Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
एसबीआई अपने ग्राहकों को SBI रियल्टी नामक एक प्लॉट लोन प्रदान करता है। 15 करोड़ रु. तक के इस लोन की ब्याज दरें सालाना 8.50% से शुरू होती हैं, जिसकी अवधि 10 साल तक होती हैं। इसके तहत महिला आवेदकों को ब्याज में 5 बीपीएस की छूट दी जाती है। SBI रियल्टी लोन लेने वाले लोगों को इस लोन के ज़रिए लिए गए ज़मीन (प्लॉट) पर 5 साल के अंदर आवासीय इकाई का निर्माण करना होता है। प्लॉट खरीदने के लिए लोन कैसे मिलेगा और एसबीआई प्लॉट लोन (SBI Plot Loan) के बारे में और जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
SBI प्लॉट लोन |
|
| ब्याज दरें | 8.50% प्रति वर्ष से शुरू |
| अवधि | 10 साल तक |
| लोन राशि | ₹15 करोड़ तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 0.35% + लागू GST (न्यूनतम ₹2,000 + लागू GST और अधिकतम ₹10,000 + लागू GST) |
नोट: ब्याज दरें 14 फरवरी 2025 को अपडेट की गई हैं।
एसबीआई द्वारा दी जाने वाली प्लॉट लोन की ब्याज दरें (SBI Plot Loan Interest Rate) 8.50% से शुरू होती हैं। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें और प्लॉट लोन की ब्याज दरें एक समान हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें
अप्लाई करें
एसबीआई प्लॉट लोन (SBI Plot Loan) प्राप्त करने के लिए प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क इस प्रकार हैं:
| प्रकार | दरें |
| प्रीपेमेंट पेनल्टी | शून्य |
| प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम 2,000 रुपये से अधिकतम 10,000 रुपये) + जीएसटी |
एसबीआई से प्लॉट लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज एसबीआई की अन्य होम लोन योजनाओं के समान है। नीचे एसबीआई प्लॉट लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट दी गई हैं:-
लोन आवेदकों के लिए:
लोन गारंटर के लिए
नौकरीपेशा आवेदकों के लिए ज़रूरी अतिरिक्त दस्तावेज़
गैर-नौकरीपेशा/ प्रोफेशनल/अन्य IT एसेट के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
प्रश्न 1. क्या एसबीआई प्लॉट लोन लेने वाले अपना घर बनाने के लिए दूसरा होम लोन ले सकते हैं?
उत्तर. हां, जिन कस्टमर्स ने प्लॉट खरीदने के लिए एसबीआई रियल्टी लोन लिया है, वे उस प्लॉट पर अपना घर बनाने के लिए दूसरी होम लोन योजना का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रश्न. 2. एसबीआई प्लॉट लोन के लिए लोन-टू-वैल्यु (LTV) रेश्यो क्या है?
उत्तर. हालांकि, एसबीआई ने अपनी प्लॉट लोन स्कीम के लिए एलटीवी रेश्यो का खुलासा नहीं किया है , लेकिन बैंक/NBFC अपने लोन आवेदकों की एलटीवी रेश्यो को निर्धारित करते समय उनकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल, भुगतान क्षमता, लोन राशि, प्लॉट का बाजार मूल्य, प्लॉट का स्थान (शहर की सीमा के भीतर या बाहर) आदि पर विचार कर सकते हैं। ।
प्रश्न. 3. मैं एसबीआई प्लॉट लोन के लिए कैसे आवेदन करूं?
उत्तर. आवेदक एसबीआई प्लॉट लोन (SBI Plot Loan)के लिए आवेदन करने के लिए बैंक/NBFC की वेबसाइट पर जा सकते हैं या बैंक के ब्रांच में जा सकते हैं।