पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन | |
ब्याज दर | 8.95% से शुरू |
लोन राशि | ₹ 15 लाख |
लोन अवधि | 84 महीने तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 1% तक |
योग्य श्रेणियाँ |
|
लोन के प्रकार | पब्लिक के लिए पर्सनल लोन स्कीम, पीएनबी डॉक्टर्स डिलाइट और पेंशनरों के लिए पर्सनल लोन स्कीम |
फोरक्लोज़र फीस | शून्य |
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के अनसिक्योर्ड लोन विकल्प प्रदान करता है। अगर आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति या परमानेंट डिफेंस (रक्षा कर्मी), डॉक्टर या पेंशनर हैं, जो अपनी योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, तो विभिन्न व्यक्तिगत और व्यावसायिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के पर्सनल लोन / (Personal Loan) का लाभ उठा सकते हैं। अधिकतम 15 लाख रु. पीएनबी (PNB) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण राशि का लाभ उठाया जा सकता है, इसे 12 से 60 महीने की अवधि में चुकाया जा सकता है।
इस पेज पर पढ़े
पंजाब नेशनल बैंक व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन विशेषताएँ
विभिन्न योजनाएं : पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) व्यक्तिगत ऋण पर आवेदकों की योग्यता और मांग के अनुसार, कई लोन ऑफर देता है।
लोन राशि : पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) 25,000 रुपये की न्यूनतम राशि से लेकर अधिकतम 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन (Personal Loan) प्रदान करता है।
आसान आवेदन : कोई भी व्यक्ति पंजाब नेशनल बैंक के व्यक्तिगत ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं : बैंक अपने ग्राहकों को पारदर्शी सेवाएं प्रदान करता है और इसलिए किसी व्यक्ति को लोन के लिए आवेदन करने के समय सभी शुल्क और शुल्कों के बारे में सूचित किया जाता है।
आसान लोन भुगतान अवधि : पीएनबी पर्सनल लोन (PNB Personal Loan) में 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की भुगतान अवधि हो सकती है जिसमें फोरक्लोज़र का विकल्प इसे सबसे आसान तरीकों में से एक बनाता है।
पंजाब नेशनल बैंक व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन की ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दिए गए विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) के लिए ब्याज दरें निम्नलिखित हैं:
व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन का प्रकार | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) |
₹ 10 लाख तक के लोन के लिए (रक्षा कर्मी सहित उन व्यक्तियों के लिए जिनका सैलरी अकाउंट PNB शाखा में है) | 8.95% से शुरु |
₹ 5 लाख से ₹ 10 तक के लोन (उन व्यक्तियों के लिए जिनका सैलरी अकाउंट पीएनबी में नहीं है) | 10.30% से शुरु |
₹ 5 लाख तक के लोन के लिए जो चेक ऑफ सुविधा के तहत लोन ले रहे हैं (रक्षा कर्मी समेत) | 11.80% से शुरु |
पीएनबी डॉक्टर्स डिलाईट | 8.95% से शुरु |
पेंशनरों के लिए व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन | 10.75% से शुरु |
योग्यता शर्तें
पब्लिक के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) योजना
- सैन्यस्टेशन मुख्यालय, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आदि के सभी स्थायी रक्षा कर्मचारीके लिए। हालांकि वो रक्षा कर्मचारी जो अगले 24 महीनों के में रिटायर हो जायेगे उन्हें लोन नहीं दिया जाएगा।
- केंद्रीय/ राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारियों / PSU और स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों / नर्सिंग होम सहित सभी कंपनियों / संस्थानों, जो PNB सैलरी अकांउट के माध्यम से अपनी सैलरी प्राप्त कर रहे हैं, जो हमारे बैंक अकांउट या इन नियोक्ताओं/कंपनी चेक ऑफ सुविधा (नियोक्ताओं/कंपनी आवेदक की सैलरी से पहले ही EMI काट लेगी और बैंक को EMI का भुगतान करेगी) के लिए सहमत हैं।
