Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
भारत में लगभग सभी बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी), नए ज़माने के फिनटेक लोन संस्थान और माइक्रो-फाइनेंस संस्थान पर्सनल लोन प्रदान करते हैं।
यहां भारत के कुछ टॉप बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले पर्सनल लोन की विशेषताओं के बारे में बताया गया है। ये बैंक/ लोन संस्थान प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर तो पर्सनल लोन प्रदान करते ही हैं, साथ ही इसकी प्रोसेसिंग भी जल्दी हो जाती है:
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.99% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
ये भी पढ़ें: सभी बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरें यहां देखें
जैसा कि पर्सनल लोन के लिए कोई कोलैटरल/ सिक्योरिटी सबमिट करने की ज़रूरत नहीं होती है, इसलिए इसकी प्रोसेसिंग में अधिक समय नहीं लगता है। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंक और टाटा कैपिटल, मनीव्यू और क्लिक्स कैपिटल जैसे नए जमाने के फिनटेक लोन संस्थान ने प्री-अप्रूव्ड/ प्री- क्वालिफाइड उपभोक्ताओं को इंस्टेंट पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसे कुछ निजी क्षेत्र के बैंक पर्सनल लोन की आसान व डिजिटल आवेदन प्रक्रिया का उपयोग करते हैं, जिस वजह से लोन की प्रोसेसिंग और राशि ट्रान्सफर जल्दी हो जाती है।
पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने के लिए जिन तरीकों का उपयोग किया जाता है, वे नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं