Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कई बार आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो जाता हैं, जबकि व्यक्ति आधार के लिए पूरी तरह पात्र होता है। इसी समस्या को हल करने के लिए UIDAI ने आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया शुरू की है, जिसके ज़रिये ऐसे आधार नंबर आसानी से दोबारा सक्रिय (एक्टिवेट) किए जा सकते हैं। इससे पहचान से जुड़ी सभी सेवाओं तक आपकी पहुंच फिर से आसान हो जाती है। इस लेख में आधार री-एक्टिवेशन से जुड़ी पात्रता, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शुल्क जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताई गई है, जो आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
कौन पात्र हैं?
कौन पात्र नहीं हैं?
ये भी पढ़ें: आधार सेवाओं को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक करने का आसान तरीका
नोट: आधार कार्ड को दोबारा सक्रिय कराने या इस प्रक्रिया के दौरान बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए UIDAI कोई भी शुल्क नहीं लेता है। यह पूरी सेवा निःशुल्क है।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड अपडेट/रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें
निर्धारित आवेदन फॉर्म
आपको UIDAI द्वारा निर्दिष्ट आवेदन फॉर्म जमा करना होता है, जिसमें ये जानकारी शामिल होनी चाहिए:
बायोमेट्रिक जानकारी
फिर से आधार सक्रिय करने की प्रक्रिया के लिए आपकी बायोमेट्रिक पहचान दोबारा ली जाती है, जिसमें शामिल हैं:
प्रश्न: मेरा आधार डीएक्टिवेट है या नहीं यहां कैसे चेक करें?
उत्तर: आप UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर उपलब्ध आधार कार्ड वेरिफिकेशन सर्विस का उपयोग करके यह चेक सकते हैं कि आपका आधार कार्ड एक्टिवेट है या डीएक्टिवेट।
प्रश्न: मैं अपना आधार कार्ड कब रीएक्टिवेट कर सकता/सकती हूं?
उतर: जैसे ही आपको पता चले कि आपका आधार कार्ड गलत तरीके से डीएक्टिवेट कर दिया गया है, आप उसे पुनः सक्रिय कर सकते हैं।
प्रश्न: हमें अपना आधार कार्ड कब रिन्यू करना चाहिए?
उत्तर: आपको अपना आधार कार्ड रिन्यू करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपके पूरे जीवनकाल के लिए वैध होता है। हालांकि, अगर यह गलत तरीके से डीएक्टिवेट हो गया है, तो आप व्यक्तिगत रूप से, ईमेल या डाक द्वारा अनुरोध करके इसे पुनः सक्रिय करवा सकते हैं।
प्रश्न: क्या मैं अपना आधार ऑनलाइन फिर से एक्टिवेट कर कर सकती हूं?
उत्तर: फ़िलहाल, आप फिर से एक्टिवेट के लिए केवल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से ही अनुरोध कर सकते हैं। पूरी पहचान और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आपको अधिकृत आधार केंद्र पर ही जाना होगा।