Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
SBI मुद्रा लोन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (MSMEs) यानी छोटे और मध्यम व्यवसायों को दिया जाता है। SBI द्वारा मुद्रा लोन (Mudra Loan) कम प्रोसेसिंग फीस और आसान भुगतान विकल्पों के साथ आकर्षक ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस लेख में हम बताएंगे कि एसबीआई ई-मुद्रा लोन क्या है (SBI e-Mudra Loan kya hai) और एसबीआई ई-मुद्रा लोन कैसे ले सकते हैं (SBI e-Mudra Loan Kaise le)।
SBI द्वारा मुद्रा लोन (Mudra Loan) का उपयोग वर्किंग कैपिटल संबंधी विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। चाहे व्यवसाय सर्विस इंडस्ट्री से हो, मैन्युफैक्चरिंग या ट्रेडिंग सेक्टर से।
SBI MUDRA लोन (PMMY) |
|
| ब्याज़ दर | MCLR से जुड़ी ब्याज दरें |
| लोन राशि | ₹ 10 लाख तक (बजट 2024 के मुताबिक ₹20 लाख तक) |
| लोन प्रकार | टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल लोन |
| लोन अवधि | 3 साल से 5 साल |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन अमाउंट के 0.50% तक |
* ऊपर दी गई जानकारी 26 जुलाई, 2024 को अपडेट की गई हैं।
ये भी पढ़े: क्या मुद्रा लोन के लिए कोई सब्सिडी प्रदान की जाती है?
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
वे ग्राहक जिनका एसबीआई में सेविंग्स या करेंट अकाउंट है, वे एसबीआई ई- मुद्रा पोर्टल पर जाकर और नीचे दी गई जानकारी का पालन करके 1 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोट: आवेदक को 2MB के अधिकतम फ़ाइल साइज़ के साथ दस्तावेज़ को JPEG, PDF या PNG फॉर्मेट में अपलोड करना पड़ता है।
इसे भी पढ़े : मुद्रा लोन (Mudra) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
| मुद्रा लोन योजना राशि | |
| वर्ग | लोन राशि |
| शिशु | ₹50,000 तक |
| किशोर | ₹50,000 – ₹5 लाख |
| तरुण | ₹5 लाख – ₹10 लाख* |
*बजट 2024 में यह लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रु. तक कर दी गई है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होनें तरुण कैटेगरी में पिछले लोन का भुगतान कर दिया है।
लोन चार तरीकों से प्रदान किया जाता है
बैंक विभिन्न व्यावसायिक ज़रूरतों के लिए टर्म लोन के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुद्रा लोन प्रदान करता है। एसबीआई मुद्रा योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रु. (बजट 2024 के मुताबिक 20 लाख रु. तक) तक लोन राशि ऑफर की जाती है। मैन्युफैक्चरिंग या सर्विसेज़ सेक्टर से जुड़े बिज़नेस CGTMSE गारंटी के लिए योग्य हैं, हालांकि रिटेल व्यापार में लगे व्यवसायों को यह प्रदान नहीं किया जाता है। माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ेज के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) एक निश्चित राशि के लिए आवेदकों को मुद्रा योजना (Mudra) के तहत दिए गए लोन की गारंटी देता है।
मुद्रा लोन के तहत लोन लेने पर RUPAY डेबिट कार्ड प्रदान किया जाता है जिन्हें मुद्रा कार्ड भी कहा जाता है जिसका उपयोग कैश निकालने और पॉइंट ऑफ सेल (POS) ट्रांन्जेक्शन के लिए किया जाता है।
प्रश्न: SBI मुद्रा लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग या सर्विस सेक्टर और खेती से संबंधित बिज़नेस या एंटरप्राइज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुद्रा लोन (Mudra Loan) के लिए भुगतान अवधि कितनी है?
उत्तर: वर्किंग कैपिटल लोन राशि का भुगतान डिमांड के मुताबिक किया जाता है जबकि फिक्स्ड लोन के लिए भुगतान अवधि 3 से 5 वर्ष तक होती है। इसमें 6 महीने तक का मोरेटोरियम पीरियड भी शामिल होता है।
प्रश्न: क्या शहरी क्षेत्रों के लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, शहरी क्षेत्रों के लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न: क्या मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan) के तहत कोई सब्सिडी प्रदान की जाती है?
उत्तर: नहीं, मुद्रा लोन योजना के तहत कोई सब्सिडी प्रदान नहीं की जाती है।
प्रश्न: मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan) के तहत दी जाने वाली अधिकतम लोन राशि कितनी होती है?
उत्तर: मुद्रा लोन योजना के तहत दी जाने वाली अधिकतम लोन राशि 10 लाख रु. (बजट 2024 के तहत 20 लाख रु. तक) है।
प्रश्न: क्या NBFC मुद्रा लोन भी प्रदान करते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल बैंक ही मुद्रा लोन प्रदान कर सकते हैं। भारत सरकार NBFC को मुद्रा लोन प्रदान करने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि, वे SME और MSME लोन प्रदान कर सकते हैं।