नोट: बैंक ऑफ इंडिया पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर केवल पार्टनर बैंक / NBFC की ओर से ही होंगे।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) विभिन्न व्यक्तियों की अलग-अलग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई प्रकार के पर्सनल लोन/(Personal Loan)देता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों से लेकर शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों तक और पेंशनरों से लेकर छात्रों तक, सभी लोग बैंक ऑफ इंडिया से पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण ले सकते हैं।
इस पेज पर पढ़े
- बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) की विशेषताएं और लाभ
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण की ब्याज दरें
- बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) के प्रकार
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पैसाबाज़ार में बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण के लिए कैसे आवेदन करें?
- बैंक ऑफ़ इंडिया पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण आवेदन स्टेटस/स्थिति कैसे जानें?
- फीस और अन्य शुल्क
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पोर्टल पर लॉग-इन कैसे करें?
- बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) EMI कैलकुलेशन
- बैंक ऑफ इंडिया -कस्टमर केयर
- पैसाबाज़ार के माध्यम से पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने के लाभ
- महत्वपूर्ण पहलू
- संबंधित सवाल
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण की विशेषताएं और लाभ
- लोन राशि: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) द्वारा दी जाने वाली लोन राशि 10,000 से लेकर 20 लाख रु. तक है। बैंक द्वारा दी जाने वाली लोन राशि किसी व्यक्ति की योग्यता पर निर्भर करती है
- आसान लोन भुगतान: बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) का भुगतान करने के लिए आपको 12 से 60 महीनों तक का लम्बा समय मिलता है। व्यक्ति अपनी पुनर्भुगतान क्षमता के अनुसार, इसका चयन कर सकता है। किया जा सकता है
- ज़्यादा विकल्प: बैंकऑफ़ इंडिया विभिन्न प्रकार के पर्सनल लोन (Personal Loan) देता है, जैसे- बैंक ऑफ़ इंडिया स्टार पर्सनल लोन, स्टार मित्रा पर्सनल लोन, BOI स्टार पेंशनर लोन स्कीम, स्टार एजुकेशन लोन, BOI स्टार डॉक्टर-प्लस, BOI स्टार विद्या लोन स्कीम और स्टार हॉलिडे स्कीम। विभिन्न ज़रुरतों के लिए अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा इन पर्सनल लोन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है
- सरल आवेदन: बैंकऑफ इंडिया द्वारा दिए जा रहे सभी पर्सनल लोन (Personal Loan) का ऑनलाइन आवेदन करना आसान है और न्यूनतम दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण की ब्याज दरें
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पर्सनल लोन (Personal Loan) की ब्याज दरें निम्नलिखित हैं :
पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण का प्रकार | ब्याज दर |
स्टार पर्सनल लोन | 11.50% से शुरु |
स्टार मित्रा पर्सनल लोन | 9.50% से शुरु |
BOI स्टार पेंशनर लोन योजना | 10.50% से शुरु |
BOI स्टार डॉक्टर– प्लस | 11.00% से शुरु |
स्टार हॉलिडे लोन स्कीम | 13.50% से शुरु |
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन/व्यक्तिगत ऋण प्रॉडक्ट के प्रकार
1.बैंक ऑफ़ इंडिया स्टार पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण
BOI स्टार पर्सनल लोन (Personal Loan) का लाभ विभिन्न प्रकार के खर्चों -जैसे शादी का खर्च, मेडिकल बिल का भुगतान करना, शिक्षा के लिए, घर की मरम्मत आदि से निपटने के लिए उठाया जा सकता है।
- इसकी न्यूनतम लोन राशि 10,000 रु.(केवल चुनिंदा केंद्रों में उपलब्ध) और अधिकतम लोन राशि 10 लाख रु. है।
- इस लोन के लिए अधिकतम अवधि 60 महीने है।
BoI द्वारा पेश किए गए विभिन्न प्रकार के स्टार पर्सनल लोन (Personal Loan) पर लागू ब्याज दरें निम्नलिखित हैं:
स्टार पर्सनल लोन का प्रकार | ब्याज दर |
पूरी तरह से सिक्योर्ड | 12.50% प्रतिवर्ष |
क्लीन / अनसिक्योर्ड | 13.50% प्रतिवर्ष |
60 वर्ष या इससे अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोन राशि- ₹ 50,000 | 11.50% प्रतिवर्ष |
टाई–अप के तहत सिक्योर्ड फाइनेंस सिस्टम | 12.50% प्रतिवर्ष |
2.स्टार मित्रा पर्सनल लोन (Personal Loan)
स्टार मित्रा पर्सनल लोन (Personal Loan) शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को पैसों की मदद करने के उद्देश्य से पेश किया जाता है ताकि वे स्वतंत्र रूप से रह सकें।
- लोन राशि का उपयोग टिकाऊ उपकरण / सहायक उपकरण खरीदने के लिए किया जा सकता है जो उन्हें दिन–प्रतिदिन के जीवन में मदद कर सकते हैं।
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का स्टार मित्रा पर्सनल लोन (Personal Loan) अधिकतम 1 लाख रु. की लोन राशि प्रदान करता है।
- इस बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन (Personal Loan) की ब्याज दर 10.50% से शुरू होती है
योग्य लोन राशि | |
नौकरीपेशा कर्मचारी | नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए नेट सैलरी का 10 गुना |
स्व–नियोजित व्यक्ति | नए आयकर रिटर्न के अनुसार नेट वार्षिक आय का 50% |
3.BOI स्टार व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन योजना
यह लोन पेंशन लेने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है ताकि वे स्वतंत्र रूप से रह सकें और अपने मेडिकल बिल का भुगतान कर सकें या अन्य खर्चों को पूरा कर सकें।
- पेंशनर और पारिवारिक पेंशनरों को दी जाने वाली अधिकतम लोन राशि 15 लाख रु. तक मासिक पेंशन का 15 गुना है।
- 75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए BOI स्टार पेंशनर लोन योजना की अधिकतम लोन राशि लिमिट 1 लाख रु. है
- इस योजना के मामले में दी जाने वाली ब्याज दर 10.50% प्रति वर्ष से शुरू होती है
4.BOI स्टार डॉक्टर- प्लस
BOI स्टार डॉक्टर– प्लस लोन किसी भी क्वालिफाईड रजिस्टर्ड मेडिकल डॉक्टर को किसी स्वीकृत उद्देश्य के लिए दिया जाता है। इसकी अधिकतम लोन सीमा 20 लाख रु. तक है।
योग्य लोन राशि | |
नौकरीपेशा के लिए | मासिक सैलरी का 24 गुना |
अन्य के लिए | आयकर रिटर्न के अनुसार वार्षिक आय का दो गुना |
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) से विभिन्न प्रकार के डॉक्टर–प्लस लोन पर लागू ब्याज दरें निम्नलिखित हैं:
BoI स्टार डॉक्टर–प्लस लोन का प्रकार | ब्याज दर |
पूरी तरह से सिक्योर्ड | 10.00% प्रतिवर्ष से शुरु |
क्लीन / अनसिक्योर्ड | 11.00% प्रतिवर्ष से शुरु |
5.स्टार हॉलिडे लोन
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) द्वारा दिए गए विभिन्न प्रकार के हॉलिडे लोन की ब्याज दरें निम्नलिखित हैं:
हॉलीडे लोन का प्रकार | ब्याज दर |
पूरी तरह से सिक्योर्ड | 12.50% प्रतिवर्ष |
क्लीन / अनसिक्योर्ड | 13.50% प्रतिवर्ष |
योग्यता शर्तें
1.BOI स्टार पर्सनल लोन (Personal Loan)
बैंक ऑफ इंडिया स्टार पर्सनल लोन (Personal Loan) की पेशकश करता है
- नौकरीपेशा
- अधिक सैलरी वाले पेशेवर और व्यक्ति
- रेगुलर पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर, जो कि BOI शाखा के माध्यम से रेगुलर मासिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं
- BoI स्टाफ के सदस्य
- रिटायर BOI कर्मचारी (बर्खास्त / अनिवार्य रिटायरमेंट होने के अलावा अन्य)
2.स्टार मित्रा पर्सनल लोन (Personal Loan)
सभी शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति जो नौकरीपेशा पेशेवर हैं या स्व–नियोजित व्यक्ति और सभी नाबालिगों के माता–पिता / अभिभावक (शारीरिक रूप से अक्षम) इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
3.BOI स्टार पेंशनर लोन योजना
BOI का यह पेंशनर लोन निम्नलिखित व्यक्तियों के समूहों के लिए उपलब्ध है:
- रेगुलर या पारिवारिक पेंशनर, जो शाखा या रिटायर्ड कर्मचारियों (बर्खास्त / अनिवार्य रिटायर के अलावा) के माध्यम से मासिक पेंशन ले रहे हैं, इस लोन के लिए योग्य हैं
- भुगतान अवधि के अंत में रेगुलर पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की अधिकतम आयु 75 वर्ष होनी चाहिए
4.BOI स्टार डॉक्टर– प्लस
BOI से डॉक्टर–प्लस पर्सनल लौन के लिए मुख्य योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
- आपको मेडिकल साइंस की किसी भी ब्रांच में न्यूनतम 3 वर्षों के अनुभव के साथ एक योग्य रजिसटर्ड डॉक्टर होना चाहिए
- जिसे भारत में प्रैक्टिस करने के लिए डीसीआई/ एमसीआई/ अन्य वैधानिक/ नियामक अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त हो
- आपकी न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए और भुगतान अवधि के अंत तक अधिकतम आयु 75 वर्ष होनी चाहिए
5.स्टार हॉलिडे लोन स्कीम
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की हॉलिडे लोन योजना का लाभ निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा उठाया जा सकता है:
- नौकरीपेशा
- स्व–नियोजित व्यक्ति और पेशेवर
- अधिक सैलरी वाले व्यक्ति
- कृषक
- पेंशनर
- BoI स्टाफ के सदस्य
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवश्यक दस्तावेज़
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन चुनने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ आपके द्वारा चुने गए पर्सनल लोन (Personal Loan) के प्रकार के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। हालाँकि, मूल दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है:
- पहचान प्रमाण पत्र: पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड
- पता प्रमाण: राशन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, बिक्री / संपत्ति खरीद एग्रीमेंट (स्वामित्व संपत्तियों के लिए), आधार कार्ड
- आयप्रमाण: बैंक अकाउंट डिटेल्स, सैलरी स्लिप।
पैसाबाज़ार पर बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
पैसाबाज़ार.कॉम पर बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम
हैं :
स्टेप 1: पैसाबाजा़र पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरकर अपने पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन की शुरुआत करें। इसके बाद ‘Proceed’ पर क्लिक करें
स्टेप 2: आपको अगले पेज पर भेजा जाएगा, जिस पर आपको विभिन्न बैंकों द्वारा दिए गए पर्सनल लोन (Personal Loan) के ऑफ़र दिखाए जाएंगे
स्टेप 3: बैंक ऑफ इंडिया (यदि उपलब्ध हो) से लोन की पेशकश का चयन करें (सहायता के लिए)
स्टेप 4: आखिरी में अतिरिक्त जानकारी के लिए पूछते हुए एक और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा ताकि आपका पर्सनल लोन (Personal Loan)आवेदन वांछित बैंक को भेजा जा सके।
पर्सनल लोन (Personal Loan) वैरिफिकेशन प्रक्रिया
इसके बाद में बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन (Personal Loan) वैरिफिकेशन प्रक्रिया पर चर्चा की गई है:
स्टेप 1: जब आपने अपना पर्सनल लोन (Personal Loan) आवेदन फॉर्म आवेदन भर दिया है और यह बैंक को पैसाबाज़ार द्वारा भेजा जाता है, तो आपको बैंक के प्रतिनिधि से एक वेरिफिकेशन कॉल प्राप्त होती है। इस कॉल के दौरान, प्रतिनिधि आपके दस्तावेज़ को लेने के लिए समय तक करता है।
स्टेप 2: पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और आय प्रमाण समेत लागू दस्तावेजों को प्रतिनिधि द्वारा उठाया जाता है, उन्हें बैंक द्वारा वेरिफाइड किया जाता है
स्टेप 3: एक बार जब आपके दस्तावेज़ वेरिफाइड हो जाएंगे, तो बैंक आपको उस बैंक से अंतिम ऑफर की कंफर्मेशन के लिए फिर से कॉल करेगा जिसमें लोन राशि, ब्याज दर और बीमा शामिल है
स्टेप 4: एक बार जब आप पर्सनल लोन (Personal Loan) नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं, तो राशि आपके अकाउंट में भेज दी जाती है
बैंक ऑफ़ इंडिया पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेटस कैसे जानें?
