Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस (GHF) 30 साल तक की अवधि के लिए 7.75% प्रति वर्ष की दर पर होम लोन ऑफर करता है। लोन भुगतान सुविधा को ज़्यादा किफ़ायती बनाने के लिए गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 'EMI ब्रेक' और अलग-अलग डाउन पेमेंट के ज़रिए 'पैरेलल फंडिंग' जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है। अन्य बैंक और HFC के मौजूदा होम लोन ग्राहक अपनी ब्याज लागत को कम करने और/या अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए टॉप-अप होम लोन के साथ गोदरेज होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। गोदरेज होम लोन (Godrej Home Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
|
गोदरेज होम लोन |
|
| ब्याज दर | 7.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | आवेदकों की क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार RBI द्वारा निर्धारित LTV रेश्यो |
| लोन अवधि | 30 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 3% |
नोट- ब्याज दरें 5 जनवरी 2026 को अपडेट की गई है।
| नौकरीपेशा के लिए | 7.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| एनआरआई (नौकरीपेशा) के लिए | 7.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| स्व-रोजगार (बिजनेस प्रोफेशनल्स) के लिए | 8.29% प्रति वर्ष से शुरू |
| स्व-रोजगार (प्रैक्टिसिंग प्रोफेशनल्स) के लिए | 8.29% प्रति वर्ष से शुरू |
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
| शुल्क विवरण | लागू शुल्क (जीएसटी को छोड़कर) |
| प्रोसेसिंग फीस | फ्लेक्सिबल लोन: लोन राशि का 3% |
| ईएमआई बाउंस | ₹1,000 |
| प्रति माह देरी से भुगतान पर जुर्माना | कुल बकाया ईएमआई का 2% |
| रीपेमेंट मोड (चेक/NACH) स्वैप | ₹500 |
| फोरक्लोज/पार्ट प्रीपेमेंट शुल्क | इंडिविजुअल के लिए – शून्य
नॉन-इंडिविजुअल के लिए – बैलेंस ट्रांसफर के मामले में प्रीपेड प्रिंसिपल अमाउंट पर 4% स्वयं प्रीपेड प्रिंसिपल अमाउंट फोरक्लोजर के लिए 4% वित्तीय वर्ष में ऋण राशि के 20% से अधिक सभी प्रीपेड राशियों पर 4% |
| लोन कैंसिलेशन चार्ज | 30 कैलेंडर दिनों तक या पहली EMI डेट तक, जो भी पहले हो, शून्य। उसके बाद मूल बकाया राशि का 1% |
| फोरक्लोज लेटर के लिए शुल्क | ₹500 |
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौन सी हाउसिंग कम्पनियां हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस भी अपने आवेदकों की मासिक आय और क्रेडिट स्कोर पर विचार कर सकता है, ठीक वैसे ही जैसे अन्य बैंक/एचएफसी अपने आवेदकों की होम लोन योग्यता का मूल्यांकन करते समय करते हैं।
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस द्वारा होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है:
प्रश्न मेरे होम लोन के लिए सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: यदि आप संपत्ति के एकमात्र मालिक हैं, तो आपके परिवार का कोई भी सदस्य आपके होम लोन के लिए सह-आवेदक हो सकता है। यदि कोई और व्यक्ति भी उस प्रॉपर्टी का मालिक है, तो उसे अनिवार्य रूप से सह-आवेदक होना चाहिए। ।
प्रश्न क्या मैं गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस से लिए गए अपने होम लोन का प्रीपेमेंट कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस से लिए गए अपने होम लोन का प्रीपेमेंट कर सकते हैं। HFC फ्लोटिंग दरों पर दिए जाने वाले होम लोन पर कोई प्रीपेमेंट शुल्क नहीं लेता है।
प्रश्न क्या गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस अपने होम लोन आवेदकों को फ्लेक्सिबल रीपेमेंट प्लान ऑफर करता है?
उत्तर: हां, गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस अपने “डिज़ाइन योर ईएमआई” के माध्यम से अपने होम लोन आवेदकों को फ्लेक्सिबल रीपेमेंट प्लान ऑफर करता है। ग्राहक अलग-अलग अवधि में अलग-अलग ब्याज राशि का भुगतान करना भी चुन सकते हैं, उदाहरण के लिए, वे पहले 6 महीनों के लिए 9,999 रुपये और अगले 12 महीनों के लिए 12,999 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्न क्या गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस अपने होम लोन आवेदकों को EMI में छूट देता है?
उत्तर: गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस लोन चुकाने के पहले 3 वर्षों में 3 रीपेमेंट EMI में छूट देता है, यानी, आवेदक रीपेमेंट अवधि के पहले 3 वर्षों में 12 में से 11 EMI का भुगतान करते हैं। नौकरीपेशा आवेदक मार्च (टैक्स सीजन) के महीने में EMI में छूट पा सकते हैं, वेतनभोगी NRI और स्व-रोजगार बिजनेस प्रोफेशनल्स त्यौहारी सीजन (सितंबर) के दौरान EMI में छूट पा सकते हैं, और स्व-रोजगार प्रैक्टिसिंग प्रोफेशनल्स जून (छुट्टियों का सीजन) के महीने में EMI में छूट पा सकते हैं।
प्रश्न क्या मैं अपने होम लोन के डाउन पेमेंट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट सकता हूं?
उत्तर: हां, गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस ‘पैरेलल फंडिंग’ प्रोग्राम प्रदान करता है, जो अपने कस्टमर को प्रॉपर्टी निर्माण के चरणों के अनुसार डाउन पेमेंट को छोटी-छोटी राशियों में बांटने की अनुमति देता है।