- पेशेवररूप से प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स, MBBS, BDS की वार्षिक आय रु 4 लाख या उससे अधिक है, और पिछले 3 सालो सें टैक्स का भुगतान कर रहे हो।
elg
पंजाब नेशनल बैंक- डॉक्टर के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan)
इस लोन का लाभ एक पेशेवर रूप से अभ्यास करने वाला / MBBS, BDS डॉक्टर उठा सकते हैं।
- आवेदक के पास नेट वार्षिक आय / वेतन 5 लाख रु. या इससे अधिक होना चाहिए
- डॉक्टरों को कम से कम पिछले दो वर्षों के लिए टैक्सपेयर होना चाहिए
पेंशनर के लिए व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन योजना
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) पर्सनल लोन सभी पेंशनर के लिए उपलब्ध है।लोन अवधि के दौरान पेंशन अकाउंट को बंद करने की अनुमति नहीं है।
पंजाब नेशनल बैंक के पर्सनल लोन के प्रकार
पब्लिक के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) योजना
यह PNB पर्सनल लोन आवेदकों की कई कैटेगरी के लिए उपलब्ध है और इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
न्यूनतम लोन राशि | ₹ 50,000 | |
अधिकतम लोन राशि | सभी उधारकर्ताओं के लिए: | ₹ 4 लाख या 20 गुना मासिक नेट सैलरी जो भी कम हो |
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए जिन्होंने वर्तमान कंपनी के साथ 3 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पूरी कर ली है | ₹ 5 लाख या 20 गुना मासिक नेट सैलरी जो भी कम हो | |
PNB सैलरी अकाउंट के माध्यम से सैलरी लेने वाले आवेदकों के लिए और वर्तमान कंपनी के साथ सेवा के 3 या अधिक वर्ष पूरे कर लिए हैं | अधिकतम ₹ 10 लाख तक के लोन के लिए नेट मासिक वेतन का 20 गुना और ₹ 5 लाख तक के लिए लोन के लिए नेट मासिक वेतन का 15 गुना अधिक होना चाहिए। |
पंजाब नेशनल बैंक डॉक्टर की डिलाईट
पीएनबी (PNB) का यह पर्सनल लोन (Personal Loan) विकल्प निजी तौर पर अभ्यास करने के साथ–साथ MMBS, BDS, आदि जैसे मान्यता प्राप्त योग्यता वाले डॉक्टरों के लिए उपलब्ध है, लोन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- लोन की न्यूनतम राशि: 2 लाख रु.
- लोन की अधिकतम राशि: 15 लाख रु. या मासिक वेतन का 20 गुना, जो भी कम हो
- अधिकतम भुगतान अवधि 60 महीने है
पेंशनर के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) स्कीम
पीएनबी पर्सनल लोन (PNB Personal Loan) का यह पर्सनल लोन वेरिएंट उन पेंशनर के लिए उपलब्ध है, जिनका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की किसी शाखा में पेंशन अकाउंट है। मुख्य विशेषताएं हैं:
- न्यूनतम लोन राशि: 25,000 रु.
- लोन की अधिकतम राशि पेंशनर के प्रकार से भिन्न होती है
- 70 साल तक की उम्र के लिए – 10 लाख रु. से कम और 18 गुना नेट मासिक पेंशन
- 70 वर्ष तक की आयु वाले रक्षा पेंशनर के लिए – 10 रु. लाख और 20 गुना नेट मासिक पेंशन
1.70 वर्ष से 75 वर्ष की आयु वालों के लिए- 7 लाख रु. से कम और नेट मासिक पेंशन का 18 गुना (रक्षा पेंशनरों के मामले में नेट मासिक पेंशन का 20 गुना)
2.75 वर्ष की आयु वालो के लिए- 5 लाख रु. या मासिक पेंशन राशि का 12 गुना, जो भी कम हो
पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन (Personal Loan)- आवश्यक दस्तावेज
पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन का लाभ उठाने के लिए दस्तावेज़ अलग-अलग हो सकते हैं। विभिन्न व्यक्तिगत ऋण के आधार पर दस्तावेज़ अलग-अलग होंगे।
- पहचान प्रमाण : पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण : राशन कार्ड, बैंक अकांउट स्टेटमेंट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, बिक्री दस्तावेज / संपत्ति खरीद समझौता (स्वामित्व संपत्तियों के लिए), आधार कार्ड।
- आय प्रमाण : बैंक अकांउट स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप।
पंजाब नेशनल बैंक व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन के लिए पैसाबाज़ार में आवेदन कैसे करें?
PNB पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- पैसाबाज़ार.कॉम पर जाएं और उपलब्ध पर्सनल लोन ऑफर को जानने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
- आपको स्वीकृत के अवसरों के अनुसार विभिन्न बैंकों से ऑफ़र मिलेंगे
- लिस्ट से भावी बैंक को चुनें या सहायता के लिए पैसाबाज़ार से संपर्क करें
- अपना लोन आवेदन ऑनलाइन भरें और जमा करें
पर्सनल लोन (Personal Loan) वेरिफिकेशन प्रक्रिया
- पैसाबाज़ार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के बाद, बैंक का प्रतिनिधि आवेदक को कॉल करेगा और लोन के लिए दस्तावेज़ लेने के लिए शेड्यूल करेगा
- एक बार जब प्रतिनिधि को दस्तावेज़ पेश किए जाते हैं, तो उन्हें बैंक द्वारा वेरिफाइड किया जाएगा
- वेरिफिकेशन के बाद, आपको प्रतिनिधि से लोन राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि की पुष्टि के साथ एक और कॉल मिलेगा
- एक बार जब आप पर्सनल लोन ऑफर के नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं, तो यह आपके बैंक की प्रक्रिया के अनुसार वितरित किया जाएगा
पीएनबी व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन आवेदन के स्टेटस/ स्थिति को जानें
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) आपको आसानी से अपने पर्सनल लोन आवेदन के स्टेट्स/ स्थिति को जानने की अनुमति देता है। आप अपने आवेदन की स्थिति को जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1 : आधिकारिक पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 : ‘Online Services’ पर क्लिक करें
स्टेप 3 : ‘Online Services’ टैब के तहत ‘Loan’ पर क्लिक करें
स्टेप 4 : एक नया पेज खुलेगा। अब “Click Here to Check Your Application Status” पर क्लिक करें
स्टेप 5 : अब आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें और अपने आवेदन के स्टेटस को जानें
शुल्क और अन्य फीस
PNB पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय ब्याज शुल्क के अलावा विचार करने के लिए कुछ शुल्क हैं। निम्न टेबल में कुछ PNB पर्सनल लोन के साथ जुड़े महत्वपूर्ण शुल्क:
जानकारी | व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन | पीएनबी डॉक्टर की डिलाईट | पेंशनरों के लिए पर्सनल लोन |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1.80% | लोन राशि का 0.90% + GST | शून्य |
कागज़ी कार्यवाही शुल्क | ₹ 2 लाख तक– ₹ 270 ₹ 2 लाख से अधिक– ₹ 450 | ₹ 450 + GST | ₹ 500 |
PNB पोर्टल पर लॉग-इन कैसे करें
PNB पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक हैं:
स्टेप 1 : पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 : ‘Internet Banking Login’ पर क्लिक करें
स्टेप 3 : एक नया टैब खुल जाएगा, ‘Retail Internet Banking’ पर क्लिक करें
स्टेप 4 : लॉग-इन करने के लिए अपना इंटरनेट बैंकिंग जानकारी दर्ज करें। अब आप ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियों से जुड़ी किसी भी जानकारी को जानने लिए आगे बढ़ सकते हैं।
PNB पर्सनल लोन स्टेटमेंट
आप अपना PNB पर्सनल लोन स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन जा सकते हैं।
- आप अपने ऑनलाइन बैंकिंग क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके PNB ऑनलाइन पोर्टल में लॉग-इन करके स्टेटमेंट देख और डाउनलोड कर सकते हैं
- वैकल्पिक रूप से, आप पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की नज़दीकी शाखा में जा सकते हैं और पर्सनल लोन की जानकारी की एक भौतिक कॉपी का आवेदन कर सकते हैं। अगर आप एक भौतिक कॉपी के लिए चुनते हैं तो सेवा आकर्षक हो सकती है
EMI कैलकुलेशन
निम्न टेबल में दिखाया गया है कि PNB पर्सनल लोन की EMI लोन अवधि और ब्याज दरों के संबंध में कैसे भिन्न होती है:
लोन मूल राशि @ ब्याज | अवधि | ||||
1 वर्ष | 2 वर्ष | 3 वर्ष | 4 वर्ष | 5 वर्ष | |
1 लाख @ 9.95% | ₹ 8789 | ₹ 4612 | ₹ 3224 | ₹ 2,534 | ₹ 2,122 |
2 लाख @ 12.50% | ₹ 17,817 | ₹ 9461 | ₹ 6691 | ₹ 5316 | ₹ 4500 |
4 लाख @ 13.25% | ₹ 35,773 | ₹ 19,063 | ₹ 13,525 | ₹ 10,780 | ₹ 9152 |
6 लाख @ 13.75% | ₹ 53,801 | ₹ 28,736 | ₹ 20,433 | ₹ 16,320 | ₹ 13,883 |
पंजाब नेशनल बैंक व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन की तुलना अन्य बैंकों से
विवरण | पंजाब नेशनल बैंक | HDFC बैंक | सिटी बैंक | ऐक्सिस बैंक | ICICI बैंक | बजाज फिनसर्व |
ब्याज दर | 12% से शुरू | 11.25% से 21.50% | 10.99% से शुरू | 11.49% से 17.49% | 11.50% से 19.25 | 12.99% से शुरू |
अवधि | 84 महीने तक | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने |
लोन की राशि | 15 लाख | 40 लाख तक | 30 लाख तक | 50,000 से 15 लाख तक | 20 लाख तक | 25 लाख तक |
प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 1.80% तक | लोन राशि का 2.50% तक | लोन राशि का 3% तक | लोन राशि का 2% + GST | लोन राशि का 2.25% तक + GST | लोन राशि का 3.99% तक |
पंजाब नेशनल बैंक – कस्टमर केयर
- आप 1800-180-2222 या 1800-103-2222 पर कॉल कर सकते हैं।
- आप care@pnb.co.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
- आप पंजाब नेशनल बैंक की नज़दीकी शाखा में जा सकते हैं।
पैसाबाज़ार द्वारा व्यक्तिगत ऋण/ पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लाभ
- पैसाबाज़ार एक एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आप ब्याज दरों और अन्य शुल्क के आधार पर विभिन्न बैंको के ऑफ़र की तुलना कर सकते हैं
- पैसाबाज़ार.कॉम की कस्टमर केयर टीम पूरी सहायता देती है ताकि आवेदन प्रक्रिया आसान और परेशानी मुक्त हो
- शीघ्र कागज़ी कार्यवाही और आसानी से लोन ट्रान्सफर करने में मदद करता है
महत्वपूर्ण पहलू
- पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर को जानें। आमतौर पर पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय 750 से अधिक के क्रेडिट स्कोर को आदर्श माना जाता है
- पर्सनल लोन से जुड़ी सभी फीस और शुल्क को जान लें
- अपनी लोन अवधि समझदारी से चुनें। बहुत लंबी अवधि चुनने पर आप ज़्यादा ब्याज चुकाएंगे और वहीं छोटी अवधि चुनने पर आपकी ईएमआई राशि ज़्यादा होगी
संबंधित सवाल
प्रश्न. अगर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में मेरा पेंशन अकाउंट नहीं है, तो क्या मैं पेंशनरों की पर्सनल लोन योजना के लिए आवेदन कर सकता हूं ?
उत्तर :नहीं, पेंशनरों की व्यक्तिगत ऋण योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आपका पेंशन अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में होना चाहिए।
प्रश्न. मैं एक डॉक्टर हूँ। मेरे लिए कौन सा लोन सबसे उपयुक्त है ?
उत्तर: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) डॉक्टरों को पर्सनल लोन प्रदान करता है जो कि एक अच्छा लोन विकल्प है।
प्रश्न. यदि मेरा आवेदन खारिज हो जाता है तो क्या पंजाब नेशनल बैंक के पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण के लिए फिर से आवेदन करना संभव है ?
उत्तर :इसके लिए आपको बैंक से संपर्क करना होगा।
प्रश्न. : मैं पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के पर्सनल लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूं ?
उत्तर : आप पर्सनल लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की निकटतम शाखा में जा सकते हैं।
प्रश्न. अगर मुझे पैसाबाज़ार व्यक्तिगत ऋण के बारे में कोई प्रश्न पूछना है तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए ?
उत्तर :आप 1800 208 8877 पर कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।