पर्सनल लोन लेते समय सही बैंक चुनना बहुत ज़रूरी है ताकि आप कम ब्याज दर और बेहतर सेवा का लाभ उठा सकें। बैंक चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें:
पर्सनल लोन के लिए सबसे अच्छा बैंक कौन सा है?

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू
15.6L Reviews
सबसे कम ब्याज दरें
ब्याज दरें 9.99% से शुरू
बेस्ट ऑफर ढूंढें
30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं
तुरंत डिस्बर्सल
डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

अपना पर्सनल लोन EMI कैलकुलेट करें
अपना बैंक चुनें
आपकी मासिक EMI भुगतान
₹0
पर्सनल लोन लेते समय बैंक को कैसे चुनें?
ब्याज दर (Interest Rate)
पर्सनल लोन की ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें आवेदक का क्रेडिट स्कोर, इनकम, जॉब प्रोफाइल और रिपेमेंट हिस्ट्री जैसे कारक शामिल होते हैं। कम ब्याज दर वाले लोन ऑफर पाने के लिए अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करें और सबसे कम ब्याज दर वाले विकल्प को चुनें, ताकि आपकी EMI (मासिक किस्त) कम रहे।
अपनी ज़रूरत और चुकाने की क्षमता देखें
पर्सनल लोन की अवधि का ईएमआई से विपरीत संबंध होता है। लोन की अवधि लंबी होने से ईएमआई कम होती है लेकिन कुल ब्याज लागत अधिक होती है। वहीं, लोन अवधि छोटी होने से ईएमआई अधिक लेकिन कुल ब्याज लागत कम होती है। इसलिए पर्सनल लोन आवेदन करने से पहले अपनी भुगतान क्षमता का आकलन करें ताकि ईएमआई के भुगतान में डिफॉल्ट होने की संभावना कम हो। अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर ईएमआई निर्धारित करने के लिए पैसाबाज़ार पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्जेस:
सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस (loan process करते समय एकमुश्त चार्ज), डॉक्यूमेंटेशन चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी जैसे अन्य खर्चों का ध्यान रखें। ये कुल लोन लागत को बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.4%-5% तक होती है। वहीं, कुछ लोन संस्थान एक निर्धारित राशि प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेते हैं। तो वहीं कुछ संस्थान त्योहारों के समय या स्पेशल प्रमोशन्स के दौरान पर्सनल लोन पर आकर्षक ऑफर देते हैं – जैसे कि प्रोसेसिंग फीस में छूट, कम ब्याज दर या गिफ्ट वाउचर्स। इसलिए आवेदन करने से पहले APR कैलकुलेटर की मदद से कुल लोन लागत कैलकुलेट करें और फिर पर्सनल लोन विकल्प चुनें।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
प्री पेमेंट और फोरक्लोजर नियम:
RBI के नियमों के मुताबिक, बैंकों को फ्लोटिंग रेट वाले पर्सनल लोन पर प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज लगाने की इजाजत नहीं है। वहीं, बैंक या लेंडर फिक्स्ड रेट पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर पर चार्ज वसूल सकते हैं। इसके अलावा कई बैंक और NBFCs प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर पर कुछ शर्तें भी रखते हैं। जैसे - निर्धारित EMIs का भुगतान करने के बाद ही आप लोन प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर कर सकते हैं।
इसलिए अगर आप भविष्य में लोन जल्दी चुकाने का प्लान बना रहे हैं, तो लोन लेने से पहले इन प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर चार्जेस और नियमों को अच्छे से समझ लेना चाहिए। इससे बाद में कोई दिक्कत नहीं होगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और डॉक्यूमेंटेशन:
हर बैंक की अपनी योग्यता शर्तें होती हैं – जैसे मिनिमम सैलरी, जॉब स्टेबिलिटी, क्रेडिट स्कोर, आदि। डॉक्युमेंटेशन भी आसान और कम होना चाहिए। ज्यादा जटिल प्रक्रिया वाला बैंक आपके समय और ऊर्जा दोनों को खा सकता है।
लोन अप्रूवल और डिस्बर्सल का समय:
अगर आपको पैसों की ज़रूरत तुरंत है, तो ऐसा बैंक चुनें, जो कम से कम समय में लोन अप्रूव और डिस्बर्स करता हो। कुछ बैंक 24-48 घंटे में लोन डिस्बर्स करते हैं, वहीं कुछ बैंक हफ्तों का समय लेते हैं। कुछ बैंक अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल वाले अपने मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन भी ऑफर करते हैं जिसके तहत लोन राशि जल्दी ट्रांसफर हो जाती है।
भारत के टॉप 10 बैंक जो पर्सनल लोन देते हैं
वैसे तो कई बैंक व एनबीएफसी हैं, जो पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। हालांकि यहां नीचे भारत के टॉप-10 बैंकों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो पर्सनल लोन (Personal Loan) देते हैं:
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों की ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग पर्सनल लोन ऑफर करता है। आप बैंक से 35 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं, जिसकी भुगतान अवधि अधिकतम 7 साल तक हो सकती है। इसके अलावा अगर आप एसबीआई के चुनिंदा मौजूदा ग्राहक हैं, तो आप SBI YONO ऐप के जरिए प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक
पर्सनल लोन लेने के लिए एचडीएफसी (HDFC) बैंक एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होती है। आप बैंक से 40 लाख तक का लोन से सकते हैं, जिसके भुगतान के लिए 6 साल तक का समय मिलता है। खास बात ये है कि बैंक अपने चुने हुए पुराने ग्राहकों को उनके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर ‘10 सेकंड डिस्बर्सल’ वाला प्री-अप्रूव्ड लोन भी ऑफर करता है।
आईसीआईसीआई बैंक
ICICI बैंक अपने ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्सनल लोन देता है। जहां, बैंक अपने पुराने ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी, प्री-अप्रूव्ड ऑफर और टॉप-अप लोन की सुविधा देता है। वहीं, फ्रेशर युवाओं (हाल ही में जॉब शुरू करने वाले युवा) को Fresher Funding के तहत लोन प्रदान करता है। बैंक का दावा है कि वह प्री-अप्रूव्ड लोन को सिर्फ 3 सेकंड में अप्रूव करता है।
एक्सिस बैंक
Axis बैंक पर्सनल लोन के ज़रिए शादी, घर की मरम्मत, ट्रैवल, मेडिकल इमरजेंसी और दूसरे कई खर्चों के लिए वित्तीय मदद प्रदान करता है। बैंक अपने चुनिंदा पुराने ग्राहकों को डिजिटल तरीके से प्रोसेस होने वाले प्री-अप्रूव्ड लोन भी ऑफर करता है, जिसमें तुरंत अप्रूवल मिल जाता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक Paisabazaar का पार्टनर है, जिससे कुछ ग्राहकों को पहले से तय (pre-qualified) ऑफर्स भी मिलते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) सिर्फ सैलेरीड (नौकरीपेशा) लोगों को पर्सनल लोन देता है। अगर आपने किसी और बैंक या NBFC से लोन ले रखा है, तो आप अपना लोन कोटक में ट्रांसफर करवा सकते हैं, वो भी कम ब्याज दर पर। इतना ही नहीं, बैलेंस ट्रांसफर कराने पर आप अपने पुराने लोन की राशि के बराबर टॉप-अप लोन भी ले सकते हैं। कोटक बैंक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी देता है, जिससे आप जब चाहे अपने लोन अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं और अपनी सुविधा से चुकता कर सकते हैं।
IDFC फर्स्ट बैंक
IDFC फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह के पर्सनल लोन ऑफर करता है। आप यहां से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, जिसकी चुकाने की अवधि 5 साल तक होती है। साथ ही बैंक अपने पुराने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन भी ऑफर करता है, जिसकी ब्याज दरें तुलनात्मक रूप से कम और प्रोसेस फास्ट होता है।
इंडसइंड बैंक
IndusInd बैंक कई तरह के पर्सनल लोन स्कीम्स देता है, जैसे शादी के लिए लोन, घर की मरम्मत के लिए लोन, मेडिकल खर्चों और पढ़ाई के लिए लोन। अगर आप पहले से किसी और बैंक या NBFC से लोन ले चुके हैं, तो इंडसइंड बैंक में बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं। और अगर आपको फटाफट फंडिंग चाहिए तो बैंक इंस्टैंट पर्सनल लोन भी ऑनलाइन प्रोसेस करके तेजी से अप्रूवल देता है।
यस बैंक
यस बैंक का दावा है कि वह लोन एप्लिकेशन मिलने के बाद 5 दिनों के अंदर प्रोसेस पूरा कर देता है और लोन मंजूरी मिलते ही कुछ ही घंटों में राशि आवेदक के खाते में ट्रांसफर कर देता है। इसके अलावा, YES बैंक दूसरे बैंक/NBFCs से लिए गए पर्सनल लोन को कम ब्याज दर पर ट्रांसफर करने की सुविधा भी देता है। हालांकि बैंक, 12 ईएमआई के भुगतान के बाद ही पर्सनल लोन का आंशिक भुगतान (part-prepayment) करने की अनुमति देता है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक ने पैसाबाजार के साथ साझेदारी की है, ताकि लोगों को पूरी तरह डिजिटल तरीके से पर्सनल लोन लेने की सुविधा मिल सके। हालांकि बैंक केवल नौकरीपेशा आवेदकों को ही लोन देता है। आवेदक 4 साल तक की भुगतान अवधि के लिए 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि पैसाबाज़ार के जरिए लिए गए इस लोन पर फेडरल बैंक कोई भी प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज नहीं लगाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा सैलरीड और स्वरोजगार से जुड़े दोनों तरह के आवेदकों को पर्सनल लोन देता है। बैंक से आवेदक 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और चुकाने के लिए 7 साल तक का समय मिलता है। इसके अलावा, बैंक पेंशनर्स को 12.15% प्रतिवर्ष की दर से और प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन लेने वालों को 12.90% प्रतिवर्ष से लोन ऑफर करता है।
सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देने वाले बैंक
सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देने वाले बैंकों में प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक एक्सिस बैंक और HDFC जैसे बैंक शामिल हैं, जिनकी ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष से शुरू है। इसके अलावा पब्लिक सेक्टर के कुछ बैंक जैसे एसबीआई, 10.10% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं। हालांकि किसी आवेदक को मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें उसके क्रेडिट स्कोर, इनकम, जॉब प्रोफाइल, पेशा, मौजूदा डेब्ट ऑब्लिगेशन, मौजूदा लेंडिंग और बैंकिंग रिलेशनशिप आदि पर निर्भर करता है।
सरकारी बनाम निजी बैंक – कौन बेहतर है पर्सनल लोन के लिए?
सरकारी या प्राइवेट सेक्टर का बैंक, पर्सनल लोन के लिए कौन-सा बैंक बेहतर है ये आपकी ज़रूरत और डिस्बर्सल पर निर्भर करता है। हालांकि, आमतौर पर सरकारी बैंकों की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और पेनल्टी चार्जेस आदि प्राइवेट सेक्टर बैंकों की तुलना में कम होते हैं।
वहीं, प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में डॉक्यूमेंट्शन कम और फास्ट प्रोसेसिंग का फायदा मिल सकता है। हालांकि प्री-अप्रूव्ड के मामले में सरकारी बैंक से भी लोन जल्दी मिल सकता है। इसलिए बेहतर पर्सनल लोन ऑफर पाने के लिए लोन आवेदन करने से पहले पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के विभिन्न बैंकों के लोन ऑफर्स की तुलना ज़रूर करें फिर अपने लिए बेस्ट लोन ऑफर चुनें।
पर्सनल लोन लेने से पहले क्या सावधानियां बरतें?
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले आप निम्नलिखित सावधानियां बरत कर अपनी लोन मंजूरी की संभावना बढ़ा सकते हैं:
- क्रेडिट स्कोर चेक करें- क्रेडिट स्कोर 750 या इससे अधिक होने पर लोन कम ब्याज दर पर और बेहतर शर्तों के साथ मिल सकता है। वहीं, क्रेडिट स्कोर 700 या इससे कम होन पर लोन मिलने में मुश्किल और ब्याज दरें अधिक हो सकती है।
- लोन ऑफर्स की तुलना करें- किसी एक बैंक या एनबीएफसी में लोन आवेदन करने से पहले विभिन्न बैंक व एनबीएफसी के लोन ऑफर्स की तुलना करें। फिक्स्ड और फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट को समझें और फिर फैसला लें।
- प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जे़स देखें- सिर्फ ब्याज दर ही नहीं बल्कि प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट व फोरक्लोज़र चार्ज समेत अन्य चार्जे़स की भी तुलना करें। कुल लोन लागत में इन फैक्टर्स का अहम योगदान होता है।
- कम समय में कई जगह लोन के लिए आवेदन न करें- आप जितनी बार लोन के लिए आवेदन करते हैं लोन संस्थान उतनी बार आपका क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। इसे हार्ड इन्क्वायरी कहते हैं, कम समय में बार-बार हार्ड इन्क्वायरी होने से आपका क्रेडिट स्कोर कुछ अंकों से गिर जाता है, जो अधिक ब्याज दर पर लोन मिलने या लोन रिजेक्शन के संभावना को बढ़ाता है।
- लोन टेन्योर (अवधि) का सही चुनाव करें- लोन की अवधि लंबी होने से ईएमआई कम लेकिन कुल ब्याज लागत अधिक होता है। इसके उल्ट लोन अवधि छोटी होने से ईएमआई अधिक लेकिन कुल ब्याज लागत कम होती है। इसलिए अपनी भुगतान क्षमता के हिसाब से लोन अवधि का चुनाव करें। जिसके लिए आप APR कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं।
ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
FAQs
कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज पर पर्सनल लोन देता है?
प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में कोटक महिंद्रा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं, इनकी ब्याज दरें 10.99% प्रति वर्ष से शुरू होती है। इसके अलावा कुछ पब्लिक सेक्टर के बैंक हैं जो कम इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन देते हैं। हालांकि अंतिम ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट स्कोर, जॉब प्रोफाइल, इनकम आदि पर निर्भर करती हैं।
क्या SBI से पर्सनल लोन लेना फायदेमंद है?
एसबीआई प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है, इसकी ब्याज दरें 10.10% प्रति वर्ष से शुरू होती है। जो कि प्राइवेट सेक्टर बैंकों की तुलना में कम है। अगर आपका एसबीआई में अकाउंट है तो प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के बारे में भी अवश्य पता कर लें। साथ ही अन्य बैंकों के ब्याज दरों के बारे में भी पता करें।
क्या प्राइवेट बैंक से लोन लेना सुरक्षित है?
हाँ, प्राइवेट बैंक से पर्सनल लोन लेना आमतौर पर सुरक्षित होता है, बशर्ते आप किसी मान्यता प्राप्त और रेगुलेटेड बैंक से लोन ले रहे हों।
पर्सनल लोन के लिए बैंक कैसे चुनें?
पर्सनल लोन के लिए किसी एक बैंक को तय करने से पहले विभिन्न बैंक व एनबीएफसी के लोन ऑफर्स की तुलना करें। इसके लिए पैसाबाज़ार जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस का इस्तेमाल करें।
कौन सा बैंक सबसे जल्दी पर्सनल लोन अप्रूव करता है?
पर्सनल लोन सबसे जल्दी कौन-सा बैंक अप्रूव करेगा ये कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें बैंक की अपनी लोन मूल्यांकन प्रक्रिया, एंड-टू-एंड डिजिटल प्रोसेस, आवेदक का मौजूदा समय में कस्टमर होना या उसे प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर होना आदि शामिल है। जैसे एचडीएफसी प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन 10 सेकंड में और ICICI सिर्फ 3 सेकंड में अप्रूव करने का दावा करता है।
क्या कम CIBIL स्कोर पर भी पर्सनल लोन मिल सकता है?
आमतौर पर बैंक व एनबीएफसी 750 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं। हालांकि सिबिल स्कोर कम होने पर भी पर्सनल लोन मिल सकता है, लेकिन इसकी ब्याज दरें अधिक हो सकती है।
क्या सरकारी कर्मचारियों को अलग ब्याज दर मिलती है?
सरकारी कर्मचारियों की जॉब स्टेब्लिटी प्राइवेट सेक्टर एंप्लॉय की तुलना में अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना अधिक होती है।
एक से ज्यादा बैंकों से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
हां, एक से ज्यादा बैंकों में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन एक समय में कई लेंडर्स के पास लोन आवेदन करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।
Personal Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू

