Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारतीय महिला बैंक (BMB) पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर्स केवल पार्टनर बैंक व एनबीएफसी पर लागू है।
भारतीय महिला बैंक (BMB) अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एक हिस्सा है। BMB के बिज़नेस लोन पर लागू ब्याज दरें SBI और RBI के विवेकाधिकार पर निर्भर करती हैं। BMB पूरे भारत में महिलाओं द्वारा स्वामित्व और मैनेज किए जाने वाले व्यवसायों को बढ़ाने के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं और विकास के अवसर प्रदान करता है। आइए CGTMSE योजना के तहत भारतीय महिला बैंक द्वारा दिए गए विभिन्न लोन प्रकारों पर चर्चा करें।
| लोन प्रकार | BMB श्रंगार | BMB अन्नपूर्णा | BMB SME ईज़ी |
BMB परवरिश |
| आयु | न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष | न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष | व्यवसाय की प्रोफाइल और आवश्यकता के अनुसार | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष |
| लोन पुनर्भुगतान अवधि | 7 साल तक | 3 साल तक | 7 साल तक | 5 साल तक |
| गारंटी | आवश्यक नहीं है | आवश्यक नहीं है | ₹ 1 करोड़ तक आवश्यक नहीं | आवश्यक नहीं है |
| लोन लेने का उद्देश्य | इक्विपमेंट या दुकान की खरीद और निर्माण के लिए | महिलाओं को टिफ़िन / लंच बेचने के लिए फूड प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने में सहायता के लिए | व्यापारियों, सेवाओं और निर्माताओं के लिए (अधिकतम लोन राशि ₹ 20 करोड़ तक) | बर्तन / उपकरण आदि की खरीद के लिए डे केयर केंद्र स्थापित करने के लिए महिलाओं की सहायता करना |
इसे भी पढ़ें: महिला उद्यमियों के लिए 5 सरकारी ऋण योजनाएं जो आपको पता होनी चाहिए
महिला उद्यमियों को BMB बिज़नेस लोन प्रदान करने के लिए बैंक द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं :
| रोज़गार | आईडी प्रूफ | ऐड्रेस प्रूफ | इनकम प्रूफ |
| नौकरीपेशा के लिए | पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वैलिड पासपोर्ट | यूटिलिटी बिल: टेलीफोन बिल, बिजली बिल, आदि, पासपोर्ट, आधार कार्ड , प्रॉपर्टी टैक्स बिल | सेलरी , पिछले 3 महीने का वेतन स्लिप, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, नवीनतम फॉर्म 16 |
| स्व-रोज़गार के लिए | व्यवसायी का वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, | वैलिड पासपोर्ट, प्रॉपर्टी टैक्स बिल, व्यवसाय पता प्रमाण, प्रॉपर्टी के दस्तावेज़, सेल्स डीड आदि | लाभ और हानि स्टेटमेंट, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, पिछले 2 वर्षों का आईटीआर, करंट अकाउंट स्टेटमेंट, लोन की जानकारी, (यदि कोई हो) क्रेडिट कार्ड का उपयोग, आदि |

स्टेप 1. पैसाबाज़ार.कॉम पर जाएं और उपलब्ध बिज़नेस लोन ऑफर को जानने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 2. आपकी प्रोफाइल के अनुसार आपको कई बैंकों की लिस्ट प्राप्त होंगी
स्टेप 3. लिस्ट से भारतीय महिला बैंक (Bhartiya Mahila Bank) जैसे एक संभावित लोन संस्थान का चयन करें या सहायता के लिए पैसाबाज़ार से संपर्क करें।
स्टेप 4. सभी दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करें या पिक-अप टाइम सैट करें
स्टेप 5. बैंक/ लोन संस्थान उसके बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करेंगें
स्टेप 6. बैंक/ लोन संस्थान का लोन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जमा करें
स्टेप 7. बैंक/ लोन संस्थान की मंज़ूरी के बाद, लोन राशि ट्रान्सफर हो जाएगी
प्रश्न.भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर: भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन 5 अगस्त 2013 को लॉन्च किया गया था और पूरे देश में इस की 100 से अधिक शाखाएं हैं।
प्रश्न. BMB का मुख्य फोकस क्या है?
उत्तर: बैंक का मुख्य फोकस महिला उद्यमियों को उनके चल रहे व्यवसाय को विकसित करने में मदद करना है या आर्थिक रूप से स्वतंत्र रूप से विकसित होने के लिए अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए फाइनेंस प्रदान करता है।
प्रश्न. इस विशिष्ट लोन में लागू ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: पूरी तरह से प्रदान की गई ब्याज दरें एसबीआई और आरबीआई पर निर्भर करती हैं, क्योंकि वर्ष 2017 में बैंक का एसबीआई में विलय हो गया है।
प्रश्न. नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार के लिए कौन से पहचान दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
उत्तर:वेतनभोगी के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए आवश्यक कुछ सामान्य दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
सम्बंधित पोस्ट: महिलाओ के लिए मुद्रा लोन स्कीम योजना (PMMY) क्या है?