Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
सिंडीकेट बैंक उन बड़े कॉमर्शियल बैंकों में से एक है जो बैंकिंग विकल्प प्रदान करते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को 8.75% की शुरुआती ब्याज दर पर मुद्रा लोन भी उपलब्ध कराता है। MUDRA (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी) भारत सरकार की फाइनेँशियल पहल है, जिससे व्यवसाय शुरू करने और विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करके मदद की जाती है। आमतौर पर छोटे व्यवसाय ब्याज का भुगतान करने में और सिक्योरिटी न जमा कर पाने के कारण बैंकों से लोन लेने में असमर्थ होते हैं। यह योजना MSMEs (छोटे और मध्यम व्यवसाय) को लोन प्रदान करती है।
सिंडीकेट तीन प्रकार के मुद्रा लोन प्रदान करता है जो लोन राशि के आधार पर होते हैं। ऑफर की गई योजना का नाम और राशि निम्नलिखित है:
| मुद्रा लोन स्कीम | अमाउंट |
| शिशु | ₹ 50,000 तक |
| किशोर | ₹ 50,000 से ₹ 5 लाख तक |
| तरूण | ₹ 5 लाख से ₹ 10 लाख तक |
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
प्रधानमंत्री MUDRA योजना के तहत, सभी छोटे व्यवसाय और उद्यम MUDRA योजना का लाभ उठाने के लिए योग्य हैं। व्यवसाय निम्नलिखित में से एक प्रकार का होना चाहिए:
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें
प्रश्न.MUDRA योजना में किस वर्ग पर अधिक ध्यान दिया जाता है?
उत्तर: मुद्रा योजना में नॉन-कॉर्पोरेट छोटे व्यवसाय (NCSB) पर अधिक फोकस किया जाता है, जिसमें व्यवसाय शामिल हैं, जैसे कि छोटे उत्पादन प्लांट, सर्विस सेक्टर, दुकानदार, खाद्य-सेवा, खाद्य प्रोसेसर, मशीन ऑपरेटर, मरम्मत की दुकानें, सब्जी / फल विक्रेता, छोटे उद्योग , आदि।
प्रश्न. मुझे MUDRA योजना के आवेदन फॉर्म कहां मिलते हैं?
उत्तर: आप MUDRA लोन वेबसाइट से या उन बैंकों की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म ले सकते हैं जो MUDRA लोन प्रदान कर रहे हैं।
प्रश्न. भारत में कौन से बैंक PMMY योजना या MUDRA योजना के अंतर्गत आते हैं?
उत्तर: सभी पब्लिक सेक्टर के बैंक, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI), NBFC और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) को गैर-कॉर्पोरेट लघु व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये तक के लोन देने के लिए वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने सलाह भेजी थी। DFS ने सभी बैंकों को इस योजना के तहत लोन प्रदान करने और प्रति शाखा के लक्ष्य रखने का निर्देश दिया है।
प्रश्न. MUDRA योजना में दिए जाने वाले लोन की अधिकतम राशि क्या है?
उत्तर: MUDRA योजना में दिए जाने वाले लोन की अधिकतम राशि 10 लाख रू. है।
प्रश्न. मुद्रा लोन की री-पेमेंट अवधि कितनी है?
उत्तर: सिंडीकेट बैंक मुद्रा लोन की अधिकतम री-पेमेंट अवधि 7 वर्ष है।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें