मल्टीप्लायर मेथड
इसके तहत, बैंक आमतौर पर आपकी नेट मंथली इनकम के 10 से 24 गुना तक का पर्सनल लोन देते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपकी मासिक सैलरी 40,000 रु. है और बैंक 24 गुना तक का पर्सनल लोन देता है, तो मल्टीप्लायर मेथड के तहत आपको करीब 9.6 लाख रु. तक का पर्सनल लोन मिल सकता है।
FOIR (फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेश्यो)
इससे मेथड से पता चलता है कि आपकी इनकम का कितना प्रतिशत मौजूदा EMI में जा रहा है और उसी हिसाब से लोन राशि तय करते हैं।
ज़्यादातर लोनदाता सुनिश्चित करते हैं कि आपकी कुल मासिक EMI (नए लोन सहित) मासिक आय के 50-60%. के भीतर हो।
सैलरी के आधार पर पर्सनल लोन राशि का अनुमान
नीचे मल्टीप्लायर मेथड (सैलरी का 15 गुना) का इस्तेमाल कर अधिकतम लोन राशि की जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें:-
| मासिक सैलरी | अधिकतम लोन राशि |
|---|---|
| ₹15,000 | ₹2.25 लाख |
| ₹20,000 | ₹3.00 लाख |
| ₹25,000 | ₹3.75 लाख |
| ₹30,000 | ₹4.50 लाख |
| ₹35,000 | ₹5.25 लाख |
| ₹40,000 | ₹6.00 लाख |
| ₹45,000 | ₹6.75 लाख |
| ₹50,000 | ₹7.50 लाख |
| ₹60,000 | ₹9.00 लाख |
| ₹70,000 | ₹10.50 लाख |
| ₹80,000 | ₹12.00 लाख |
| ₹90,000 | ₹13.50 लाख |
| ₹1,00,000 | ₹15.00 लाख |


