Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा 20 करोड़ रु. तक का होम लोन प्रदान करता है जिसकी अवधि 30 साल तक होती है। बैंक मौजूदा होम लोन ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा प्रॉपर्टी खरीदने के पहले ही प्री-अप्रूव्ड होम लोन भी प्रदान करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन (Bank of Baroda Home Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन |
|
| ब्याज दर | फ्लोटिंग रेट: 7.45%- 9.50% प्रति वर्षफिक्स्ड रेट: 9.15%- 10.50% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹20 करोड़ तक |
| लोन अवधि | 3 वर्ष तक की मोरेटोरियम पीरियड के साथ 30 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग फीस |
|
| रीपेमेंट शुल्क | शून्य |
| कोलैटरल | निर्मित या खरीदी गई संपत्ति, बीमा पॉलिसियां, शेयर और डिबेंचर, सरकारी पत्र, सोने के आभूषण, आदि। |
नोट: ब्याज दरें 1 सितंबर 2025 को अपडेट की गई है।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
| इस पेज पर पढ़ें: |
| नौकरीपेशा के लिए | 7.45%-9.20% प्रतिवर्ष |
| गैर- नौकरीपेशा के लिए | 7.45%-9.20% प्रतिवर्ष |
| नौकरीपेशा के लिए | 7.45%-9.20% प्रतिवर्ष |
| गैर- नौकरीपेशा के लिए | 7.45%-9.20% प्रतिवर्ष |
| नौकरीपेशा के लिए | 7.70%-9.45% प्रतिवर्ष |
| गैर- नौकरीपेशा के लिए | 7.70%-9.45% प्रतिवर्ष |
| बड़ौदा टॉप-अप लोन | होम लोन पर लागू ब्याज दर (टॉप-अप लोन लेने की तारीख पर BRLLR पर आधारित) + स्ट्रेटजिक प्रीमियम (0.25%) +0.60% |
नोट:
| नौकरीपेशा के लिए | 9.15%-10.20% प्रति वर्ष |
| गैर-नौकरीपेशा के लिए | 9.25%-10.20% प्रति वर्ष |
| ₹75 लाख तक | 9.15%-10.20% प्रति वर्ष |
| ₹75 लाख से अधिक | 9.40%-10.45% प्रति वर्ष |
| बड़ौदा टॉप-अप लोन | होम लोन पर लागू ब्याज दर (टॉप-अप लोन लेने की तारीख पर BRLLR पर आधारित) + स्ट्रेटजिक प्रीमियम (0.25%) +0.60% |
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
उद्देश्य: प्लॉट/फ्लैट/मकान खरीदने, मकान बनवाने और मौजूदा घरों में अतिरिक्त हिस्सा बनवाने के लिए
लोन राशि: 1 करोड़ रुपये – 20 करोड़ रुपये
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| लोन राशि- ₹30 लाख तक | 90% |
| लोन राशि- ₹30 लाख – ₹75 लाख | 80% |
| लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक | 75% |
अवधि: 30 साल तक
उद्देश्य: कस्टमर्स बड़ौदा होम लोन एडवांटेज का उपयोग घर/फ्लैट की खरीद और निर्माण, आवासीय प्लॉट की खरीद और घर के निर्माण, मौजूदा घर के विस्तार, होम लोन बैलेंस ट्रांसफर आदि के लिए कर सकते हैं। यह सुविधा एक लिंक्ड ओवरड्राफ्ट की सुविधा के साथ आती है जिसके तहत आपके होम लोन अकाउंट को आपके बड़ौदा सेविंग्स अकाउंट से जोड़ा जाएगा। जिसमें कस्टमर्स अपने पैसे जमा कर सकते हैं और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उसमें से पैसे निकाल भी सकते हैं। सेविंग्स अकाउंट में रखी गई शेष राशि को होम लोन के लिए काट लिया जाएगा और इससे ब्याज का बोझ भी कम हो जाएगा।
लोन राशि: 1 करोड़ रुपये – 20 करोड़ रुपये
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| लोन राशि- ₹30 लाख तक | 90% |
| लोन राशि- ₹30 लाख – ₹75 लाख | 80% |
| लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक | 75% |
अवधि: 30 साल तक
उद्देश्य: अन्य बैंकों/एनबीएफसी से बैंक ऑफ बड़ौदा में कम ब्याज दरों पर मौजूदा होम लोन का बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं
लोन राशि: 1 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| लोन राशि- ₹30 लाख तक | 90% |
| लोन राशि- ₹30 लाख – ₹75 लाख | 80% |
| लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक | 75% |
अवधि: 30 साल तक
उद्देश्य: नए फर्नीचर खरीदने, फर्निशिंग और फिटिंग जैसे पंखे, गीजर, एयर कंडीशनर, एयर प्यूरीफायर, वाटर फिल्टर आदि समेत मौजूदा घर की मरम्मत/ रेनोवेशन के लिए।
लोन राशि: 50 लाख रु. तक
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| लोन राशि- ₹30 लाख तक | 90% |
| लोन राशि- ₹30 लाख – ₹75 लाख | 80% |
| लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक | 75% |
अवधि: 15 साल तक
उद्देश्य: ऐसे कस्टमर्स जो घर/फ्लैट/प्लॉट खरीदना चाहते हैं, वे बड़ौदा प्री-अप्रूव्ड होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत संभावित कस्टमर्स को 4 महीने की इन- प्रिंसिपल मंज़ूरी के साथ घर/फ्लैट/प्लॉट खरीदने से पहले होम लोन सैंक्शन लेटर प्रदान किया जाता है।
उद्देश्य: ऐसे उद्देश्यों को छोड़कर जिनमें खतरे की संभावना अधिक हो, एनआरआई और पीआईओ सहित मौजूदा होम लोन ग्राहकों के लिए अतिरिक्त लोन लेने के लिए
लोन राशि: 1 लाख रुपये- 10 करोड़ रुपये
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी के मूल्य का 75% तक
अवधि: आवेदक 70 वर्ष की उम्र का होने से अधिक नहीं होना चाहिए
उद्देश्य: अगर बैंक/ लोन संस्थान शहरी इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और निम्न आय वर्गों से संबंधित लोगों को 5 लाख रुपये तक का होम लोन देता है, तो क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड ट्रस्ट, उस बैंक को गारंटी देता है कि लोन का भुगतान ना होने पर 5 लाख रुपये तक ट्रस्ट से बैंक को दिये जाएंगे।
लोन राशि: 5 लाख रुपये तक
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन (Bank of Baroda Home Loan) के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित है:
एक बिल्डर से खरीद के मामले में
को- ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में डायरेक्ट अलॉटमेंट के मामले में
दोबारा बेचने के मामले में
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन का वर्तमान ब्याज दर कितना है?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन का इंटरेस्ट रेट 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होता है। ब्याज दर लोन आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल, लोन राशि और नौकरी या पेशा के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के ब्याज दर की गणना कैसे करें?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के ब्याज दर की गणना होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से की जा सकती है। इसके लिए आवेदक को ईएमआई कैलकुलेटर में लोन राशि, लोन अवधि और ब्याज दर भरना होगा। इसके बाद तुरंत EMI राशि पता चल जाएगा।
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन एलिजब्लिटी कैलकुलेटर की मदद से आवेदक यह जान सकते हैं कि वह Bank of Baroda से होम लोन लेने के योग्य है अथवा नहीं। इसके लिए आवेदक को ऑनलाइन कैलकुलेटर पर अपनी मंथली सैलरी, जन्म तिथि, लोन अवधि, सिबिल स्कोर, अन्य ईएमआई और मासिक कर कटौती को भरना होगा और फिर, वह जान सकते हैं कि वह कितनी लोन राशि तक पाने के योग्य हैं।
प्रश्न. क्या मैं बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: हां, आप बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा फ्लोटिंग ब्याज दरों पर कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं लेता है।
प्रश्न. क्या बैंक ऑफ बड़ौदा गैर-नौकरीपेशा आवेदकों को अधिक ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा गैर-नौकरीपेशा आवेदकों को 0.10% प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन आवेदकों की लोन राशि कौन से कारक निर्धारित करते हैं?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा आवेदकों की उम्र, आय, भुगतान क्षमता, नौकरी की स्थिरता, एसेट और लायबिलिटी जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए लोन राशि को निर्धारित करता है।
प्रश्न. क्या मैं बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के लिए आवेदन करते समय अपने जीवनसाथी की सैलरी को शामिल कर सकती हूं?
उत्तर: हां, बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के लिए आवेदन करते समय आप अपने जीवनसाथी की सैलरी को शामिल कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए पति या पत्नी को होम लोन के लिए सह-आवेदक के रूप में आवेदन करना होगा।
प्रश्न. क्या बैंक ऑफ बड़ौदा फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दर, दोनों पर लोन प्रदान करता है?
उत्तर: हां बैंक ऑफ बड़ौदा फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों ही दरों पर होम लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या सह-आवेदक के होने से होम लोन की योग्यता में सुधार होता है?
उत्तर: हां, सह-आवेदक को जोड़ने से आवेदकों की होम लोन योग्यता में सुधार होता है। बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदकों के करीबी रिश्तेदार ही सह-आवेदक हो सकते हैं। हालांकि, अगर आवेदक कोई ऐसा सह-आवेदक शामिल करना चाहता है जो करीबी रिश्तेदार नहीं है, तो इस मामले में सह-आवेदक प्रॉपर्टी का संयुक्त मालिक होना चाहिए।
प्रश्न. मेरे होम लोन में सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा आवेदक के पति/पत्नी, पिता, माता (सौतेली मां सहित), पुत्र (सौतेले पुत्र सहित), पुत्र की पत्नी, पुत्री (सौतेली पुत्री सहित), पुत्री का पति (दामाद), भाई/बहन (सौतेला भाई/ बहन), भाई की पत्नी, पति या पत्नी की बहन (सौतेली बहन सहित), बहन का पति और पति या पत्नी का भाई (सौतेला भाई सहित) आपके होम लोन के सह-आवेदक हो सकते हैं।