BoI वेबसाइट पर पर्सनल लोन (Personal Loan) आवेदन के स्टेटस को जानने के लिए नीचे प्रक्रिया दी गई है:
स्टेप 1: बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन स्टेटस ट्रैकिंग पेज पर जाएं
स्टेप 2: अपना आवेदन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर अपन पर्सनल लोन आवेदन के स्टेटस को देखने के लिए ‘Submit’ पर क्लिक करें
बैंक ऑफ़ इंडिया पर्सनल लोन: फीस और अन्य शुल्क
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन पर लागू ब्याज शुल्क के अलावा विभिन्न शुल्क और फीस निम्नलिखित हैं:
पर्सनल लोन के प्रकार | प्रक्रिया शुल्क |
स्टार पर्सनल लोन | एक समय: लोन का 2.00% राशि न्यूनतम ₹ 1,000 अधिकतम ₹ 10,000 |
वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और ऊपर): कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं | |
स्टार मित्रा पर्सनल लोन | माफ है |
BOI स्टार पेंशनर लोन योजना | एक बार में लोन का 2.00% राशि न्यूनतम ₹ 500 अधिकतम ₹ 2,000 |
वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और ऊपर) के लिए कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं | |
बीओआई स्टार डॉक्टर- प्लस | सार्वजनिक मांग करने वाले सदस्यों को प्रोसेसिंग शुल्क में 50% छूट पर्सनल लोन, डॉक्टर्स (इंडिविजुअल्स) के फेस्टिव ऑफर के तहत प्रोसेसिंग शुल्क पर कोई छूट नहीं। |
स्टार हॉलिडे लोन स्कीम | एक बार प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि का 2.00% – न्यूनतम ₹ 1,000 / अधिकतम ₹ 10,000 |
वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और अधिक): कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं |
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पोर्टल पर लॉग-इन कैसे करें?
- बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पर्सनल लोन स्टेटमेंट
आप अपने पर्सन लोन जानकारी को बैंक ऑफ़ इंडिया से 2 तरीकों से देख सकते हैं:
ऑनलाइन तरीका: अपने BOI इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के बाद आप अपने पर्सनल लोन अकाउंट स्टेटमेंट को ऑनलाइन देख / डाउनलोड कर पाएंगे।
ऑफलाइन : ऑनलाइन अपने पर्सनल लोन (Personal Loan) अकाउंट स्टेटमेंट की एक कॉपी के आवेदन के लिए, आप अपने नजदीकी बैंक ऑफ इंडिया शाखा में एक व्यक्ति से मिल सकते हैं या अपने रजिस्टर्ड कस्टमर केयर नंबर पर BOI कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) EMI कैलकुलेशन
निम्नलिखित पर्सनल लोन (Personal Loan) EMI कैलकुलेशन का उदाहरण नीचे दिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की मासिक EMI लोन अवधि, लोन मूलराशि और ब्याज दर के आधार पर कैसे बदलती है।
लोन मूलराशि @ ब्याज | अवधि | ||||
1 वर्ष | 2 वर्ष | 3 वर्ष | 4 वर्ष | 5 वर्ष | |
3 लाख @ 10% | ₹ 26,374 | ₹ 13,843 | ₹ 9,680 | ₹ 7608 | ₹ 6543 |
5 लाख @ 11% | ₹ 53,028 | ₹ 27,964 | ₹ 19,643 | ₹ 15,507 | ₹ 13,045 |
10 लाख @ 11.25% | ₹ 88,498 | ₹ 46,723 | ₹ 32,857 | ₹ 25,967 | ₹ 21,867 |
15 लाख @ 12% | ₹ 1,33,097 | ₹ 70,435 | ₹ 49,642 | ₹ 39,316 | ₹ 33,177 |
बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन बनाम अन्य बैंकों की तुलना
विवरण | बैंक ऑफ इंडिया | भारतीय स्टेट बैंक | ऐक्सिस बैंक | HDFC बैंक | सिटी बैंक | ICICI बैंक | बजाज फिनसर्व |
ब्याज दर | 13.10% से शुरू | 11% से शुरू | 11.49% से 17.49% | 11.25% से 21.50% | 10.99% से शुरू | 11.50% से 19.25% | 12.99% से शुरू |
अवधि | 12 से 60 महीने | 6 से 71 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने |
लोन राशि | ₹ 20 लाख तक | ₹ 20 लाख तक | ₹ 50,000 से ₹ 15 लाख | ₹ 40 लाख तक | ₹ 30 लाख तक | ₹ 20 लाख तक | ₹ 25 लाख तक |
प्रोसेसिंग शुल्क | जैसा कि बैंक ने तय किया है | लोन राशि का 2% तक प्लस GST | लोन राशि का 2% तक प्लस GST | लोन राशि का 2.50% से अधिक GST | लोन राशि का 3% तक GST | 2.25% तक लोन अमाउंट GST | लोन राशि के 3.99% के साथ साथ GST |
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) -कस्टमर केयर
- आप1800 220 229/1800 103 1906 / 022-4091 9191 पर कॉल कर सकते हैं
- आप नजदीकि ब्रांच पर जा सकते हैं
- आपबैंक ऑफ इंडिया, स्टार हाउस, सी – 5, “जी” ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई 400 051 पर एक पत्र लिख सकते हैं
पैसाबाज़ार पर से पर्सनल लोन अप्लाई करने के लाभ
सुविधा: पैसाबाज़ार में, आप अपने घर या ऑफिस से या कहीं से भी, कभी भी पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बैंक की शाखा जाने की आवश्यकता नहीं है।
आसान कागज़ी कार्यवाही : आप अपने दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं या अपने घर या ऑफिस से दस्तावेज़ पिकअप शेड्यूल कर सकते हैं।
शीघ्र मंज़ूरी : जब आप पैसाबाज़ार में पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन तुरंत बैंक को भेज दिया जाता है। इसलिए, अगर आप योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं और आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाता है, तो आप बैंक से शीघ्र मंज़ूरी की अपेक्षा कर सकते हैं
तुलना करें और चुनें: पैसाबाज़ार आपको ब्याज दरों और अन्य सुविधाओं जैसे कि फोरक्लोज़र शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क, विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली छूट की तुलना करने की अनुमति देता है। इस तरह, आपको अपने EMI को सस्ती बनाने के लिए सबसे कम ब्याज दर की पेशकश करने वाला बैंक चुनना होगा
महत्वपूर्ण पहलू
उचित लोन राशि तय करें: आपको वित्तीय इमरजेंसी के कारण या सपने को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन आप कैसे तय करते हैं कि कितना उधार लेना है? लोन लेते समय ये धान रखें कि उतना ही लें जितना आप चुका सकते हैं। लोन लेने से पहले अपनी ईएमराशि राशि जानने और आपकी भुगतान योजना बनाने के लिए लिए पैसाबाज़ार के पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें। ये आपको बताएगा कि आपके लोन की ईएमआई कितनी रहेगी।
क्रेडिट स्कोर: यह 3 डिजिट की संख्या आपके पिछले भुगतानों को दर्शाता है और सभी बैंकों द्वारा आपकी क्रेडिट योग्यता जानने के लिए माना जाता है। अगर आपको क्रेडिट स्कोर अधिक है, तो आपके पर्सनल लोन (Personal Loan) के मंज़ूर होने की अधिक संभावना है
समझदारी से अवधि चुनें: लम्बी अवधि चुनने से आपको कम ईएमआई राशि देनी होगी लेकिन आपको ज़्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा वहीं छोटी अवधि चुनने से ब्याज भुगतान कम होगा लेकिन ईएमआई राशि बढ़ जाएगी। इसलिए आपको संतुलित कर के अवधि इतनी रखनी चाहिए की आप ईएमआई राशि का भी समय पर भुगतान कर पाएं और आपका ब्याज भी ज़्यादा न हो।
सभी विकल्पों की तुलना करें: विभिन्न बैंक व्यक्तिगत ऋण पर अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश करते हैं। आपको विभिन्न बैंकों द्वारा सभी ऑफर की तुलना करनी चाहिए और उनमें से अपनी ज़रूरत अनुसार सबसे बेहतर को चुनना चाहिए।
संबंधित सवाल
प्रश्न. बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन (Personal Loan) का लाभ उठाने के लिए मेरा क्रेडिट स्कोर क्या होना चाहिए?
उत्तर: आमतौर पर बैंक पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए 750 या इससे अधिक के क्रेडिट स्कोर को प्राथमिकता देते हैं।
प्रश्न. मैं बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: अगर आप पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करते हैं तो बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना सुविधाजनक है। आपको बस अनिवार्य जानकारी के साथ फॉर्म भरना है और आपके लोन आवेदन कार्यवाही शुरू की जाएगी।
प्रश्न. मैं बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए आप बैंक ऑफ इंडिया की नज़दीकि ब्रांच में जा सकते हैं।
प्रश्न. बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेरी ब्याज दर की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर: बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए जा रहे पर्सनल लोन (Personal Loan) की ब्याज दर 13.10% से शुरू होती है और इसकी गणना किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर, आयु, नियोक्ता/ कंपनी, पुनर्भुगतान स्टेटमेंट आदि के आधार पर की जाती है।
प्रश्न.अगर मेरा लोन आवेदन अस्वीकार हो जाता है तो क्या मैं बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन के लिए दोबारा आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: आपको यह जानने के लिए कि क्या पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए दोबारा आवेदन करना संभव है, 1800 220 229/1800 103 1906 / 022-4091 9191 पर कस्यमर केयर को कॉल करना होगा।