Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे आपकी वित्तीय साख का पता चलता है। यानी आपने अपने पिछले लोन या क्रेडिट कार्ड बिल को किस तरह से मैनेज किया है, इसके बारे में जानकारी मिलती है। आसान शब्दों में कहे तो ये आपके क्रेडिट बिहेवियर को दर्शाता है।
जब भी आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक व एनबीएफसी सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। क्रेडिट स्कोर 750 या इससे जितना ज्यादा होता है, लोन मिलने की संभावना भी उतनी ही अधिक होती है। इतना ही नहीं हाई क्रेडिट स्कोर होने से ब्याज दर कम, लोन मिलने में आसानी, प्री-अप्रूव्ड जैसे कई फायदे मिलते हैं, जिसके बारे में आगे लेख में विस्तार से बताया गया है।
बैंक व एनबीएफसी आमतौर पर अपने ऐसे मौजूदा कस्टमर्स को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करते हैं, जिनकी इनकम, क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी होती है। प्री-अप्रूव्ड की खासियत ये होती है कि इसे लेने के लिए कम दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है और प्रोसेस भी जल्दी हो जाता है। साथ ही इसकी ब्याज दरें भी कम और लोन भुगतान के लिए लंबी अवधि मिल जाती है।
ये भी पढ़ें- प्री-अप्रूव्ड की अन्य विशेषताओं के बारे में जानें
आमतौर पर 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों के लोन मंजूरी की संभावना अधिक होती है। क्योंकि लोन संस्थान ऐसे आवेदकों को कम जोखिम वाला या वित्तीय रूप से स्थिर मानते हैं। हालांकि कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को भी लोन मिल जाता है लेकिन उसकी ब्याज दरें अधिक हो सकती है। इसलिए अपनी शर्तों पर लोन पाने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर मैनटेन करें।
हाई क्रेडिट स्कोर होने से आपको कम ब्याज पर लोन मिल सकता है। क्योंकि ब्याज दरों का सीधा संबंध रिस्क के साथ होता है। और अच्छा क्रेडिट स्कोर इस रिस्क को कम करता है। क्योंकि 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर दर्शाता है कि आपने अपने पिछले लोन या क्रेडिट कार्ड बिल का समय से भुगतान किया है।
इसलिए हाई क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को बैंक व एनबीएफसी आकर्षक ब्याज दरों पर लोन ऑफर करते हैं। जो EMI और कुल ब्याज लागत बचत करने में काफी मददगार होता है।
हाई क्रेडिट स्कोर होने से आपके पास कई बैंक व एनबीएफसी के लोन विकल्प होते हैं। इससे आप ब्याज दर कम करवाने, प्रोसेसिंग फीस में छूट पाने और ईएमआई फ्लेक्सबिलिटी के लिए लोन संस्थान से प्रभावी रुप से बातचीत (नेगोशिएशन) कर सकते हैं। आपकी प्रोफाइल अच्छी होने और लोन देने में रिस्क कम होने पर बैंक व एनबीएफसी भी आपको प्राथमिकता दे सकते हैं।
क्रेडिट स्कोर अधिक होने और अन्य योग्यता शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को बैंक व एनबीएफसी कई सारे लोन विकल्प ऑफर करते हैं। जो कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को ऑफर नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को बैंक/NBFC कम जोखिम वाला मानते हैं, जिससे उन्हें लोन मिलने में तुलनात्मक रूप से आसानी होती है। यह खासतौर पर इमरजेंसी के समय अधिक उपयोगी होता है।

अच्छा क्रेडिट स्कोर आपके क्रेडिट जर्नी को आसान बनाता है। इससे न सिर्फ लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में आसानी होती है। बल्कि आप बेहतर शर्तों पर लोन पाने के लिए बैंक व एनबीएफसी से नेगोशिएशन भी कर सकते हैं। साथ ही प्री-अप्रूव्ड ऑफर और लोन भुगतान में लंबी अवधि जैसे लाभ भी मिलते हैं।