Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

SBI होम लोन ब्याज दरें

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

SBI होम लोन ब्याज दरें

होम लोन स्कीम ब्याज दर (प्रति वर्ष)
होम लोन 7.25% - 8.55%
होम लोन मैक्सगेन (ओवरड्रॉफ्ट) 7.75% - 9.05%
टॉप-अप होम लोन 7.75% - 10.50%
टॉप-अप (ओवरड्रॉफ्ट) लोन 8.25% - 11.00%
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (P-LAP) 8.95% to 10.50%
रिवर्स मैरटेज लोन (RML) 10.30%
YONO इंस्टा होम टॉप-अप लोन 8.10%

नोट- ब्याज दरें 4 सितंबर 2026 से लागू हैं।

एसबीआई (SBI) होम लोन ब्याज दरें

SBI होम लोन की ब्याज दरें 7.25% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि आवेदक को मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें उसके क्रेडिट स्कोर, इनकम, जॉब प्रोफाइल, लोन स्कीम और लोन राशि जैसे कारकों के आधार पर तय होती हैं।

SBI सैलरीड, सेल्फ-एंप्लॉयड, NRIs, सरकारी कर्मचारी और डिफेंस कर्मचारियों जैसे विभिन्न उधारकर्ताओं को होम लोन ऑफर करता है। लोन की अवधि स्कीम अनुसार अधिकतम 30 साल तक हो सकती है। प्रोसेसिंग फीस भी उधारकर्ता कैटेगरी और लोन स्कीम अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

कम ब्याज दर पर एसबीआई होम लोन कैसे लें?

कम ब्याज दर पर SBI होम लोन लेने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

  • क्रेडिट स्कोर- क्रेडिट स्कोर आपके पिछले भुगतान का रिकॉर्ड दिखाता है। 760 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर होने पर कम ब्याज दर पर होम लोन मिलने की संभावना अधिक होती है।
  • जॉब प्रोफाइल- बैंक आमतौर पर सेल्फ-एंप्लॉयड की तुलना में सैलरीड आवेदकों को लोन देने में प्राथमिकता देते हैं, खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों को। सैलरीड आवेदकों की आय स्थिरता सेल्फ-एंप्लॉयड की तुलना में बेहतर मानी जाती है, जिससे उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
  • डाउन पेमेंट- अगर आप घर खरीदते समय ज़्यादा डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको कम रकम का होम लोन लेना पड़ता है। इससे लोन देने वाले बैंक या लेंडर का जोखिम कम हो सकता है और कुछ मामलों में आपको बेहतर होम लोन ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
  • फ्लोटिंग ब्याज दरें- फिक्स्ड या हाइब्रिड इंटरेस्ट रेट की तुलना में फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट चुनने पर होम लोन की ब्याज दरें कम हो सकती है।
  • महिला सह-आवेदक- कई बार होम लोन में एक महिला सह-आवेदक होने से ब्याज दरों में कुछ प्रतिशत की छूट मिल सकती है।

SBI होम लोन की ब्याज दर कम होने पर EMI पर क्या असर पड़ेगा?

होम लोन ब्याज दरों (फिक्स्ड, फ्लोटिंग और हाइब्रिड) का सीधा असर आपके EMI और कुल ब्याज लागत पर पड़ता है:

  • होम लोन ब्याज दर कम होने से मासिक किस्त कम भरनी होती है, जिससे कुल ब्याज लागत में बचत हो सकती है, जबकि ब्याज दर ज़्यादा होने से EMI अधिक हो सकती है।
  • फिक्स्ड ब्याज दर पर लिए गए होम लोन की EMI पूरे लोन अवधि एक समान रहती है।
  • फ्लोटिंग ब्याज दर पर लिए गए होम लोन की ब्याज दरें और ईएमआई फिक्स्ड ब्याज दर की तुलना में कम हो सकती है।
  • रेपो रेट में बदलाव होने पर फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट कम या ज़्यादा हो सकता है, जिससे आपकी ईएमआई भी बढ़ या घट सकती है।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Sbi Bank पाएं

SBI होम लोन की EMI कैसे कैलकुलेट होती है?

एसबीआई होम लोन की ईएमआई आमतौर पर लोन राशि, लागू ब्याज दरें और लोन अवधि के आधार पर कैलकुलेट की जाती है। EMI के दो हिस्से होते हैं- मूलधन और ब्याज। शुरुआत में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है, जबकि समय के साथ बकाया मूलधन कम होने पर ब्याज का हिस्सा भी घटता जाता है। अलग-अलग अवधि अनुसार होम लोन की EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि मासिक किस्त (EMI)
7.25% ₹10 लाख 5 साल ₹19,919
7.25% ₹10 लाख 10 साल ₹11,740
7.25% ₹10 लाख 15 साल ₹9,129
7.25% ₹10 लाख 20 साल ₹7,904
7.25% ₹10 लाख 25 साल ₹7,228

अलग-अलग लोन राशि अनुसार होम लोन EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि मासिक किस्त (EMI)
7.25% ₹5 लाख 20 साल ₹3,952
7.25% ₹10 लाख 20 साल ₹7,904
7.25% ₹15 लाख 20 साल ₹11,856
7.25% ₹20 लाख 20 साल ₹15,808
7.25% ₹25 लाख 20 साल ₹19,759

अलग-अलग लोन अवधि और राशि अनुसार होम लोन की ईएमआई जानने के लिए होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें।

SBI होम लोन की फीस और अन्य शुल्क

विवरण राशि
होम लोन और टॉप-अप होम लोन
  • सैलरीड आवेदक- लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम ₹5,000 और अधिकतम ₹15,000, प्लस लागू GST)
  • सेल्फ-एंप्लॉयड आवेदक- लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम ₹5,000 और अधिकतम ₹18,000, प्लस लागू GST)
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (P-LAP) लोन राशि का 0.35%, न्यूनतम ₹3,000 और अधिकतम ₹12,000+GST
YONO इंस्टा होम लोन टॉप-अप ₹3,000+GST
सुरक्षा लोन शून्य
प्रीविलेज & शौर्या होम लोन शून्य
टर्म लोन से मैक्सिगेन और मैक्सिगेन से टर्म लोन में बदलवाने पर प्रोसेसिंग फीस ₹5,000+GST
MCLR/SBAR/या बेस रेट से EBLR में स्वीच करने पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस ₹5,000+GST
होम लोन रिवेलिडेशन की प्रोसेसिंग फीस ₹5,000+GST
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

SBI होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

SBI होम लोन की ब्याज दरें 7.25% से 8.55% प्रति वर्ष तक हो सकती है, जो लोन स्कीम और  आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती हैं। 

SBI होम लोन की सबसे कम ब्याज दर कितनी है?

SBI होम लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.25% प्रति वर्ष है, जो आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार भिन्न हो सकती है। 

SBI होम लोन के लिए 750 CIBIL स्कोर पर कितनी ब्याज दर मिल सकती है?

SBI बैंक ने सिबिल स्कोर अनुसार होम लोन की ब्याज दरों का ज़िक्र नहीं किया है, हालांकि 760 या इससे अधिक सिबिल स्कोर होने पर कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना अधिक होती है। 

₹50 लाख SBI होम लोन की EMI कितनी होगी?

₹50 लाख होम लोन की EMI इस बात पर निर्भर करेगी कि होम लोन किस ब्याज दर पर और कितनी लोन अवधि के लिए लिया गया है। उदाहरण के लिए 7.25% प्रति वर्ष ब्याज दर पर 20 साल के लिए होम लोन की EMI- ₹41,822 होगी। होम लोन मासिक किस्त जानने के लिए होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें। 

क्या SBI होम लोन की ब्याज दर आगे कम हो सकती है?

SBI होम लोन की ब्याज दरें RBI की रेपो रेट पर निर्भर करती हैं। रेपो रेट बढ़ने से ब्याज दरें बढ़ सकती हैं और घटने पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं।  

SBI Home Loan और SBI Maxgain Home Loan में क्या अंतर है?

SBI होम एक समान्य होम लोन सुविधा है, जबकि एसबीआई मैक्सिगेन होम लोन ओवरड्रॉफ्ट से जुड़ी होम लोन सुविधा है।

SBI होम लोन की ब्याज दर Fixed है या Floating?

SBI होम लोन मुख्य रूप से फ्लोटिंग ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर करता है। ये ब्याज दरें EBLR (एक्सटर्न बेंचमार्क लेंडिंग रेट) से जुड़ी होती हैं, जो RBI के रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क में बदलाव से प्रभावित होती हैं। इसलिए, रेपो रेट में बदलाव होने पर SBI की होम लोन ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। इसके उल्ट, फिक्स्ड ब्याज दर में तय अवधि के दौरान ब्याज दर एक समान रहती है और इस अवधि में रेपो रेट में बदलाव का सीधे तौर पर लोन की ब्याज दर पर असर नहीं पड़ता।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top