Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के साथ रजिस्टर्ड है। रेप्को फाइनेंस कई प्रकार के होम लोन प्रदान करती है। नौकरीपेशा व गैर-नौकरीपेशा, दोनों ही रेप्को होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेप्को होम फाइनेंस के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
Disclaimer: रेप्को होम फाइनेंस पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, होम लोन लिए रेप्को होम फाइनेंस से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार रेप्को होम लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएं प्रदान करता है। रेप्को होम लोन की अधिक जानकारी पाने के लिए सीधे रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड से संपर्क करें।
रेप्को होम फाइनेंस लोन |
|
| ब्याज दर (फ्लोटिंग) | 9.60% प्रतिवर्ष से शुरू |
| लोन राशि | संपत्ति मूल्य के 80% तक ( घर/ फ्लैट खरीदने के लिए) प्रोजेक्ट मूल्य के 85% तक (घर बनवाने के लिए) प्रोजेक्ट मूल्य के 70% तक ( घर के रेनोवेशन और मरम्मत के लिए) |
| लोन अवधि | 25 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1% |
*ब्याज दरें 23 जून 2025 को अपडेट की गई हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें
अप्लाई करें
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
होम लोन लेने से पहले ही उसकी ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार के होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि दर्ज करें और जानें कि आपको कितनी ईएमआई कितना लोन लेने पर देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
रेप्को होम फाइनेंस योजनाऐं नीचे दी गई हैं:
नोट: रेप्को होम फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त होम लोन योजनाओं में रेप्को ग्रीन होम लोन, रेप्को ईज़ी होम लोन, रेप्को एडवांटेज लोन, रेप्को होम 25 और फिफ्टी प्लस लोन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
नौकरीपेशा लोगों के लिए:
गैर–नौकरीपेशा वाले आवेदकों के लिए:
NRI आवेदकों के लिए:
| प्रोसेसिंग फीस |
लोन राशि का 1% |
| प्रशासनिक फीस | लोन राशि का 0.50% |
| CERSAI शुल्क | 7 मार्च 2016 से पहले मंज़ूर किए गए लोन – ₹ 1000, 7 मार्च 2016 के बाद मंज़ूर किए गए लोन – ₹ 150 |
| ECS, चेक और ACH बाउंस होने पर शुल्क | ₹ 250 |
| प्री-पेमेंट फीस | शून्य |
| वैल्यूएशन रिपोर्ट चार्ज | ₹ 2500- ₹ 50 लाख तक ₹ 3,000- ₹ 50 से 100 लाख ₹ 4,000- ₹ 100 लाख से ज्यादा |
|
अकाउंट स्टेटमेंट |
₹ 100 प्रति कॉपी |
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
प्रश्न. क्या रेप्को होम फाइनेंस फिक्स्ड और फ्लोटिंग दरों पर लोन प्रदान करता है?
उत्तर: रेप्को होम फाइनेंस केवल फ्लोटिंग दरों पर होम लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. रेप्को होम फाइनेंस से होम लोन लेने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: रेप्को होम फाइनेंस ने होम लोन आवेदकों के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर 750 और उससे ज्यादा होता है, उनके होम लोन आवेदन मंज़ूर होने की संभावना अधिक होती है। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर ऐसे आवेदकों को कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करते हैं।
प्रश्न. रेप्को होम फाइनेंस के होम लोन आवेदन को मंज़ूर होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: रेप्को होम फाइनेंस सभी आय/व्यक्तिगत दस्तावेजों के जमा हो जाने और प्रोसेसिंग फीस के भुगतान की तारीख से 4-7 कार्य दिवस के भीतर होम लोन को मंज़ूर करता है। रेप्को होम फाइनेंस का प्रतिनिधि आवेदक के पास जाकर सूचना को मान्यता प्रदान करता है। दस्तावेजों का मूल्यांकन करके आवेदक की भुगतान क्षमता का पता लगाया जाता है जिसके बाद ये फैसला लिया जाता है कि लोन आवेदन मंज़ूर करना है या नहीं। होम लोन आवेदक को लीगल/ प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की लिस्ट के साथ एक ऑफर लेटर भी प्रदान किया जाता है।
प्रश्न. रेप्को होम फाइनेंस से लिए गए होम लोन की राशि ट्रांसफर होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: जब आवेदक सभी दस्तावेज सबमिट करा देता है, उस तारीख से होम लोन की राशि ट्रांसफर होने में 4-7 कार्य दिवस लगते हैं। रेप्को होम फाइनेंस का प्रतिनिधि आवेदक के पास जाकर कानूनी / प्रॉपर्टी के दस्तावेज, लोन दस्तावेज और पोस्ट डेटेड चेक कलेक्ट करता है। इसके बाद रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड पैनल का एक वकील कानूनी/ प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को चेक करता है। रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड का एक ऑफिसर लोन संबंधी प्रॉपर्टी का दौरा करता है। इसके बाद आवेदक को हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को कोलैटरल और स्वयं के योगदान का प्रमाण सबमिट करना होता है। ये सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिसबर्समेंट चेक तैयार किया जाता है।
प्रश्न. रेप्को होम फाइनेंस से लिए गए मेरे होम लोन का सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: रेप्को होम फाइनेंस से लिए गए आपके होम लोन के लिए आपका जीवनसाथी सह-आवेदक हो सकता है।
प्रश्न. मंज़ूर हुआ लोन आपको कितने समय में प्राप्त हो जाता है?
उत्तर: मंज़ूर हुआ लोन 60 दिनों के भीतर प्राप्त किया जा सकता है।
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें