Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
प्रधान मंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एक सब्सिडी योजना है। ये नया व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन लेने वाले लोगों को लोन पर सब्सिडी देता है। इसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है। PMEGP योजना के तहत, विनिर्माण क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने वालों को अधिकतम राशि 25 लाख रु. और व्यवसाय या सेवा क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने वालों को अधिकतम 10 लाख रु. तक की लोन सब्सिडी मिल सकती है।
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
PMEGP क्षेत्र/ स्थान के तहत मिलने वाली सब्सिडी:
| सामान्य कैटेगरी | सब्सिडी |
| शहरी | 15% |
| ग्रामीण | 25% |
| विशेष शहरी | 25% |
| ग्रामीण | 35% |
PMEGP योजना शारीरिक रूप से विकलांग, SC / ST / OBC / अल्पसंख्यकों / महिलाओं, पूर्व सैनिकों और सीमा क्षेत्रों आदि के अलावा उन लोगों को भी दी जाती है। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आवेदक 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।
PMEGP के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की वेबसाइट पर जा सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponline.jsp
जब आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको आवेदन पत्र के लिए निर्देश देगा कि आप इसे ड्राफ्ट के रूप में भरें और सेव कर के प्रिंटआउट निकाल लें और संबंधित निकटतम कार्यालयों में जमा करें। विज्ञापन KVIB के राज्य / मंडल डायरेक्टरर्स द्वारा KVIB और संबंधित राज्यों के उद्योग डायरेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें
स्टेप 1: आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें
स्टेप 2: सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सेव करें
स्टेप 3: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें
स्टेप 4: निकटतम कार्यालय में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करें
स्टेप 5: संबंधित बैंक द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा करें
फॉर्म में भरे जाने वाली जानकारी निम्नलिखित है:
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें
PEMGP योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके, उपभोक्ता लाभ या सब्सिडी ले सकते हैं। लाभार्थी को केवल परियोजना लागत का 5-10% निवेश करने की आवश्यकता होती है और उस लागत पर सरकार उसकी योग्यता पर विचार करते हुए 15-35% की सब्सिडी प्रदान करती है। क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना होने के नाते, PMEGP लोन योजना युवाओं में प्रमुखता से रोज़गार को बढ़ावा देती है और देश भर में रोज़गार के अवसरों को बढ़ाने के लिए छोटे व्यवसायों की स्थापना में मदद करती है।