Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
MUDRA (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी) लोन योजना को नॉन-कॉर्पोरेट, कृषि व छोटे व्यवसायों को लोन के माध्यम से सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत शुरू किया गया था। हालाँकि, मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक/ लोन संस्थान द्वारा कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है। MUDRA लोन योजना का लाभ उठाने के लिए, आवेदक किसी भी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB), सहकारी बैंक और माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI) की निकटतम शाखा से संपर्क कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
वयवसाय के प्रकार के आधार पर, तीन प्रकार के MUDRA लोन होते हैं:
ये भी पढ़े: मुद्रा लोन (Mudra) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
शिशु, किशोर और तरुण लोन योजनाओं के लिए ब्याज दर सीधे बैंक, इसकी विभिन्न योजनाओं और अंतिम रूप से आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करती है। और इस लोन योजना में अधिकतम भुगतान अवधि 5 वर्ष है, हालाँकि, यह बैंक के विवेक व नीतियों पर भी निर्भर करती है।
यह लोन उन आवेदकों के लिए उपलब्ध है जो इस लोन के तहत दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:
ये भी पढ़े: मुद्रा योजना से लोन लेने के लिए क्या-क्या दस्तावेज और योग्यता चाहिए?
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
MUDRA लोन का मुख्य उद्देश्य विकास के सभी चरणों में लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) को लोन देना है। जिसको ध्यान में रख कर MUDRA योजना के तहत ऑफर किए जाने वाले विकल्पों को विभिन्न व्यवसायों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मुद्रा लोन निम्नलिखित गतिविधियों के लिए दिए हैं:
परिवहन वाहन: माल ढोने वाले परिवहन वाहनों और व्यक्तिगत उपयोग के लिए परिवहन वाहनों, जिन वाहनों की खरीद से इनकम होगी उन के लिए इस योजना के तहत लोन लिया जा सकता है। उदाहरण के लिए ऑटो-रिक्शा, छोटे ट्रक, तीन पहिया, टैक्सी आदि जैसे वाहन खरीदे जा सकते हैं।
सर्विस सेक्टर: सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम, टेलरिंग शॉप, कपड़े की दुकान, साइकिल, कार, मोटर साइकिल गैरेज, स्टेशनरी स्टोर, फ़ोन बूथ, दवाई की दुकान, स्थानीय कुरियर सुविधा आदि जैसे सेवा उद्योग के तहत व्यवसाय शुरू किया जा सकता है
भोजन व उससे जुड़े व्यवसाय: पापड़ बनाने, जेली और जैम बनाने, आचार बनाने, बर्फ बनाने, बन्स और ब्रेड बनाने, कोल्ड स्टोरेज, स्थानीय कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए छोटे भंडार-गृह , छोटे कैंटीन और डोर टू डोर केटरिंग सेवाओं में लगे छोटे व्यवसाय द्वारा इस योजना के तहत लोन लिया जा सकता है।
टैक्सटाइल व्यवसाय: MUDRA योजना के तहत पारंपरिक ज़री, चिकन, जरदोजी और हस्तनिर्मित कढ़ाई के साथ-साथ रंगाई, छपाई व डिज़ाइन से जुड़े व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हैंडलूम, पावर लूम, कम्प्यूटरीकृत कढ़ाई आदि व्यवसाय भी इसके अन्तर्गत आते हैं।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Mudra) छोटे उद्योगों और उद्यमियों को कम ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है और साथ ही साथ एक तय लिमिट के साथ MUDRA कार्ड भी प्रदान करती है। हालांकि अब तक, MUDRA लोन पर प्रदान की जा रही सब्सिडी पर प्रधानमंत्री या वित्त मंत्रालय द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है।
बाज़ार में छोटे व्यवसाय द्वारा लोन की मांग में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है और इन व्यवसायों की अनेकों ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न नई बिज़नस योजनाओं को शुरू किया गया है। इस सब के बावजूद, सूक्ष्म उद्यमों का एक बड़ा वर्ग अभी भी अपने व्यवसायों के लिए पैसा नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे ही व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए MUDRA लोन योजना लॉन्च की गई है।
प्रश्न. क्या मुद्रा योजना के तहत कोई सब्सिडी है?
उत्तर: नहीं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है।
प्रश्न. मुद्रा लोन सब्सिडी प्रतिशत कितना है?
उत्तर: मुद्रा योजना के तहत कोई मुद्रा लोन सब्सिडी प्रतिशत नहीं है। मुद्रा योजना के तहत बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के बैंकों द्वारा आकर्षक ब्याज दरों पर 10 लाख रु. तक की बिज़नेस लोन की राशि ऑफर की जाती है।
प्रश्न. क्या SC/ ST/ OBC के लिए कोई मुद्रा लोन सब्सिडी है?
उत्तर: नहीं, SC/ ST/ OBC वर्ग के लिए कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें