Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
ओवरड्राफ्ट, जिसे ओडी के रूप में भी जाना जाता है, बैंकों/ लोन संस्थानों द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं में से एक है। ग्राहक को ओवरड्राफ्ट अकाउंट दिया जाता है, जिसमें एक सीमित राशि होती है और ये तय अवधि के लिए दिया जाता है। उधारकर्ता इस सीमा तक समय-समय पर ज़रूरत अनुसार पैसे निकाल सकता है।
अकाउंट से पैसा निकालने पर दी गई सीमा कम हो जाएगी और जैसे-जैसे उधारकर्ता ले हुए पैसे का भुगतान करेगा वैसे-वैसे अकाउंट की सीमा फिर से बढ़ जाएगी। एक ओवरड्राफ्ट आम तौर पर छोटी-अवधि की आवश्यकता के लिए जारी किया जाता है। इसमें आपकी पसंद और योगय्ता के आधार पर दोनों विकल्प हैं, अन-सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट और सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट। ICICI बैंक में ओवरड्राफ्ट सुविधा बहुत सरल और समझने में आसान है साथ ही ओवरड्राफ्ट की अधिकतम राशि 15 लाख रु. तक है।
ओवरड्राफ्ट सुविधा या ICICI बैंक से फ्लेक्सिकैश पर ब्याज दर 12% प्रति वर्ष है
ICICI बैंक ओवरड्राफ्ट – ब्याज दर और योग्यता |
|
| ब्याज दर | 12% -14% प्रति वर्ष |
| लोन अवधि | 12 महीने |
| प्रोसेसिंग शुल्क | ₹ 1999 + लागू टैक्स |
| ओवरड्राफ्ट राशि | ₹ 12 लाख तक |
| भुगतान / फोरक्लोज़र शुल्क | शून्य |
| गारंटी | आवश्यक नहीं है |
| व्यापार | न्यूनतम 2 साल |
नोट: उल्लिखित ब्याज दरें, फीस और शुल्क बैंक, NBFC और RBI के पूर्ण विवेक पर निर्भर करते हैं। उल्लिखित शुल्कों पर GST और सर्विस टैक्स भी लगाया जाएगा।
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
जब आप कुछ अप्रत्याशित घटनाओं या पैसे की तंगी से गुज़र रहे हों, और छोटी अवधि के लिए धन की आवश्यकता होती है, ICICI बैंक द्वारा दिया गया ओवरड्राफ्ट सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। ICICI बैंक द्वारा ऑफर किए गए ओवरड्राफ्ट को इंस्टा ओवरड्राफ्ट नाम दिया गया है, जिसका लाभ ऑनलाइन भी उठाया जा सकता है। कई अन्य फाइनेंशियल सुविधाओं के विपरीत, जहां आपको कई बार यहां-वहां भागना पड़ता है, ऐसे में आपके लिए ICICI ओवरड्राफ्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑफिशियल वेबसाइट, ICICI के i Bizz ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से, आप अपनी आवश्यकताओं के लिए ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप ICICI ग्राहक नहीं हैं, तो आप बैंक शाखा पर जा सकते हैं।
ICICI ओवरड्राफ्ट सुविधा मुख्य रूप से उद्यमियों द्वारा या व्यापारिक उद्देश्य के लिए है। इसकी प्रक्रिया आसान व सुरक्षित हैं-
तो, इन आसान स्टेप्स के माध्यम से, आप अपने लिए एक ओवरड्राफ्ट आवेदन कर सकते हैं।
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें
ICICI बैंक की ओवरड्राफ्ट सुविधा के बारे में कुछ प्रमुख जानकारी जो आपको पता होना चाहिए, वे निम्नलिखित हैं:
तो, ये कुछ महत्वपूर्ण बाते हैं जो आपको इंस्टा ओवरड्राफ्ट के लिए आवेदन करने से पहले अपने ध्यान में रखनी चाहिए।
अन्य कई बैंकों की तुलना में आप ICICI बैंक ओवरड्राफ्ट से कुछ निम्नलिखित आकर्षक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें
प्रक्रिया के अलावा, आपको यह भी पता होना चाहिए कि ICICI बैंक में ओवरड्राफ्ट के लिए आवेदन करते समय आपको किन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। मूल रूप से, कोई भौतिक दस्तावेज नहीं है जिसे आपको इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रस्तुत करना होगा। आपको केवल नाममात्र दस्तावेजों की आवश्यकता है जो ऑनलाइन विधि के दौरान आपसे मांगे जाते हैं। और अन्य संस्थान के विपरीत, आपको अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की भी आवश्यकता नहीं है।
आपको केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, डेबिट मेंडेट और शुल्क निर्धारित करने की आवश्यकता है। ओवरड्राफ्ट के नियमों और शर्तों को पढ़ना और सहमत होना न भूलें। यह आपको भविष्य में होने वाली अनावश्यक समस्याओं से बचाएगा।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
आईसीआईसीआई इंस्टा फ्लेक्सीकैश एक पेपरलेस क्रेडिट सुविधा है जो अपने खाताधारकों (वेतनभोगी) को उनके ओवरड्राफ्ट (ओडी) अनुरोध पर तत्काल अप्रूवल प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। इस क्रेडिट सुविधा को आईसीआईसीआई बैंक के नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने इंस्टा फ्लेक्सीकैश को फोरक्लोज़ या प्रीपे कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप अपने इंस्टा फ्लेक्सीक्श को कभी भी मुफ्त में तय अवधि के दौरान फोरक्लोज़ या प्री-पे कर सकते हैं, क्योंकि इंस्टा फ्लेक्सीकैश पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कोई फोरक्लोज़र शुल्क नहीं लगाया गया है।
प्रश्न. इंस्टा फ्लेक्सीकैश के लिए पुनर्भुगतान अवधि विकल्प क्या हैं?
उत्तर: फ्लेक्सिकैश के ओवरड्राफ्ट अवधि विकल्प स्वीकृत लिमिट पर निर्भर करते हैं और 12 महीने से अधिक नहीं होंगे।
प्रश्न. मैं इंस्टा फ्लेक्सीकैश कैसे चुका सकता हूँ?
उत्तर: आप या तो एकमुश्त धनराशि का भुगतान कर सकते हैं, चुकाने के लिए ईएमआई शुरु कर सकते हैं या आईसीआईसीआई बैंक को आपके बैंक खाते से नियमित अंतराल पर कटौती करने के लिए कह सकते हैं।
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़े
| HDFC बैंक में ओवरड्राफ्ट सुविधा |
| SBI बैंक में ओवरड्राफ्ट सुविधा |