| ब्याज दरें | 10%-15.05% प्रति वर्ष |
| कितना लोन मिलेगा? | ₹50 लाख तक |
| कितने समय के लिए मिलेगा? | 6 महीने से 7 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 1.5% तक (न्यूनतम ₹1,000; अधिकतम; 15,000) |
| प्री-क्लोजर चार्ज | प्रीपेमेंट की गई रकम का 2% |
| CIBIL स्कोर | 760+ होने पर लोन मिलने की अधिक संभावना |
| कोलैटरल | लोन लेने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं |
SBI पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू
15.6L Reviews
100% ऑनलाइन प्रोसेस
सिर्फ 5 मिनट में आवेदन करें, कम दस्तावेजों के साथ
जल्दी अप्रूवल और तेज पैसे ट्रांसफर
24–72 घंटों के भीतर खाते में लोन राशि प्राप्त करें
एक्सपर्ट की सही सलाह
सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से सहायता पाएं
100% सुरक्षित और गोपनीय प्रक्रिया
RBI-रेगुलेटेड प्रक्रिया, बिना अनचाहे कॉल्स के
100% ऑनलाइन प्रोसेस
सिर्फ 5 मिनट में आवेदन करें, कम दस्तावेजों के साथ
जल्दी अप्रूवल और तेज पैसे ट्रांसफर
24–72 घंटों के भीतर खाते में लोन राशि प्राप्त करें
एक्सपर्ट की सही सलाह
सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से सहायता पाएं
100% सुरक्षित और गोपनीय प्रक्रिया
RBI-रेगुलेटेड प्रक्रिया, बिना अनचाहे कॉल्स के

एसबीआई पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं
एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दरें
SBI की पर्सनल लोन ब्याज दरें 10% से शुरू होकर 15.05% प्रति वर्ष तक जाती हैं। किसी आवेदक को लोन कितनी ब्याज दरों पर मिलेगा यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे उनका क्रेडिट स्कोर, वे प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं या सरकारी, बैंक के साथ उनके मौजूदा संबंध और चुनी गई पर्सनल लोन स्कीम। आमतौर पर देखा गया है कि जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है बैंक उन्हें अन्य आवेदकों की तुलना में कम ब्याज दरों पर लोन देते हैं।
एसबीआई पर्सनल लोन लेने के फायदे
SBI से पर्सनल लोन लेने के कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
एसबीआई पर्सनल लोन की सभी योजनाएं
SBI कई अलग-अलग पर्सनल लोन स्कीम प्रदान करता है। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से किसी भी पर्सनल लोन स्कीम को चुन सकते हैं।
नौकरीपेशा के लिए SBI पर्सनल लोन
अगर आप सरकारी या किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और आपका SBI में सैलरी अकाउंट हैं, तो आप इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
SBI प्री-अप्रव्ड पर्सनल लोन
आप SBI YONO ऐप या नेट बैंकिंग के ज़रिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन उन चुनिंदा कस्टमर्स को मिलता है जो बैंक द्वारा पूर्व-निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं।
रीयल-टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन (RTXC)
यह एक पूरी तरह से डिजिटल माध्यम, YONO ऐप के ज़रिए नौकरीपेशा आवेदकों को ऑफर किया जाता है। लोन का लाभ उठाने के लिए बैंक में आपका सैलरी अकाउंट होना चाहिए।
पेंशनर्स के लिए SBI पर्सनल लोन केंद्र/राज्य सरकार के पेंशनर, रक्षा पेंशनर और फैमिली पेंशनर की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए SBI पेंशन लोन प्रदान करता है। इस लोन के आवेदन करने के लिए ज़रूरी है कि आवेदक का पेंशन पेमेंट ऑर्डर बैंक के साथ हो।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Sbi Bank पाएं
एसबीआई पर्सनल लोन की पात्रता
नीचे जिन आवेदकों के बारे में बताया गया है, वे SBI में पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही लोन लेने के लिए इन योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए पात्रता
| विवरण | योग्यता शर्तें |
|---|---|
| रोज़गार का प्रकार | सरकारी, डिफेंस या कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले आवेदक। |
| आयु | 21 से 60 वर्ष (सरकारी और डिफेंस सेक्टर में काम करने वाले 60 साल से अधिक उम्र के आवेदकों पर भी विचार किया जा सकता है) |
| न्यूनतम कार्य अनुभव |
|
| न्यूनतम मासिक आय |
|
| SBI के साथ सैलरी अकाउंट | अनिवार्य |
एसबीआई रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट(RTXC)
| विवरण | योग्यता शर्तें |
|---|---|
| योग्य आवेदक | ऐसे नौकरीपेशा आवेदक जिनका बैंक में सैलरी अकाउंट है। |
| न्यूनतम मासिक आय |
|
पेंशनभोगियों के लिए पात्रता
| मानदंड | योग्यता शर्तें |
|---|---|
| योग्य आवेदक | केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, डिफेंस पेंशनर और फैमिली पेंशनर |
| आवेदक की उम्र | 76 साल से कम |
| पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) | पेंशन SBI अकाउंट में आनी चाहिए |
लोन लेने के लिए इन योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अलावा अगर आपका सिबिल स्कोर 760+ है तो लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
SBI पर्सनल लोन स्कीम के आधार पर आवश्यक दस्तावेज़ों में कुछ अंतर हो सकता है। हालाँकि, मूल दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है:
एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर को प्रभावित करने वाले कारक
क्रेडिट स्कोर
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज़्यादा है, तो आपको कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन मिल सकता है। क्रेडिट स्कोर कम होने पर बैंक व लोन संस्थान या तो लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर देते हैं या फिर अपना रिस्क कम करने के लिए अधिक ब्याज दरों पर लोन देते हैं।
मासिक आय
कई बैंक अधिक सैलरी और भुगतान क्षमता वाले आवेदकों को लोन डिफॉल्ट की कम संभावना देखते हुए कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर सकते हैं।
नौकरी की स्थिरता
नौकरी की स्थिरता भी आपके लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि सरकारी कर्मचारी को अक्सर बेहतर दरें मिलती हैं।
बैंक के साथ मौजूदा संबंध
आमतौर पर जिन आवेदकों के बैंक के साथ मौजूदा संबंध यानी बैंक में सेविंग्स,करंट अकाउंट या FD अकाउंट होता है, उन्हें कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर किया जाता है।
एसबीआई पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
आप पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग अपनी EMI का पहले से अंदाज़ा लगाने और अपने बजट व खर्चों के मुताबिक लोन की EMI चुनने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैलकुलेटर में लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि भरनी होगी जिसके बाद आप अपनी अनुमानित मासिक EMI देख पाएंगे।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप बैंक से 5 लाख रु. का लोन 5 साल के लिए 11% की ब्याज दरों पर लेते हैं, तो कैलकुलेटर में सभी जानकारी दर्ज करने पर आपकी अनुमानित EMI ₹10,871 आती है। इसके साथ ही, लोन में लगने वाली कुल ब्याज दर ₹1,52,273 और कुल लोन राशि ₹6,52,273 होगी।
इसी तरह आप पैसाबाज़ार EMI कैलकुलेटर में अलग-अलग लोन राशि, ब्याज दरों और अवधि के आधार पर मासिक EMI, कुल लोन लागत और ब्याज की जानकारी प्राप्त सकते हैं।
एसबीआई पर्सनल लोन पर लगने वाले शुल्क एवं अन्य चार्ज
| विवरण | फीस और चार्जेस |
| प्रोसेसिंग फीस (लोन को प्रोसेस करने में लगने वाला नॉन-रिफंडेबल चार्ज़) | 1.50% तक (₹1,000 से ₹15,000 तक) |
| प्रीपेमेंट चार्ज़ेस (समय से पहले लोन का भुगतान करने पर लगता है) | प्रीपेमेंट की गई रकम के 2% तक |
| पीनल चार्ज़ेस (EMI का देरी से भुगतान करने पर लगता है।) | 2.40% - 5% प्रति वर्ष |
एसबीआई पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप पैसाबाज़ार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से SBI पर्सनल लोन के लिए आसानी से आवेदन करने सकते हैं। SBI पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्टेप 1: अपना नंबर, इनकम और सामान्य जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- स्टेप 2: उपलब्ध ऑफर्स में से SBI पर्सनल लोन का चुनाव करें
- स्टेप 3: लोन के लिए आवेदन करें और मांगे गए दस्तावेज़ जमा करें।
आप बैंक के नज़दीकी ब्रांच जाकर, SBI की वेबसाइट और YONO ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई पर्सनल लोन की स्वीकृति (Approval) कितने समय में मिलती है?
अगर लोन से जुड़े सभी दस्तावेज़ सही हों, तो SBI पर्सनल लोन की स्वीकृति सामान्यतः कुछ कार्यदिवसों में मिल सकती है। वहीं, प्री-अप्रूव्ड YONO पर्सनल लोन तो कुछ ही मिनटों में स्वीकृत हो सकता है।
SBI पर्सनल लोन लेने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
लोन के लिए आवेदन करने से पहले अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो लोन मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
FAQs
एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है?
एसबीआई आवेदकों को उनकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर 10.00%-15.05%% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करता है। ब्याज दरें एसबीआई पर्सनल लोन स्कीम और अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
एसबीआई अधिकतम कितना पर्सनल लोन देता है?
SBI से 50 लाख रु. तक का पर्सनल लोन मिल सकता है।
एसबीआई पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
SBI से पर्सनल लोन लेने के लिए न्यूनतम सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप गवर्मेंट सेक्टर में नौकरी करते हैं या प्राइवेट सेक्टर में। सरकार कर्मचारियों/डिफेंस सेक्टर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम सैलरी ₹20,000 है जबकि कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ₹25,000 है।
क्या बिना गारंटी एसबीआई पर्सनल लोन मिलता है?
SBI पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन हैं जो बिना गारंटी/सिक्योरिटी के दिया जाता है। यानी लोन लेने के लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है।
एसबीआई पर्सनल लोन कितने दिनों में मिल जाता है?
रेगुलर पर्सनल लोन के मामले में लोन राशि मिलने में कुछ दिन का समय लग सकता है लेकिन प्री-अप्रूवड लोन में लोन राशि अप्रूवल के तुरंत बाद ही ट्रांसफर कर दी जाती है।
क्या SBI YONO से पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है?
हां, आप YONO ऐप या नेट बैंकिंग के ज़रिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई पर्सनल लोन की EMI कैसे कैलकुलेट करें?
एसबीआई पर्सनल लोन की EMI कैलकुलेट करने के लिए पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेट का इस्तेमाल करें। आपको कैलकुलेटर में लोन राशि, लोन अवधि और ब्याज दरें दर्ज करनी होंगी, कैलकुलेट बटन में क्लिक करने के कुछ समय के भीतर ही आप लोन की EMI देख सकेंगे।
एसबीआई पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी है?
SBI पर्सनल लोन में प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 1.5% तक है जो न्यूनतम ₹1,000 और अधिकतम 15,000 तक हो सकती है।
क्या एसबीआई पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट (समय से पहले बंद) की जा सकती है?
हां, SBI पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट की सुविधा देता है। ध्यान रहें लोन को प्री-क्लोज़ करने पर भुगतान की गई राशि के 1% तक का प्री-क्लोज़र चार्ज देना पड़ता है।
एसबीआई पर्सनल लोन के आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे चेक करें?
अगर आप SBI से लिए गए अपने पर्सनल लोन का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए बैंक के टॉल-फ्री नंबर 1800-112-211, 1800-425-3800, या 080 26599990 पर कॉल करें।
Disclaimer
पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू