Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दरें 8.25% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह 30 वर्ष तक की अवधि के लिए प्रॉपर्टी कॉस्ट की 90% तक लोन राशि ऑफर करता है। आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अन्य बैंकों/ लोन संस्थानों के मौज़ूदा होम लोन उधारकर्ताओं को कम ब्याज दरों पर होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करती है। यह भारत के चुनिंदा शहरों में किफायती आवास के लिए स्पेशल होम लोन योजना भी प्रदान करता है। आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस होम लोन ( Aditya Birla Housing Finance Home loan) के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
एबीएचएफएल होम लोन |
|
| ब्याज दर | 8.25% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | प्रॉपर्टी की कीमत की 90% तक |
| लोन अवधि | 30 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1% तक+ GST |
नोट: ब्याज दरें 28 अगस्त 2025 को अपडेट की गई हैं।
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
| आदित्य बिरला होम लोन के आवेदक | नौकरीपेशा के लिए | गैर- नौकरीपेशा के लिए |
| ब्याज दर (प्रति वर्ष) | 8.25% से शुरू | 8.40% से शुरू |
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
| फीस प्रकार | शुल्क |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1% तक |
| पार्ट पेमेंट /प्री- क्लोज़र फीस (फ्लोटिंग रेट के अलावा नॉन-इंडिविज़ुअल/ इंडिविजुअल के लिए लागू ) |
|
| डिफॉल्ट पीनल इंटरेस्ट रेट/ लिखित समझौते में दी गई विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा न कर पाना | 24% प्रति वर्ष, 2% प्रति माह |
| चेक रिटर्न चार्ज/NACH फेल होने पर फीस | ₹750 प्रति इंस्टेंस |
| ओवरड्यू चार्ज | बकाया भुगतान पर 2% प्रति माह |
हर किसी की होम लोन संबंधी ज़रूरतें अलग- अलग होती हैं। ऐसी अलग-अलग होम लोन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस कई उद्देश्यों के लिए होम लोन प्रदान करता है। इनमें से कुछ पर नीचे चर्चा की गई है:
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड कई उद्देश्यों के लिए होम लोन प्रदान करता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी योग्यता शर्तें होती हैं। आदित्य बिरला होम लोन की योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
| आवेदक प्रोफाइल | भारतीय निवासी/एनआरआई/पीआईओ |
| रोज़गार किस प्रकार का है | नौकरीपेशा/गैर- नौकरीपेशा |
| आयु | 21 से 70 साल |
| सिबिल स्कोर | 750 और उससे अधिक |
| आय | केस पर निर्भर करता है |
नोट: ऊपर दी गई योग्यता शर्तों के अलावा, आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड होम लोन के लिए योग्यता का मूल्यांकन करते समय आवेदकों के क्रेडिट स्कोर, ईएमआई/एनएमआई रेश्यो और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी किस जगह पर है, और किस प्रकार की है, जैसी विशेषताओं को भी ध्यान में रख सकता है।
नोट: आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस आपके लोन की प्रोसेसिंग के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़ जमा करने के लिए कह सकता है।
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
प्रश्न. क्या ऐसी कोई न्यूनतम लोन राशि निर्धारित है जिसके लिए मैं अप्लाई कर सकती हूं?
उत्तर: आदित्य बिरला होम लोन (Aditya Birla Home Loan) के तहत न्यूनतम कितनी लोन राशि दी जाएगी, यह निर्धारित नहीं किया गया है। आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस की आंतरिक नीतियों और दिशानिर्देशों में बदलाव के मुताबिक न्यूनतम राशि भी बदल सकती है।
प्रश्न. आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड मेरी होम लोन की योग्यता को कैसे तय करेगा?
उत्तर: आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड आपकी उम्र, भुगतान क्षमता, प्रॉपर्टी वैल्यू, कुल आय, मौजूदा देनदारियों और व्यवसाय सहित कई कारकों के आधार पर आपकी योग्यता तय करता है।
प्रश्न. क्या मैं होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर टॉप-अप प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: आप अपने होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर टॉप अप प्राप्त कर सकते हैं। लोन राशि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर ऑफर की जाएगी।
प्रश्न. ABHFL किन तरीकों से होम लोन रिपेमेंट स्वीकार करता है?
उत्तर: आदित्य बिरला होम लोन के उधारकर्ता अपने लोन का रिपेमेंट NACH (नेशनल अटोमेटेड क्लेयरिंग हाउस) के जरिए कर सकते हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें