से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार अडानी कैपिटल बिज़नेस लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएँ प्रदान करता है। अडानी कैपिटल बिज़नेस लोन की अधिक जानकारी के लिए सीधे NBFC को संपर्क करें।
| कैटेगरी/लोन टाइप | सिक्योर्ड बिज़नेस लोन | अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन |
| ब्याज़ दरें | लोन आवश्यकताओं पर निर्भर करता है | लोन आवश्यकताओं पर निर्भर करता है |
| न्यूनतम लोन राशि | ₹ 3 लाख | ₹ 1 लाख |
| अधिकतम लोन राशि | ₹ 25 लाख | ₹5 लाख |
| भुगतान अवधि | 12 महीने से 60 महीने | 12 महीने से 36 महीने |
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
यह भी पढ़ें: कम सिबिल स्कोर होने पर बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करें?
इक्विपमेंट फाइनेंस लोन (Equipment Finance Loan) का फायदा किसान/कृषि भूमि वाले व्यक्ति या लाइवस्टॉक और कृषि गतिविधियों में शामिल लोग उठा सकते हैं।
| अडानी कैपिटल इक्विपमेंट फाइनेंस – योग्यता शर्तें और विशेषताएं | |
| उम्र | न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 65 साल |
| फंडिंग | 90% तक |
| भुगतान अवधि | 7 साल तक
मासिक, क्वाटरली, अर्ध-वार्षिक (6 महीने में) और फसल पैटर्न के आधार पर |
| आय प्रमाण | लोन के भुगतान के लिए- खेती की गई न्यूनतम ज़मीन 2 एकड़ |
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अभी अप्लाई करें
यह भी पढ़ें: मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
पांच टन से कम ग्रॉस व्हीकल मास (GVM) से कम वज़न वाले वाहनों को छोटे कमर्शियल वाहनों के तहत रजिस्टर किया गया है। छोटी कमर्शियल गाड़ियां माल की आपूर्ति कर लॉजिस्टिक्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रक्रिया में खेत-मंडी-प्रोसेसर-कारखाने-डिस्ट्रब्यूटर और अंत में रिटेलर से प्राप्त की गई वस्तुएं शामिल हैं।
ये लोन इन संस्थाओं द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं:
| स्मॉल कमर्शियल व्हीकल लोन – विशेषताएं और योग्यता शर्तें | |
| फंडिंग | 90% तक |
| भुगतान अवधि | 48 महीने तक |
| वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस | आवश्यक है |
| प्रोपर्टी प्रमाण | कृषि भूमि, कमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रोपर्टी |
| न्यूनतम राशि | ₹30,000 |
| पता प्रमाण | वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी |
3 व्हीलर वाहनों को स्थानीय या एक ही शहर के भीतर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा साधन माना जाता है। छोटी दूरी को कम समय में तय करने के लिए मुख्य रूप से 3 व्हीलर वाहनों का प्रयोग किया जाता है। इन वाहनों को कम रख-रखाव की आवश्यकता होती है और इन्हें खरीदना किफायती होता है। 3 व्हीलर लोन लेने के लिए उन्हीं दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है जो स्मॉल कमर्शियल लोन के लिए आवश्यक होते हैं।
स्मॉल कमर्शियल व्हीकल लोन- विशेषताएं और योग्यता शर्तें |
|
| फंडिंग | 85% तक |
| भुगतान अवधि | 48 महीनों तक |
| वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस | ज़रूरी है |
| पिछले कमर्शियल व्हीकल की RC कॉपी | आवेदक/सह-आवेदक के नाम से |
| प्रोपर्टी प्रूफ | कृषि भूमि, कमर्शियल और आवासीय संपत्ति |
| रेसिडेंस स्टेबलिटी प्रूफ | वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी |
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें
प्रश्न. अडानी कैपिटल से बिज़नेस लोन लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: बिज़नेस लोन के आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है और लोन मैच्योरिटी के दौरान अधिकतम आयु 65 वर्ष है। हालांकि, अगर कोई आवेदक इक्विपमेंट फाइनेंस का लाभ उठाना चाहता है, तो वह 18 साल की उम्र में आवेदन कर सकता है।
प्रश्न. अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए मैं कितनी राशि तक का लोन ले सकता हूं?
उत्तर: आप 1 लाख रु. से लेकर 25 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं।
प्रश्न. अडानी कैपिटल द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लोन कौन-से हैं?
उत्तर:अडानी कैपिटल द्वारा कई प्रकार के लोन ऑफर किए जाते हैं जिनमें बिजनेस लोन, वेंडर फाइनेंस, डीलर/डिस्ट्रीब्यूटर फाइनेंस, और कृषि उपकरण, छोटे कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की खरीद के लिए लोन शामिल हैं।
प्रश्न. अडानी कैपिटल बिज़नेस लोन की अधिकतम भुगतान अवधि कितनी है?
उत्तर: अडानी कैपिटल द्वारा इक्विपमेंट फाइनेंस के तहत दिए जाने वाले लोन की अधिकतम भुगतान अवधि 7 वर्ष तक है।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अभी अप्लाई करें