Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

होम लोन की ब्याज दरें

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

पार्टनर बैंकों और HFCs द्वारा दी जाने वाली होम लोन ब्याज दरें

बैंक व लोन संस्थान ब्याज दर (प्रति वर्ष)
बैंक ऑफ इंडिया 7.10% – 10.25%
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 7.15% – 10.00%
केनरा बैंक 7.15% – 10.00%
पंजाब नेशनल बैंक 7.25% से शुरू
एचडीएफसी बैंक 7.20%* से शुरू
HDFC सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 7.20%* से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7.20% से शुरू
एसबीआई 7.25% – 9.05%
फेडरल बैंक 7.35% से शुरू
पंजाब एंड सिंध बैंक 7.55% से शुरू
ICICI बैंक 7.40% से शुरू
PNB हाउसिंग फाइनेंस 8.10% से शुरू
L&T फाइनेंस 7.80%* से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 7.75% से शुरू
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस 7.50%* से शुरू
एक्सिस बैंक 7.35% से शुरू
होम फर्स्ट फाइनेंस 8.00% से शुरू
आरबीएल बैंक 9.00% से शुरू
जियो हाउसिंग फाइनेंस 8.20% से शुरू
सम्मान कैपिटल
(पहले इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के नाम से जाना जाता था)
8.75% से शुरू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.80% से शुरू
ईज़ी होम फाइनेंस 10.55% से शुरू
पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस 9.99% से शुरू
शुभम हाउसिंग फाइनेंस 11.45% से शुरू
इंडिया शेल्टर फाइनेंस 10.50% से शुरू

*पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर

ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले करें इन हाउसिंग कम्पनियां पर भी करें विचार

बैंक/HFCs होम लोन की ब्याज को कैलकुलेट कैसे करते हैं?

बैंक और एचएफसी होम लोन की ब्याज को कैलकुलेट करने के लिए मंथली रिड्यूसिंग बैलेंस मेथड का उपयोग करते हैं। इसके अंतर्गत, प्रत्येक ईएमआई भुगतान के बाद बकाया मूल राशि पर लगने वाले ब्याज को कैलकुलेट किया जाता है। ऐसे में होम लोन लेने के शुरुआती कुछ वर्षों में लोन की ईएमआई में लगने वाला ब्याज सबसे अधिक होता है, जैसे-जैसे ईएमआई का भुगतान किया जाता है, वैसे-वैसे बकाया मूल राशि कम होती जाती है जिससे ईएमआई में ब्याज का हिस्सा भी कम होता जाता है।

चूंकि इस तरह का कैलकुलेशन मेथड लंबा और जटिल होता है। ऐसे में जो कस्टमर्स अपने होम लोन की ब्याज लागत के बारे में जानना चाहते हैं, वे ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। ये कैलकुलेटर न केवल होम लोन ईएमआई को कैलकुलेट करते हैं बल्कि कुल ब्याज लागत और कुल मूल राशि को भी कैलकुलेट करते हैं।

हाउसिंग लोन EMI को कैसे कैलकुलेट करें

आप होम लोन EMI कैलकुलेट फार्मूला का उपयोग करके मैन्युअल रूप से अपने होम लोन EMI की गणना कर सकते हैं,

EMI = [P x R x (1+R)^N]/[(1+R)^N-1]

हालांकि, चूंकि मैन्युअल कैलकुलेशन समय लेने वाली होती हैं और उनमें गलतियां होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए व्यक्ति होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके अपना समय को बचा सकते हैं। आवेदक को अपनी EMI के साथ-साथ कुल देय राशि और ब्याज लागत को कैलकुलेटर करने के लिए कुछ लोन से जुड़ी जानकारी , जैसे लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करनी होगी।

होम लोन की ब्याज दरों के प्रकार

होम लोन की ब्याज दरें तीन प्रकार की होती हैं, फिक्स्ड, फ्लोटिंग और हाइब्रिड।

  • फिक्स्ड रेट लोन – फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पूरी लोन अवधि में समान रहती है, और इसलिए आपकी EMI राशि भी समान ही रहती है। फिक्स्ड रेट होम लोन के लिए आवेदन करना तब बेहतर होता है जब मौजूदा होम लोन की ब्याज दर काफी कम होती है और भविष्य में उनके बढ़ने की संभावना होती है। कई बार बैंक ग्राहकों को यह विकल्प भी प्रदान करते हैं कि वे एक निश्चित अवधि पूरी करने के बाद वेरिएबल/ फ्लोटिंग होम लोन ब्याज दरों में स्विच कर सकते हैं।
  • फ्लोटिंग रेट लोन – फ्लोटिंग ब्याज दर को वेरिएबल ब्याज दर के नाम से भी जाना जाता है। ये दरें मार्केट की मौजूदा दरों के मुताबिक घटती-बढ़ती हैं, और इसलिए वे लोन अवधि के दौरान बदल सकती हैं। ब्याज दर बदलने पर होम लोन की EMI भी बदल जाएगी।
  • हाइब्रिड लोन – हाइब्रिड रेट वाले होम लोन में फिक्स्ड रेट और फ्लोटिंग रेट दोनों शामिल होती हैं। शुरुआत में कुछ समय के लिए फिक्स्ड ब्याज दर लागू होगी, जिसके बाद यह ब्याज की फ्लोटिंग दर में बदल जाएगी। ऐसे होम लोन उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त हैं जिन्हें कम फिक्स्ड दर पर लोन मिला है और वे फ्लोटिंग रेट शुरू होने से पहले इसकी प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़ कर सकते हैं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं

फिक्स्ड रेट होम लोन और फ्लोटिंग रेट होम लोन के बीच अंतर

 फिक्स्ड रेट फ्लोटिंग रेट
ईएमआई पूरी लोन अवधि के दौरान समान रहती है लिंक्ड बेंचमार्क दरों में बदलाव के साथ ईएमआई बदलती है
फाइनेंशिल प्लानिंग करने में आसानी ईएमआई में अचानक बढ़ोतरी से खर्चों को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है
अगर मौजूदा दरें कम हो और भविष्य में उसके बढ़ने की संभावना हो, तब फिक्स्ड रेट बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फ्लोटिंग दरें तब बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं जब ब्याज दरें काफी अधिक हों और भविष्य में गिरावट की संभावना हो
ब्याज दरों के कम होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता अगर बेंचमार्क दर घटती है तो कम ब्याज दर का लाभ मिलता है
फ्लोटिंग रेट होम लोन की तुलना में ब्याज दरें अधिक होती हैं। फ्लोटिंग रेट होम लोन पर दी जाने वाली ब्याज दर आम तौर पर फिक्स्ड रेट पर लिए गए होम लोन की तुलना में कम होती है
फिक्स्ड रेट होम लोन के प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र पर बैंक/HFC अतिरिक्त शुल्क लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, बैंकों और एचएफसी को फ्लोटिंग रेट होम लोन पर प्रीपेमेंट और फोरक्लोज़र फीस लगाने की अनुमति नहीं है।

