Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
मुद्रा लोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत शुरू की गई एक लोन योजना है जिसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने और व्यवसाय बढ़ाने के लिए 3 प्रकार के MUDRA लोन ऑफर किए जाते हैं। इस लेख में हम बताएंगें कि मुद्रा लोन कैसे मिलता है (Mudra Loan Kaise Milta hai) और मुद्रा लोन के लिए कैसे अप्लाई करें (How to Apply for Mudra Loan)।
मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवेदक को मुद्रा लोन देने वाले बैंक/लोन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-
यह भी पढ़ें: मुद्रा लोन की ब्याज दरें कितनी हैं?
अगर आप मुद्रा लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करें:-
यह भी पढ़ें: बिज़नेस लोन लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी
मुद्रा लोन के आवेदन के लिए आवेदन को नीचे बताए गए सारे दस्तावेज़ जुटाने होंगे:-
यह भी पढ़ें : SBI में मुद्रा लोन आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (MUDRA) सरकार की एक स्कीम जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत कोलैटरल-फ्री बिज़नेस लोन और वर्किंग कैपिटल लोन दिया जाता है। इसके तहत 10 लाख रु. तक का लोन दिया जाता है, जिसके चुकाने के लिए 5 साल तक की अवधि मिलती है। इस लोन का लाभ व्यक्ति, MSMEs, स्व-रोज़गार प्रोफेशनल्स और अन्य व्यावसायिक इकाई उठा सकते हैं। इसमें बैंक व लोन संस्थानों द्वारा शून्य से मामूली प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोज़र चार्ज़ेस लिए जाते हैं।
मुद्रा लोन को प्रमुख रूप से 3 लोन स्कीम और कैटेगरी में वर्गीकृत किया जाता है, जो शिशु, किशोर और तरुण हैं। नीचे इन सभी कैटेगरी के तहत मिलने वाली लोन राशि की जानकारी दी गई है:-
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, मुद्रा लोन आवेदक की आवश्यकताओं और प्रोफाइल के आधार पर ब्याज़ दर तय की जाती है।
हां, आप दो तरीकों से मुद्रा लोन का एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर सकते हैं। पहला तरीका है जनसमर्थ पोर्टल (JanSamarth) के ज़रिए, जिसमें लॉग-इन कर आप अपने एप्लीकेशन का स्टेट्स देख सकते हैं। इसके अलावा, आप उस बैंक/लोन संस्थान की वेबसाइट या इंटरनेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं, जहां से आपने मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया है।
अगर बैंक मैनेजर द्वारा आपकी मुद्रा लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है, तो आपको अपनी योग्यता को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए और जब आपके अप्रूव्ल की संभावना अधिक हो, तभी आवेदन करें।
नहीं, आपको मुद्रा लोन के लिए बैंकों के पास कोई सिक्योरिटी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
शिशु लोन योजना के लिए लोन मिलने में 7-10 दिन लगते हैं। आमतौर पर यह अवदि एक से दूसरे बैंक में अलग हो सकती है।
प्रत्येक भारतीय नागरिक मुद्रा लोन (Mudra Loan) का लाभ उठाने के लिए योग्य है जिसके पास इनकम के लिए एक व्यवसाय योजना है।
नहीं, इस स्कीम के तहत कोई सब्सिडी नहीं मिलती।
हां, शिशु लोन के लिए एक पेज का फॉर्मेट एप्लीकेशन निर्धारित किया गया है।जबकि किशोर और तरुण लोन योजनाओं के लिए तीन पेज का विशिष्ट आवेदन फॉर्मेट तैयार किया गया है। इन दोनों फॉर्म को इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
नहीं, पैसाबाज़ार मुद्रा लोन (Mudra) प्रदान नहीं करता है। हालांकि यह ग्राहकों को मुद्रा लोन देने वाले बैंकों की जानकारी देता है और ताकि ग्राहकों को उन बैंकों तक पहुँचने और लोन अप्लाई करने के लिए मुश्किल का सामना ना करना पड़े।
बैंक और लोन संस्थान मुद्रा लोन आवेदकों से प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज़ेस और लेट पेमेंट चार्ज़ेस आदि लेते हैं। इनके अलावा, बैंक अन्य चार्ज़ेस भी ले सकते हैं। ऐसे में, आप जिस बैंक में मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर सभी नियम और शर्तों, चार्ज़ेस को ध्यान से पढ़ें। जिससे आपको इन छिपे हुए चार्ज़ेस के बारे में पहले से ही पता चल जाए।
मुद्रा लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक को पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, पासपोर्ट फोटो, बिज़नेस संबंधित डॉक्यूमेंट्स आदि मांगे जाते हैं, जिनकी विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आमतौर पर, शिशु लोन जैसी कम लोन राशि के लोन की प्रोसेसिंग में 7-10 दिन का समय लगता है। जबकि अन्य कैटेगरी के लोन के लिए प्रोसेसिंग में लगने वाला समय एक बैंक से दूसरे में अलग हो सकता है।
हां, आप मुद्रा लोन देने वाले संबंधित बैंकों/NBFCs में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।