Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के तहत, भारत सरकार ने विभिन्न योजनाओं को शुरू किया है, इन्हीं योजनाओं में से एक है डेयरी उद्यमिता विकास योजना (DEDS)। पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD&F) के तहत सरकार ने डेयरी क्षेत्र में छोटे डेयरी फार्म और अन्य घटकों की स्थापना में सहायता प्रदान करने के लिए 'डेयरी और पोल्ट्री के लिए उद्यम पूंजी योजना' शुरू की थी। साल 2010 में, किसानों, राज्य सरकारों और बैंकों से राय और सुझावों पर विचार करने के बाद; डेयरी और पोल्ट्री के लिए कैपिटल स्कीम का नाम बदलकर “डेयरी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट स्कीम (DEDS)” कर दिया गया। आइए जानते हैं डेयरी उद्यमिता विकास योजना क्या है और इसके तहत क्या लाभ मिलते हैं?
इसे भी पढ़ें: मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
लोन की ब्याज़ दर बैंक और आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की जाती है। सब्सिडी प्राप्त होने तक बैंक के पास संपूर्ण लोन राशि पर ब्याज लगाने का विकल्प है। सब्सिडी मिलने की तारीख से ब्याज़ दर लागू होगी।
लोन की भुगतान अवधि 2 से 7 साल के बीच होती है, जो कई कारको पर निर्भर करती है।
नोट: योजना के अंतर्गत व्यक्ति एक बार सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही परिवार के 1 से अधिक सदस्य सहायता प्राप्त कर सकते हैं। और अगर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग इकाइयां स्थापित की जाती हैं तो खेतों के बीच की दूरी कम से कम 500 मीटर होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: सभी बैंकों के बिज़नेस लोन की ब्याज दरें
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) DEDS के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी होगी।
नोडल एजेंसियां इस प्रकार हैं:-
सबसे कम ब्याज दरों पर स्टार्ट-अप के लिए बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
नीचे पशुपालन और डेयरी पालन से संबंधित कार्यों उनकी लागत और इस योजना के तरह मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया है:-
|
घटक |
सब्सिडी के लिए अधिकतम लागत |
लाभ |
| क्रॉसब्रीड गायों/स्वदेशी दुधारू गायों जैसे साहीवाल, लाल सिंधी, गिर, राठी आदि और श्रेणीबद्ध भैंसों के साथ डेयरी की छोटी इकाई स्थापित करने के लिए | 10 पशुओं के लिए- ₹5 लाख न्यूनतम पशु – 2 अधिकतम पशु- 10 |
पशुओं की संख्या के आधार पर सब्सिडी तय की जाएगी |
| क्रॉस नस्ल, और वर्गीकृत भैंसों की स्वदेशी दुधारू नस्लों के बछड़ों का पालन (अधिकतम 20 बछड़े पाले जा सकते हैं।) |
20 बछड़ों के लिए ₹4.80 लाख – (न्यूनतम 5 बछड़े, अधिकतम 10 बछड़े) |
|
| वेरीकम्पोस्ट (दुधारू पशु इकाई के साथ। दुधारू पशुओं के साथ किया जाना चाहिए, अलग से नहीं) | ₹20,000 | सामान्य वर्ग के लिए कुल खर्चे पर 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹5,000 होगी। और SC/ST के लिए 33.33% जो अधिकतम ₹6,700 होगी। |
| दुध दुहाने वाली मशीनों/मिल्कोटेस्टर्स/बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट्स (जो 2000 लीटर क्षमता तक की हो) की खरीद | ₹18 लाख | सामान्य वर्ग के लिए कुल खर्चे पर 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹ 4.5 लाख होगी। और SC/ST के लिए 33.33% जो अधिकतम ₹6 लाख होगी। |
| दुध से बने प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए डेयरी प्रोसेसिंग से संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए | ₹ 12 लाख | जनरल वर्ग को 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹3 लाख होगी। और SC/ST के लिए 33.33% सब्सिडी जो अधिकतम ₹4 लाख होगी। |
| डेयरी प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए ट्रांसर्पोटेशन सुविधाओं और कोल्ड चेन की स्थापना करने के लिए | ₹ 24 लाख | जनरल वर्ग के लिए 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹6 लाख होगी। और SC/ST के लिए 33.33%सब्सिडी जो अधिकतम ₹8 लाख होगी। |
| दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं | ₹30 लाख | जनरल वर्ग के लिए 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹7.50 लाख होगी। और SC/ST के लिए 33.33% सब्सिडी जो अधिकतम ₹10 लाख होगी। |
| प्राइवेट पशु क्लिनिक की स्थापना | मोबाइल क्लिनिक के लिए ₹2.40 लाख और स्थापित क्लिनिक के लिए ₹1.80 लाख | मोबाइल क्लिनिक और स्थापित क्लिनिक के लिए क्रमश: जनरल वर्ग के लिए 25% सब्सिडी, जो अधिकतम ₹60,000 और ₹45,000 होगी। और SC/ST के लिए 33.33% सब्सिडी जो अधिकतम ₹80,000 और ₹60,000 होगी। |
| डेयरी मार्केटिंग/डेयरी पार्लर | ₹56,000/- | जनरल वर्ग के लिए 25% सब्सिडी, जो कि ₹14,000 होगी। और SC/ST के लिए 33.33% सब्सिडी जो अधिकतम ₹18600 होगी। |
स्रोत: पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD&F),कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की आधिकारिक वेबसाइट।
नोट: बैंक नाबार्ड द्वारा सुझाए गए लागत मानदंडों के आधार पर इस योजना के तहत लागत को वेरिफाई करेंगे
नीचे दिए गए आसान तरीके से बिज़नेस लोन के लिए अप्लाई करें