होम लोन की ब्याज को निर्धारित करने वाले कारक

जैसा कि होम लोन की राशि आमतौर पर अधिक होती है, बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री, भुगतान क्षमता, आय और खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी का अच्छे से मूल्यांकन करती हैं। एक होम लोन आवेदक को ये पता होना चाहिए कि होम लोन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग के वक्त बैंक/ लोन संस्थान किन कारकों पर विचार करते हैं और साथ ही इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि वह आवेदन करने के योग्य है या नहीं। यहां यह ध्यान देना भी ज़रूरी है कि आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है लेकिन इसके लिए योग्यता शर्तें आसान नहीं होती हैं। बैंक/ लोन संस्थान किन आधार पर होम लोन एप्लीकेशन स्वीकार करते हैं और क्यों कुछ आवेदकों को कम ब्याज दरों पर लोन देते हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • क्रेडिट स्कोर: क्रेडिट स्कोर 3 अंकों की संख्या होती है, जो दर्शाती है कि वर्तमान में व्यक्ति को लोन देने में कितना जोखिम है। जिन लोगों ने अपनी ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान पूरा और समय पर किया है, वह क्रेडिट पर अधिक निर्भर नहीं रहे हैं, उनके पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर हो सकता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर 730 और उससे अधिक है, तो आपको होम लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, बैंक और एचएफसी आवेदक के क्रेडिट स्कोर के आधार पर होम लोन की ब्याज दरों को तय करते हैं। जैसा कि क्रेडिट स्कोर अधिक होने से पता चलता है कि आवेदक ने अपनी ईएमआई और क्रेडिट बिलों का भुगतान समय पर किया है, तो कई बैंक और एचएफसी कम ब्याज दर पर अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को होम लोन प्रदान करते हैं। कृपया ध्यान दें कि यदि घर पर आपके साथ किसी अन्य का भी मालिकाना हक है, तो बैंक/ लोन संस्थान दोनों के क्रेडिट स्कोर को चेक कर सकता है, भले ही लोन किसी एक ने ही क्यों न लिया हो।
  • आय और रोज़गार: क्रेडिट स्कोर के अलावा बैंक/ लोन संस्थान आवेदक की आय, रोज़गार के प्रकार और नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफाइल को भी चेक करते हैं। सरकारी, पब्लिक सेक्टर या बड़े और प्रतिष्ठित प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले होम लोन आवेदकों को आमतौर पर उनकी जॉब और इनकम स्थिर होने की वजह से बैंक/ HFC लोन देना पसंद करते हैं। इसी वजह से बैंक और एचएफसी ऐसे आवेदकों को होम लोन की कम ब्याज दर ऑफर करते हैं। दूसरी ओर, यदि आप गैर- नौकरीपेशा हैं या आपकी नौकरी स्थिर नहीं है, या आपने अभी-अभी काम करना शुरू किया है, तो कम ब्याज दर पर होम लोन प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है।
  • लोन राशि: आप जितनी लोन राशि उधार लेना चाहते हैं, उससे आपकी होम लोन ब्याज दर भी प्रभावित हो सकती है। 30 लाख रुपये तक का होम लोन, कम ब्याज दर पर मिल सकता है। अगर आप बेहतर दरों पर होम लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो जितनी हो सके, उतनी डाउन पेमेंट करने की कोशिश करें। इससे न केवल आपका लोन का बोझ कम होगा बल्कि लोन पर कम ब्याज दर प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है।
  • होम लोन का प्रकार: होम लोन की ब्याज दर भी होम लोन के प्रकार के मुताबिक अलग- अलग होती है। रेगुलर होम लोन की स्टैंडर्ड दरें होती हैं जबकि प्लॉट लोन या एनआरआई होम लोन की ब्याज दर आमतौर पर अधिक होती हैं।
  • महिला आवेदकों के लिए कम ब्याज दर: अधिकांश बैंक आमतौर पर महिला आवेदकों को ब्याज दर में 0.5% की छूट प्रदान करते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि शादीशुदा लोगों को जॉइंट होम लोन लेने पर विचार करना चाहिए और अपनी पत्नी को प्राथमिक आवेदक बनाना चाहिए ताकि ब्याज दर में छूट मिल सके। ज्वाइंट होम लोन लेने से आपकी होम लोन योग्यता में सुधार के साथ-साथ होम लोन पर मिलने वाले टैक्स लाभ भी अधिक होंगे।
  • ब्याज दर का प्रकार: जैसा की ऊपर बताया गया है कि होम लोन की ब्याज दर तीन प्रकार की होती हैं – फिक्स्ड, फ्लोटिंग और हाइब्रिड। आप अपने होम लोन के लिए जिस प्रकार की ब्याज दर चुनते हैं, उसी के मुताबिक बैंक/ लोन संस्थान आपको ब्याज दर ऑफर करेगा। फिक्स्ड-रेट होम लोन के मामले में, ईएमआई पूरी लोन अवधि में समान रहती है। वहीं, दूसरी ओर फ्लोटिंग दरें, रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में परिवर्तन के मुताबिक बदलती हैं। और हाइब्रिड में निश्चित समय के लिए आपके लोन पर फिक्स्ड ब्याज दर लागू होती है और बाकी की अवधि के लिए फ्लोटिंग ब्याज दर। आपको मार्केट की वर्तमान स्थिति और भविष्य के आकलन के मुताबिक, ये तय करना होगा कि कौन-सी ब्याज दर लेने पर आपको कितना लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?

होम लोन की ब्याज दर कम करने के टिप्स

जो लोग होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं वे नीचे दिए गए सुझावों का पालन करके कम ब्याज दरों पर होम लोन का लाभ उठा सकते हैं:

  • 730 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर बनाएं रखें।
  • जॉइंट होम लोन के लिए आवेदन करें, हो सके तो परिवार की एक महिला सदस्य के साथ जॉइंट लोन लें क्योंकि कुछ बैंक/HFC महिला आवेदकों को ब्याज दर पर रियायत देते हैं।
  • मौजूदा होम लोन कस्टमर्स कम ब्याज दर ऑफर करने वाले किसी अन्य बैेंक/HFC में अपने होम लोन को ट्रांसफर कर कम ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।
  • कई बैंक/HFC कम एलटीवी रेश्यो वाले आवेदकों को कम ब्याज दर ऑफर करते हैं। इस प्रकार, होम लोन आवेदकों को अधिक डाउन पेमेंट करना चाहिए जिससे उनकी लोन राशि कम हो और वे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें: होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?

होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें

पैसाबाज़ार पर, आप तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करके होम लोन ऑफर की तुलना और आवेदन कर सकते हैं:

  • स्टेप 1- अपनी डिटेल्स साझा करें: व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ आपको अपनी ऋण आवश्यकताओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 2- ऑफर देखें: शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, आपको होम लोन ऑफर की एक सूची दिखाई देगी। एलिजिबल होम लोन ऑफर लिस्ट से ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और योग्य लोन राशि की तुलना करें।
  • स्टेप 3- आवेदन जमा करें: उस होम लोन ऑफर के लिए आवेदन करें जो आपकी लोन आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त हो।
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

होम लोन की वर्तमान ब्याज दरें कितनी है?

मौजूदा समय में होम लोन की ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि ब्याज दरें बैंक/एचएफसी और लोन आवेदनकर्ता के प्रोफाइल पर निर्भर करती है।

सबसे सस्ता होम लोन कौन-सा बैंक देता है?

वर्तमान में, बैंक ऑफ इंडिया 7.10% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली सबसे कम होम लोन ब्याज दर प्रदान करता है।

क्या होम लोन पर सरकार कोई ब्याज सब्सिडी प्रदान करती है?

PMAY CLSS के अंतर्गत, सरकार होम पर 2.67 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट सब्सिडी प्रदान करता था। जिसकी अवधि 31 मार्च 2022 तक थी।

होम लोन इंटरेस्ट पेमेंट पर छूट, इनकम टैक्स एक्ट के किस सेक्शन के तहत मिलती है?

सेल्फ-ऑक्यूपाइड प्रॉपर्टी के लिए, इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 24(B) के तहत 2 लाख रुपये तक और धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स लाभ उठाया जा सकता है। पहली बार घर खरीदने वाले लोग सेक्शन 80EEA के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट प्राप्त कर सकते है।

एसबीआई किस ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है?

एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें (SBI Home Loan Interest Rate) 7.25% प्रति वर्ष से शुरू है।

होम लोन की ब्याज दर को कैसे कम करें?

बैलेंस ट्रांसफर होम लोन की ब्याज दरों को कम करने का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके ज़रिए, होम लोन के मौजूदा ग्राहक अपनी बकाया लोन राशि को किसी ऐसे बैंक में ट्रांसफर कर सकते है जो उन्हें कम ब्याज दर और बेहतर शर्तें प्रदान करता हो। कम ब्याज दरों पर लोन ट्रांसफर करने से EMI और ब्याज लागत में भी कमी आती है। इसके अलावा, आपके पास लंबी लोन अवधि का चुनाव कर ईएमआई को कम करने का भी विकल्प होता है। लेकिन ध्यान रहे, इससे आपके लोन की EMI बढ़ जाएगी। इसलिए, कम अवधि का विकल्प तभी चुनें जब आप लोन EMI का भुगतान करने में सक्षम हों। अपने ब्याज के बोझ को कम करने का एक और तरीका यह हो सकता है कि जब भी संभव हो, अपने होम लोन पर पार्ट प्रीपेमेंट करें।

होम लोन की ब्याज दर कैसे तय की जाती है?

बैंकों और एचएफसी द्वारा दी जाने वाली होम लोन ब्याज दरें अलग-अलग आवेदकों के लिए भिन्न होती हैं। होम लोन ब्याज दर तय करने से पहले कुछ कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिनमे लोन राशि, एलटीवी रेश्यो, आवेदक के क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, जॉब प्रोफाइल और नियोक्ता की प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स शामिल है।

होम लोन कितनी ब्याज दर पर मिलता है?

गृह ऋण ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं, जो आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल और उधारकर्ता पर निर्भर करती हैं। बैंकों और एचएफसी द्वारा दी जाने वाली होम लोन ब्याज दरें अलग-अलग आवेदकों के लिए भिन्न होती हैं।

प्री-ईएमआई ब्याज क्या है?

कभी- कभी ऐसा होता है कि जैसे- जैसे कोई हाउसिंग प्रोजेक्ट पूरा होता जाता है, उसी के मुताबिक किस्तों में होम लोन राशि ट्रांसफर की जाती है। लोन राशि की अंतिम किस्त के ट्रांसफर होने तक, आवेदकों को ट्रांसफर की गई लोन राशि पर लगने वाली ब्याज लागत का भुगतान करना पड़ सकता है। इस ब्याज को प्री-ईएमआई ब्याज के रूप में जाना जाता है। लोन राशि के पहले डिसबर्समेंट की तारीख से ईएमआई शुरू होने की तारीख तक हर महीने प्री-ईएमआई ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।

क्या होम लोन पर भुगतान की जाने वाली कुल ब्याज लागत को चेक करने का कोई तरीका है?

होम लोन आवेदक अपने होम लोन पर भुगतान की जाने वाली कुल ब्याज लागत को कैलकुलेट करने के लिए होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। ईएमआई और होम लोन की कुल ब्याज लागत को कैलकुलेट करने के लिए उन्हें बस इन कैलकुलेटर में अपने होम लोन की राशि, अवधि और ब्याज दर को दर्ज करना पड़ेगा।

Home Loan Articles

DDA नागरिक आवास योजना 2026 - Article image

DDA नागरिक आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti15 Sept 2026
DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 - Article image

DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti14 Sept 2026
जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में - Article image

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान - Article image

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान

icon image of Bharti
Bharti20 Aug 2025
होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें - Article image

होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें

icon image of Bharti
Bharti14 Aug 2025
LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें - Article image

LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां - Article image

होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें? - Article image

होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

icon image of Bharti
Bharti14 Jul 2025
ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार - Article image

ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार

icon image of Bharti
Bharti30 Jun 2025
वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना - Article image

वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना

icon image of Bharti
Bharti26 Jun 2025
View All Articles
quotes icon

What our customers say

Time saving process

Office ke chalte jyada samay nahi nikal pata tha. Paisabazaar ke online process ki wajah se na hi mene banks ke rates compare karliye ghar bathe balki mera loan application aur disbursal bhi ghar bathe hi ho gaya...bank jana hi nahi pada...

icon image of avatar
Pradeep SinghJan 7, 2026

Kam rates pe loan mila

Paisabazaar se mujhe bahut kam rate pe loan mil gaya...isse mere budget pe jada asar nahi pada aur jald hi mera apna ghar ho jayega..

icon image of avatar
Nidhi SharmaJan 6, 2026

eligibility check ho jati hai free

me home loan lene ka soch raha tha uske liye mene pehle paisabazaar app se free me apni eligibility check ki..usse mujhe pata chala muje kya cheeze improve karni hai aur fir mera loan jaldi approve ho gaya.

icon image of avatar
Shikhar SahuJan 5, 2026

Home loan mila yaahaan par

Mujhe home loan chahiye tha aur yahaan par sahayta kiya inhone aur loan mila. Pehla loan tha mera lekin sab ache se ho gaya.

icon image of avatar
Prem Prakash PandeyDec 7, 2025

Home loan here

I took home loan here and they helped me in every step specially in collecting and submitting documents at the time of approval.

icon image of avatar
Chandan SinghDec 1, 2025

Got the best home loan interest rate

I was confused and did not have so much time to carry out all the research, so I logged in to Paisabazaar’s portal and was able to see the home loan options I was eligible for. With the assistance of Paisabazaar’s experts, I was able to find the home loan that offered the rate of interest I could afford. Thank you Paisabazaar!

icon image of avatar
Anu BhatnagarSep 10, 2021

Excellent Home Loan Service by Paisabazaar

Ended up taking an ICICI Home Loan and I think it was one of the best decisions I ever made. I thank Paisabazaar for helping me out and answering my questions with so much patience.

icon image of avatar
KJ ThomasSep 10, 2021

Had a great experience with Paisabazaar

I have always heard my friends talking about how tedious it was for them to avail a home loan and decide the most suitable option. But with the help of Paisabazaar, I was able to compare several home loans and opt for the one that suited my needs. I am happy that I considered Paisabazaar for helping me.

icon image of avatar
Ritesh SharmaSep 10, 2021

quick and easy home loan process

I had never thought that applying for a home loan could be so easy. The entire process was online and I didn’t have to go anywhere for application or documentation of my home loan. Paisabazaar experts helped me navigate through the process and later the bank collected my documents and everything was quick and seamless.

icon image of avatar
Rupanjali MishraSep 3, 2021

Satisfied experience with Paisabazaar

I am satisfied with my home loan experience with Paisabazaar. I could easily compare different home loan options and apply for the home loan. Their customer care team also called me to confirm all the details and soon after the bank contacted to take the process forward. The process was really smooth.

icon image of avatar
Soumil KhannaSep 3, 2021
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top