Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के होम लोन (Tata Capital Home Loan) की ब्याज दरें 7.75% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह 30 साल तक की अवधि के लिए 7.5 करोड़ रु. तक का लोन प्रदान करता है। इसके साथ ही ये कम और मध्यम आय वर्ग के आवेदकों को स्पेशल अफोर्डेबल हाउसिंग योजना प्रदान करता है। सरकारी कर्मचारी, अपना बिज़नेस करने वाले व्यक्ति और महिला आवेदक भी अपने घरों की खरीद और निर्माण के लिए टाटा कैपिटल द्वारा दी जाने वाली स्पेशल होम लोन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। टाटा कैपिटल होम लोन (Tata Capital Home Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
टाटा कैपिटल होम लोन |
|
| ब्याज दर | *7.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹5 लाख से ₹7.5 करोड़ तक |
| लोन अवधि | 5 साल से 30 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹10,000 तक |
| न्यूनतम मासिक आय | ₹30,000 |
*जब पैसाबाज़ार के माध्यम से आवेदन किया जाता है।
नोट- ब्याज दरें 7 नवंबर 2025 को अपडेट की गई हैं।
इस पेज पर:
सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें, अपना घर का सपना पूरा करें अभी अप्लाई करें
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
| प्रोसेसिंग फीस | नौकरीपेशा के लिए: ₹5,000 स्व-रोज़गार के लिए: ₹10,000 |
| फोरक्लोज़र फीस | अपने पैसों से लोन का भुगतान करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा |
| देरी से EMI का भुगतान करने पर फीस | देर से भुगतान करने पर मौजूदा ब्याज से 2.36% (प्रति माह) अधिक का भुगतान करना होगा |
| लीगल चार्ज़ेस | जो वास्तविक फीस हो |
| कलेक्शन एजेंसी | जो वास्तविक फीस हो |
| चेक फीस/NACH/ECS |
प्रत्येक मामले के लिए 700 रुपये |
उद्देश्य: टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस नौकरीपेशा व्यक्तियों, स्व-रोज़गार प्रोफेशनल और उद्यमियों को नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए होम लोन प्रदान करता है।
लोन राशि: 5 लाख रुपये से 7.5 करोड़ रुपये तक
अवधि: 5 वर्ष से 30 वर्ष तक
सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें, अपना घर का सपना पूरा करें अभी अप्लाई करें
टाटा कैपिटल आवेदक की जॉब प्रोफाइल, क्रेडिट स्कोर, मासिक इनकम और कार्य अनुभव के आधार पर होम लोन की योग्यता का मूल्यांकन करता है। टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस की योग्यता शर्तों के बारे में नीचे बताया गया है:-
टाटा कैपिटल होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावज़ों के बारे में नीचे बताया गया है:-
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट
होम लोन लेने से पहले उसकी EMI जानने से आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपकी जेब पर कितना भार पड़ने वाला है। नीचे दिए गए कैलकुलेट में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और तुरंत जानें कि कितना लोन लेने पर आपको कितनी EMI देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
प्रश्न. मैं टाटा कैपिटल होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर. टाटा कैपिटल होम लोन के ऑनलाइन आवेदन के लिए आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
प्रश्न. टाटा कैपिटल होम लोन के लिए सह-आवेदक कौन हो सकते हैं?
उत्तर: आपकी पत्नी/ पति, बच्चे, माता-पिता और भाई-बहन आपके टाटा कैपिटल होम लोन के सह-आवेदक हो सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अप्रूव हुए होम लोन को कैंसल कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप होम लोन आवेदन को मंज़ूरी मिलने के बाद उसे कैंसल कर सकते हैं। हालांकि, लोन आवेदन के दौरान भुगतान की गई प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं की जाएगी। अगर आप सेंक्शन लेटर प्राप्त करने के बाद होम लोन कैंसल करना चाहते हैं, तो आपको बैंक/ लोन संस्थानों को इसकी जानकारी देनी होगी। लेकिन यह सब लोन राशि ट्रांसफर होने से पहले किया जाना चाहिए।
प्रश्न. टाटा कैपिटल होम लोन को कितने समय में मंज़ूरी मिल जाती है?
उत्तर: टाटा कैपिटल दावा करता है कि जब एप्लीकेशन फाइल एनबीएफसी के क्रेडिट मैनेजर्स के पास पहुंच जाती है तो उसके 4-5 दिनों के भीतर नौकरीपेशा आवेदकों का होम लोन आवेदन मंज़ूर किया जाता है। अगर आवेदक गैर- नौकरीपेशा है तो एनबीएफसी के क्रेडिट मैनेजर होम लोन आवेदन को मंज़ूर करने में 7-8 दिन ले सकते हैं।
प्रश्न. टाटा कैपिटल होम लोन लेने के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: टाटा कैपिटल होम लोन के लिए सिबिल स्कोर लगभग 730 और उससे अधिक होना चाहिए।
प्रश्न. क्या मैं टाटा कैपिटल से लिए गए अपने होम लोन को फोरक्लोज़ कर सकती हूँ?
उत्तर: हां, आप टाटा कैपिटल से लिए गए होम लोन को फोरक्लोज़ कर सकती हैं। होम लोन की प्रीपेमेंट करने पर कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने टाटा कैपिटल होम लोन की अवधि को बढ़ा सकती हूं?
उत्तर: टाटा कैपिटल अपने होम लोन कस्टमर्स को अपनी लोन अवधि बढ़ाने की अनुमति देता है, बशर्ते यह अवधि टाटा कैपिटल द्वारा ऑफर की जाने वाली अधिकतम लोन अवधि या कस्टमर की रिटायरमेंट की उम्र से अधिक न हो हालांकि, लोन की अवधि बढ़ाने से आवेदक के क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही भविष्य में उसके लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने की योग्यता पर भी असर पड़ सकता है।
अवधि बढ़ाने की रिक्वेस्ट को लोन रिस्ट्रक्चर के तौर पर देखा जाता है जो क्रेडिट ब्यूरो के लिए एक नेगेटिव क्रेडिट इवेंट है। इससे क्रेडिट ब्यूरो लोन रिस्ट्रक्चर चुनने वाले लोगों के क्रेडिट स्कोर को कम कर सकता है।
ऐसे में मौजूदा होम लोन कस्टमर्स को अवधि बढ़ाने के बजाय अपने मौजूदा होम लोन को किसी अन्य बैंक/HFC को ट्रांसफर करने के लिए बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा चुननी चाहिए। बैलेंस ट्रांसफर के ज़रिए कस्टमर्स लंबी अवधि का विकल्प भी चुन सकते हैं।
अपने घर के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें