Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस SRP इलेक्ट्रॉनिका समूह का एक हिस्सा है जो अपने ग्राहकों को बिज़नेस लोन और मशीन लोन प्रदान करता है। इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस लिमिटेड (EFL) ने पूरे देश में अच्छे ब्याज दरों पर मशीन लोन प्रदान करने के लिए SIDBI के साथ साझेदारी की है। मशीनरी लोन के अलावा, EFL वर्किंग कैपिटल लोन, बिल डिस्काउंटिंग और इंडस्ट्रियल प्रोपर्टी की खरीद के लिए लोन ऑफर करता है।इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस बिज़नेस लोन (Electronic Finance Business Loan) का फायदा गैर-नौकरीपेशा लोगों, प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों, पार्टनरशिप फर्मों और सोल प्रोपराइटरशिप उठा सकते हैं। EFL द्वारा दिए जाने वाले बिजनेस लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस (Electronica Finance) द्वारा प्रदान किए जाने वाले बिज़नेस लोन का उपयोग बिज़नेस को बढ़ाने, मशीनरी या उपकरण खरीदने, किराए और वेतन का भुगतान करने, कच्चा माल/स्टॉक आदि खरीदने के लिए किया जा सकता है। अगर किसी आवेदक की सिबिल स्कोर और फाइनेंशियल प्रोफ़ाइल अच्छी है, तो यह लोन अनसिक्योर्ड हो जाता है जिसका लाभ उठाने के लिए किसी कोलैटरल/सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती।
EFL बिज़नेस लोन |
|
| ब्याज़ दर | आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर |
| लोन राशि | ₹50 लाख तक |
| कोलैटरल | 12 महीने तक इस्तेमाल की गई मशीनों को कोलैटरल के रूप में उपयोग किया जा सकता है |
| अनसिक्योर्ड लोन | अगर आवेदक की फाइनेंशियल हिस्ट्री और सिबिल स्कोर अच्छा है |
| सिबिल स्कोर | 700+ |
| वार्षिक टर्नओवर | ₹2 करोड़ से अधिक |
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
यह लोन मुख्य रूप से बिज़नेस संबंधित खर्चों या वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया जाता है। यह कैश फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है और बिज़नेस के दौरान पैसो की कमी होने पर मदद करता है।
| वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन | |
| ब्याज़ दर | आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर |
| लोन राशि | ₹50 लाख तक |
| भुगतान अवधि | 90 दिनों तक |
| ब्याज दर का भुगतान | ब्याज़ का भुगतान सिर्फ निश्चित सीमा या राशि पर किया जाएगा |
| लोन का उपयोग | इसका इस्तेमाल 1 साल या पेमेंट के बाद (जो भी पहले हो) किया जा सकता है |
| सिबिल स्कोर | 700+ |
| वार्षिक टर्नओवर | ₹ 2 करोड़ से अधिक |
| बिज़नेस कितना पुराना है | 3 साल से अधिक |
ये भी पढ़ें: कम सिबिल स्कोर होने पर बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करें?
मशीन लोन का इस्तेमाल कढ़ाई मशीन, कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) और वर्टिकल मशीनिंग सेंटर (वीएमसी) मशीन, ब्लो मोल्डिंग, प्रिंटिंग और लकड़ी काटने की मशीन, इंजेक्शन मोल्डिंग आदि जैसी विभिन्न मशीनें खरीदने के लिए किया जा सकता है।
| मशीन लोन | |
| ब्याज दर | आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर |
| अधिकतम लोन राशि | उपकरण मूल्य का 75% तक या ₹ 3 करोड़ (जो भी कम हो) |
| भुगतान अवधि | अधिकतम 5 साल |
| कोलैटरल | ज़रूरत नहीं |
| लोन डिसबर्समेंट टाइम | 7 दिन के अंदर |
| सिबिल स्कोर | 600+ |
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
अपने बिज़नेस के विस्तार के लिए और वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आवेदक प्रोपर्टी के बदले लोन ले सकते है।
| प्रोपर्टी के बदले लोन | |
| अधिकतम लोन राशि | ₹3 करोड़ तक |
| भुगतान अवधि | अधिकतम 84 महीने तक |
| लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो | संपत्ति मूल्य का 70% तक |
| कोलैटरल | इंडस्ट्रियल प्रोपर्टी |
| बिज़नेस कितना पुराना है | 3 साल से अधिक |
| वार्षिक टर्नओवर | ₹1 करोड़ से अधिक |
| सिबिल स्कोर | 600+ |
* ऊपर कुछ बुनियादी शर्तों के बारे में बताया गया है जो बिज़नेस लोन लेने के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, ये अनिवार्य शर्तें नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
इंस्टीट्यूशनल लोन के तहत, NBFC और MFIs को बिज़नेस से संबंधित विभिन्न उद्देश्यों के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट और लोन की पेशकश की जाती है।
विशेषताएं:
इमर्जिंग एंटरप्राइज़ लोन छोटे बिज़नेस मालिकों या उद्यमियों को बिज़नेस के विस्तार के उद्देश्यों, स्टॉक की खरीद, कमर्शियल प्रोपर्टी खरीदने या वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। अच्छे कैश फ्लो, फाइनेंशियल और लोन पेमेंट हिस्ट्री वाले आवेदक इस लोन का लाभ उठा सकते हैं। छोटे व्यवसायों के लिए लोन आम तौर पर संपत्ति समर्थित लोन होते हैं, जिसका अर्थ है कि कमर्शिल या रेसीडेंशियल प्रोपर्टी को लोन अवधि के दौरान कोलैटरल के रूप में रखा जाता है।
विशेषताएं:
* ऊपर कुछ बुनियादी शर्तों के बारे में बताया गया है जो बिज़नेस लोन लेने के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, ये अनिवार्य शर्तें नहीं हैं।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अभी अप्लाई करें
प्रश्न. EFL कितनी राशि तक का बिज़नेस लोन प्रदान करता है?
उत्तर. न्यूनतम लोन राशि 3 लाख रु. और अधिकतम लोन राशि 50 लाख रु. है।
प्रश्न. इलेक्ट्रोनिका फाइनेंस लिमिटेड कितनी अवधि के लिए लोन देता है?
उत्तर. वर्किंग कैपिटल लोन या बिजनेस लोन की भुगतान अवधि 24 महीने से लेकर 60 महीने तक होती है।
प्रश्न. बिज़नेस लोन का भुगतान कैसे करें?
उत्तर. बिज़नेस लोन का भुगातन पोस्ट–डेटेड चेक और इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरेंस सर्विस (ईसीएस) द्वारा किया जा सकता है।
प्रश्न. बिज़नेस लोन के आवेदन के लिए कौन–से दस्तावेज़ ज़रूरी हैं?
उत्तर. बिज़नेस लोन के आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में केवाईसी दस्तावेज, पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय दस्तावेज शामिल हैं।
प्रश्न मैं ईएफएल को कैसे संपर्क कर सकता हूं?
उत्तर. आप नीचे दिए गए पते पर पहुंचकर या ईमेल लिखकर या कॉल करके ईएफएल से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क पता
इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस लिमिटेड,
ऑडुम्बर, 101/1, एरंडवाने,
डॉ केतकर रोड, पुणे 411004,
महाराष्ट्र, भारत
ईमेल: contact@efl.co.in
फोन नंबर: 020-67290700 / 0800-701-1556
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें