Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
SBI क्रेडिट कार्ड लोन एक प्री-अप्रूव्ड लोन या मनी ऑन डिमांड सुविधा है, जो खासतौर पर एसबीआई के मौजूदा क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को ऑफर किया जाता है। यह लोन जीरो डॉक्यूमेंटेशन और फोरक्लोजर सुविधा के साथ आता है। इसके साथ ही बैंक का दावा है कि लोन आवेदन को मंजूरी मिलने के 48 घंटों के भीतर ही लोन राशि आवेदक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से लोन कैसे लें (SBI Credit Card se Loan kaise le), इसकी ब्याज दरें कितनी है और क्रेडिट कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है जैसी जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें:
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन (SBI Credit Card Loan) आसान प्रक्रिया और जीरो डॉक्यूमेंट्स के साथ प्रदान की जाती है। साथ ही बैंक का दावा है कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन राशि Payable-at-par Cheque (चेक को बैंक के किसी भी ब्रांच में भुनाया जा सकता है) के ज़रिए भी आवेदक के खाते में ट्रांसफर की जाती है। जिसमें मेट्रो शहर के लिए- 3 कार्यदिवस और नॉन-मेट्रो शहर के लिए- 5 कार्य दिवस का समय लगता है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन |
|
| ब्याज दर |
|
| लोन राशि | इनकैश इनलाइन के लिए
इनकैश के लिए
|
| भुगतान अवधि | 1, 2, 3 या 4 साल (लोन आवेदक की योग्यता अनुसार) |
| प्रोसेसिंग फीस | मूल राशि का 2% (न्यूनतम ₹499 और अधिकतम ₹3,000+ टैक्स) |
* ब्याज दरें 20 जून, 2024 को अपडेट की गई है।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन की ब्याज दरें (SBI Credit Card Loan Interest Rates) 15% – 20.50% प्रति वर्ष के बीच होती है। हालांकि ब्याज दरें लोन आवेदक के ब्यूरो स्कोर पर निर्भर करती है, जो कि कुछ इस प्रकार है:-
आमतौर पर क्रेडिट कार्ड लोन (Credit Card Loan) की ब्याज दरें सामान्य पर्सनल लोन (Personal Loan) के ब्याज दरों की तुलना में अधिक होती है। भले ही आपका क्रेडिट स्कोर दोनों मामलों में एक ही क्यों न हो। इसलिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को क्रेडिट कार्ड लोन लेने से पहले एसबीआई पर्सनल लोन ब्याज दरों (SBI Personal Loan Interest Rate) की तुलना कर लेनी चाहिए।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक विभिन्न बैंको द्वारा ऑफर की जाने वाली व्यक्तिगत ऋण के ब्याज दरों की तुलना भी कर सकते हैं, जो निम्न प्रकार है:
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन ‘इनकैश इनलाइन’ सुविधा बैंक के मौजूदा क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को उनकी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट के अनुसार लोन राशि प्रदान करने में मदद करता है।
अवधि: 1,2,3, या 4 साल
एसबीआई की ‘इनकैश’ सुविधा बैंक के मौजूदा ग्राहकों को उनके उपलब्ध क्रेडिट लिमिट से अधिक लोन राशि प्रदान करने में मदद करता है।
अवधि: 1,2,3, या 4 साल
यह भी पढ़ें: कम सैलरी वालों के लिए ऐसे मिलेगा पर्सनल लोन
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से लोन (Loan on SBI Credit Card) लेने पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जेस के बारे में नीचे बताया गया है:
| विवरण | ब्याज दरें |
| प्रोसेसिंग फीस | मूल राशि का 2% (न्यूनतम ₹499 और अधिकतम ₹3,000+ टैक्स) |
| फोरक्लोज़र चार्ज | मूल बकाया राशि का 3% +GST |
| कैंसिलेशन चार्ज |
|
यह भी पढ़ें: पेंशनधारक पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से लोन लेने के लिए बैंक ने किन्हीं खास दस्तावेजों का ज़िक्र नहीं किया है। हालंकि बैंक अपने मौजूदा कार्डधारकों को ही लोन ऑफर करता है।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के बदले लोन (Loan Against SBI Credit Card) सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:-
एसबीआई क्रेडिट कार्ड के मौजूदा कार्डहोल्डर बैंक की वेबसाइट से अपने नेट बैंकिग अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। या फिर एसबीआई कार्ड ऐप (SBI Card App) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद निम्नलिखित तरीकों को फॉलो कर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
ग्राहक चैटबॉट ILA सुविधा में भी लॉग इन कर सकते हैं, ईज़ी मनी बुकिंग के लिए प्रश्न पूछ सकते हैं और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ऋण के लिए आवेदन करने के लिए चैटबॉट में उल्लिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
मौजूदा एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक इनकैश/इनकैश इनलाइन सुविधा के लिए अपनी पात्रता की जांच करने के लिए नीचे दिए गए एसबीआई कार्ड हेल्पलाइन नंबरों (SBI Card Helpline Number) पर कॉल कर सकते हैं:
ग्राहक अपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन पात्रता (SBI Credit Card Loan Eligibility) सुनिश्चित करने के लिए 56767 पर ‘एनकैश’ SMS भी कर सकते हैं।
मौजूदा एसबीआई कार्ड धारक पेएबल-एट-पर चेक (payable-at-par cheque) के माध्यम से क्रेडिट कार्ड सुविधा पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक एसबीआई क्रेडिट कार्ड लोन राशि को देय-एट-पर चेक के माध्यम से 3 कार्य दिवसों (मेट्रो स्थानों के लिए) और 5 कार्य दिवसों (गैर-मेट्रो स्थानों के लिए) के भीतर स्थानांतरित करने का दावा करता है।
यह भी पढ़ें: कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों के लिए पर्सनल लोन
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें