Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
अगर आप अपनी प्रोपर्टी को कहीं गिरवी रखना चाहते हैं, कोई प्रोपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इसके लिए एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट बेहद ज़रूरी होता है। क्योंकि इस दस्तावेज़ में प्रोपर्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इस सर्टिफिकेट से प्रोपर्टी के मालिकाना, प्रोपर्टी को कहीं गिरवी रखा गया है, लीज पर रखा गया है या उस पर किसी थर्ड पार्टी के अधिकार के बारे में पता चलता है। एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट क्या है, उसका महत्व और सर्टिफिकेट को ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त करने के तरीके के बारे में इस लेख में बताया गया है।
रियल स्टेट के मामले में “एन्कम्ब्रेन्स” का मतलब किसी भी प्रोपर्टी के मालिक के अलावा उस प्रोपर्टी पर अन्य लोगों व संस्थाओं के फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल क्लेम से है। एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate) एक ऐसा दस्तावेज़ होता है जिससे प्रोपर्टी खरीदने वाले व्यक्ति या बैंक/NBFC को यह पता चलता है कि वह प्रोपर्टी किसी भी तरह के कानूनी और वित्तीय बोझ जैसे लोन आदि से मुक्त है या नहीं।
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार सुरक्षित करने के लिए और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate) ज़रूरी होता है। इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल बैंक/NBFC द्वारा होम लोन या लोन अगेंस्ट प्रोपर्टी के लिए आवेदक की योग्यता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।
एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट के ज़रिए प्रोपर्टी से संंबंधित इन बातों का पता चलता है:-
बैंक/NBFC लोन देने से पहले या खरीदार प्रोपर्टी को खरीदने से पहले एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट चेक करते हैं, अगर सर्टिफिकेट से यह पता चलता है कि प्रोपर्टी पर किसी थर्ड पार्टी या अन्य व्यक्ति का मालिकाना हक नहीं है और प्रोपर्टी सभी तरह के कानूनी पचड़ों से दूर है, तभी प्रोपर्टी के संबंध में लेन-देन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। लेकिन अगर सर्टिफिकेट से यह पता चलता है कि प्रोपर्टी किसी थर्ड पार्टी या व्यक्ति के पास गिरवी है, लीज पर दी गई है या कानूनी व वित्तीय बोझ में फंसी हुई है तो प्रोपर्टी संबंधित किसी भी लेन-देन को रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate) प्राप्त करने के लिए उप-रजिस्ट्रार के ऑफिस जाना पड़ता है, जहां संपत्ति रजिस्टर की गई है।
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
एन्कम्ब्रन्स सर्टफिकेट ((Encumbrance Certificate)) प्राप्त करने की प्रक्रिया हर राज्य में अलग-अलग होती है, इसलिए एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट प्राप्त करने में लगने वाला समय भी भिन्न होता है। ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया की तुलना में ऑनलाइन मोड के माध्यम से EC तुरंत मिल जाता है। आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन 2-3 दिनों में प्रोसेस हो जाते हैं। दूसरी ओर, आप ऑफ़लाइन आवेदन के माध्यम से लगभग 6 से 30 दिनों में ईसी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए? देखें पूरी लिस्ट
प्रश्न. क्या एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कोई विशेष समयसीमा है?
उत्तर: स्टैंडिंग ऑर्डर 979(ii) के अनुसार, उन ऑफिसों और पीरियड के संबंध में, जो कम्प्यूटराइज्ड नहीं हैं, आवेदन जमा करने की तारीख से 4 दिनों के भीतर एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट को जारी किया जाएगा। कम्प्यूटराइज्ड पीरियड के लिए, एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट को तुरंत जारी किया जाएगा।
प्रश्न. एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट होना क्यों ज़रूरी है?
उत्तर: एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट के ज़रिए आप पिछले ट्रांजैक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको संबंधित संपत्ति का उचित अधिकार प्राप्त करने में मदद करेगा, इसलिए एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट प्राप्त करना ज़रूरी होता है।