Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
किसी भी बिज़नेस में मुनाफ़ा कमाने के लिए ज़रूरी नहीं कि वह बिज़नेस किसी शहर या व्यावसायिक केंद्र में ही शुरू किया जाए। बल्कि आप भारत के दूर-दराज़ के गांवों, पिछड़े इलाकों में भी कई तरह का बिज़नेस शुरू कर लाभ कमा सकते हैं। बशर्ते, आपका पास अच्छा बिज़नेस प्लान होना चाहिए, जैसे कियोस्क बैंकिंग बिज़नेस (Kiosk Banking Business)। कियोस्क बैंकिंग का बिज़नेस कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है तो आइए इस लेख के ज़रिए जानते हैं कि कियोस्क बैंकिंग क्या होती है और आप इस बिज़नेस को कैसे शुरू कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल पार्टनर बैंकों/एनबीएफसी की तरफ से होंगे।
कियोस्क बैंकिंग एक तरह के छोटे बूथ होते हैं जहां कई तरह की बैंकिंग सेवाएं जैसे- अकाउंट खोलना, बैंक बैलेंस की जानकारी, पैसे ट्रांसफर करना आदि प्रदान की जाती हैं। कियोस्क बैंकिंग कम आय वाले समूह (LIG) परिवारों या लोगों को कम या सस्ती लागत पर प्राथमिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुरू की गई थी। इसके ज़रिए कस्टमर बिना बैंक जाए लगभग सभी तरह की बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सबसे कम ब्याज दरों पर स्टार्ट-अप के लिए बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
जैसा की आप जानते हैं, भारत में ऐसे कई क्षेत्र और गांव मौजूद है जहां बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच नहीं है। वहीं जिन क्षेत्रों में बैंक हैं, वहां लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ती है। इसलिए यह बैंकिंग सुविधा समाज के गरीब और ऐसे लोगों की मदद के लिए शुरू की गई थी जो अपने बैंक अकाउंट में न्यूनतम राशि बनाए रखने में असमर्थ हैं। क्योंकि इसके अंतर्गत ज़ीरो बैलेंस अकाउंट खोला जाता है। कियोस्क बैंकिंग की मदद से, कस्टमर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं जैसे- पैसे ट्रांसफर करना, अकाउंट खोलना, पैसे निकालना और पैसे डिपॉज़िट करने जैसी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कम लागत मे छोटा बिजनेस शुरू करने के लिये 21 आइडिया
संबंधित बैंक कियोस्क बैंकिंग का बिज़नेस शुरू करने वाले व्यक्ति को नए आवेदकों के फिंगरप्रिंट लेने के लिए एक मशीन प्रदान करेगा। इसके अलावा बैंक एक सॉफ्टवेयर भी प्रदान करेगा जिससे बैंकिंग से जुड़े काम किए जा सकें।
बैंक कस्टमर के रजिसट्रेशन के लिए एक सॉफ्टवेयर भी प्रदान करेगा। वहीं अगर कियोस्क बैंकिंग, बैंक द्वारा निर्धारित स्थान पर शुरू की जाती है तो बैंक इसके बदले बिज़नेस के मालिक को कमीशन भी प्रदान करते हैं।
सबसे कम ब्याज दरों पर स्टार्ट-अप के लिए बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
एक्सीडेंटल इंश्योरेंस : कियोस्क बैंकिंग में कस्टमर को 10,000 रु. तक का एक्सीडेंटल कवरेज प्रदान जाता है।
आप रेकरिंग (आरडी) और फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) अकाउंट भी खोल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सभी बैंकों के बिज़नेस लोन की ब्याज दरें
मुख्य बैंकों से सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
कियोस्क बैंकिंग बिज़नेस शुरू करने के लिए, आवेदक विभिन्न वित्तीय संस्थानों जैसे बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, माइक्रो फाइनेंस संस्थानों और एनबीएफसी से बिज़नेस लोन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया योजना, क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत मुद्रा लोन,सूक्ष्म और लघु उद्यमों (सीजीटीएमएसई) के लिए, 59 मिनट में लोन आदि, जैसी विभिन्न सरकारी लोन योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।