Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
SBI नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा प्रोफेशनल और नॉन- प्रोफेशनल दोनों को होम लोन प्रदान करता है। एसबीआई होम लोन के लिए योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए होम लोन आवेदकों की उम्र, राष्ट्रीयता, सिबिल स्कोर, इनकम, फाइनेंशियल लायबिलिटी और प्रॉपर्टी की विशेषताओं और स्थान को ध्यान में रखा जाता है। एसबीआई होम लोन लेने के लिए गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए ज़रूरी है कि उनकी फर्म/ कंपनी कम से कम 3 सालों से चल रही हो और उसने पिछले दो सालों में नेट प्रॉफिट कमाया हो। एसबीआई होम लोन की योग्यता शर्तों (SBI Home Loan Eligibility) के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
SBI होम लोन एलिजिबिलिटी |
|
| निवासी प्रकार | भारतीय निवासी/ NRIs/ PIOs |
| रोज़गार के प्रकार | नौकरीपेशा/ गैर- नौकरीपेशा |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 75 वर्ष |
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
1. SBI रेगुलर होम लोन योग्यता
2. SBI NRI होम लोन योग्यता
इसे भी पढ़ें: SBI एनआरआई होम लोन
3. SBI फ्लेक्सिपे होम लोन योग्यता
4. SBI प्रिविलेज़ होम लोन योग्यता
5. SBI शौर्य होम लोन योग्यता
6. SBI रियल्टी होम लोन योग्यता
7. SBI होम टॉप अप लोन
8. SBI ब्रिज लोन योग्यता
9. SBI स्मार्ट होम टॉप अप लोन योग्यता
10. SBI इंस्टा होम टॉप लोन योग्यता
11. गैर-नौकरीपेशा के लिए SBI होम लोन योग्यता
12. SBI ट्राइबल प्लस योग्यता
13. SBI अर्नेस्ट मनी डिपॉज़िट योग्यता
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
आपकी मासिक सैलरी कितनी है, इससे भी ये निर्धारित होता है कि आपको होम लोन की कितनी राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि, एसबीआई ने इस बारे में नहीं बताया है कि कितनी सैलरी पर वो कितनी होम लोन राशि देता है। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर अपने होम लोन आवेदकों के लिए योग्य लोन राशि का पता लगाने के लिए ईएमआई/एनएमआई रेश्यो और मल्टीप्लायर विधि (व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से) का उपयोग करते हैं।
| मासिक सैलरी | अधिकतम लोन राशि |
| ₹20,000 | ₹14,40,000 |
| ₹30,000 | ₹21,60,000 |
| ₹40,000 | ₹28,80,000 |
| ₹50,000 | ₹36,00,000 |
| ₹60,000 | ₹43,20,000 |
| ₹70,000 | ₹50,40,000 |
| ₹80,000 | ₹57,60,000 |
| ₹90,000 | ₹64,80,000 |
| ₹1 लाख | ₹72,00,000 |
नोट: ऊपर बताई गई कैलकुलेशन के लिए माना गया है कि आवेदक को किसी मौजूदा लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं करना है। मल्टीप्लायर मेथड के लिए अधिकतम लोन राशि मासिक सैलरी के 72 गुना तक होती है।
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
प्रश्न. मैं अपनी SBI होम लोन योग्यता कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर: व्यक्ति SBI की वेबसाइट या किसी भी शाखा में जाकर होम लोन पात्रता मानदंड की जाँच कर सकते हैं।
प्रश्न. SBI होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
उत्तर: SBI अपनी वेबसाइट पर होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर प्रदान नहीं करता है। इसलिए, व्यक्तियों को अपनी आय, भुगतान क्षमता, आयु आदि के आधार पर योग्य लोन राशि जानने के लिए बैंक ब्रांच में जाना चाहिए।
प्रश्न. क्या एनआरआई एसबीआई होम लोन लेने के योग्य हैं?
उत्तर: हां, एनआरआई और पीआईओ एसबीआई एनआरआई होम लोन का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न एसबीआई बैलेंस ट्रांसफर और टॉप-अप लोन के लिए कौन योग्य है?
उत्तर: एसबीआई होम लोन बैलेंस ट्रांसफर और टॉप अप लोन के लिए पात्र होने के लिए, व्यक्तियों के पास कम से कम एक वर्ष का रीपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही, टॉप अप होम लोन के मामले में, आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और लोन मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष तक हो सकती है।
प्रश्न. एसबीआई होम लोन की योग्यता शर्ते क्या है?
उत्तर: आवेदक की होम लोन पात्रता आयु, क्रेडिट स्कोर, जॉब प्रोफाइल, नियोक्ता की प्रोफ़ाइल, मासिक आय, भुगतान क्षमता आदि पर निर्भर करती है।
प्रश्न. मैं अधिकतम कितनी SBI होम लोन राशि के लिए पात्र हूं?
उत्तर: SBI प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक होम लोन स्वीकृत करता है। हालांकि, आप जिस होम लोन के लिए पात्र हैं, वह मुख्य रूप से आपके वेतन और भुगतान क्षमता पर निर्भर करेगा। अपनी पात्र SBI होम लोन राशि को आसानी से निर्धारित करने के लिए SBI होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें।