Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
मौजूदा समय में, आधार कार्ड देश के सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ों में से एक बन गया है। यह 12 अंकों वाला यूनिक आईडिफिकेशन नंबर भारत सरकार की तरफ से UIDAI देश के प्रत्येक नागरिक को प्रदान करता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आधार कार्ड आवेदन, करेक्शन और अपडेट के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है।
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
अगर कोई व्यक्ति नया आधार कार्ड बनाना चाहता है तो उसे UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट से आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करके भरना होता है और फिर इसे आधार सेवा केंद्र में जाकर जमा करना होता है। इस फॉर्म के साथ कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी जमा करना पड़ता है, जिसके ज़रिए आवेदक की जानकारियों को वैरिफाई किया जा सके। इन दस्तावेज़ों की ज़रूरत नए आधार के लिए आवेदन करने के दौरान और पुराने आधार में कुछ बदलाव/अपडेट करते वक्त पड़ती है।
आप इनमें से किसी भी सहायक दस्तावेज को आधार कार्ड के लिए पहचान प्रमाण (Identification ID For Aadhaar Card) के रूप में जमा कर सकते हैं जो UIDAI द्वारा पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाते हैं:
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड कस्टमर केयर नंबर
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जिन दस्तावेजों में आवेदक का निवासी पते का प्रमाण होता है, वे अधिकृत आधार केंद्र में जमा किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक होते हैं। ये दस्तावेज उचित होने चाहिए क्योंकि फॉर्म में आवेदक द्वारा निर्दिष्ट पते पर आधार कार्ड भेजा जाता है। यदि आवेदक सही पता प्रमाण प्रस्तुत करने में या उसे अपडेट करने में विफल होता है तो हो सकता है उसे आधार कार्ड प्राप्त न हो। आधार रजिस्ट्रेशन के लिए UIDAI द्वारा निम्नलिखित दस्तावेजों को पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
नीचे दिए गए दस्तावेज़ों का इस्तेमाल आप आधार रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जन्मतिथि (DOB) के प्रूफ के रूप में कर सकते हैं:-
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
परिवार के प्रमुख/मुखिया के साथ आवेदक के रिश्ते को दर्शाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है:-
आधार कार्ड के लिए प्रत्येक कैटेगरी से एक दस्तावेज़ फॉर्म के साथ संलग्न करने की आवश्यकता होगी।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
सामान्य आवेदकों का आधार कार्ड बनवाने के लिए जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, उन्हीं दस्तावेज़ों की आवश्यकता बच्चो का आधार कार्ड बनवाने के दौरान भी पड़ती है। हालांकि, सामान्य दस्तावेज़ों के अलावा बच्चों के माता–पिता में से किसी एक की आधार कॉपी भी देनी होती है।
जिन बच्चो की आयु 5 वर्ष से कम है, उन्हें अपना बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 5 साल से अधिक की आयु वाले बच्चों को ही अपना बायोमेट्रिक डेटा देना होता है। 5 साल से अधिक की आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी:-
पहचान प्रमाण के रूप में नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी
पहचान प्रमाण के रूप में नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी
नए आधार कार्ड के लिए आवेदन करना किसी व्यक्ति के लिए स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं। हालांकि आधार कार्ड ज़रूरी दस्तावेज़ों में एक है। इसके साथ ही अगर आप ऊपर बताए गए दस्तावेज़ों में से कोई दस्तावेज़ जमा नहीं करते, तो UIDAI आपके आधार आवेदन को रद्द करने का अधिकार रखता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
या
नीचे दिए गए योजनाओं में आवेदन करने के लिए आप आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान प्रमाण या पता प्रमाण के रूप में कर सकते हैं:-
आधार कार्ड ऊपर बताए गए उपकरणों के लिए अनिवार्य नहीं है लेकिन आप इसे नियमित दस्तावेज़ प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार कार्ड प्रत्येक व्यक्ति के लिए जारी किया जाता है लेकिन स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा नागरिकों आदि के लिए आधार कार्ड के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. NRIs के लिए कौन–से दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
उत्तर: जिन NRIs के पास वैध भारतीय पासपोर्ट है, वे आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। UIDAI द्वारा इसके लिए इन दस्तावेज़ों की मांग की जाती है:
प्रश्न. क्या बिना किसी दस्तावेज़ के आधार कार्ड प्राप्त करना संभव है?
उत्तर: यदि आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप परिवार के मुखिया (HoF) या इंट्रोडक्टर के माध्यम से आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. आधार कार्ड पर उपनाम (सरनेम) बदलने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: आप शादी के बाद आधार कार्ड में अपना उपनाम बदलने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ प्रदान कर सकते हैं:
प्रश्न. आधार कार्ड में पता अपडेट करने या बदलने के लिए कौन–से दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?
उत्तर: आधार एनरोलमेंट के दौरान पता प्रमाण के रूप में जो दस्तावेज़ दिए जाते हैं, उन्ही दस्तावेज़ों को आप आधार में पता अपडेट करते वक्त दे सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं बिना किसी सबूत के आधार कार्ड में नाम बदल सकता हूं?
उत्तर: नहीं, बिना किसी मान्य सबूत के आधार कार्ड में नाम बदलना संभव नहीं है। आपको सबूत के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि का फोटो कॉपी देना होगा।
प्रश्न. क्या जन्म प्रमाण पत्र के बिना आधार कार्ड मिल सकता है?
उत्तर: अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं तो आप इसकी जगह तहसीलदार से प्राप्त पत्र या फिर स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न. आधार कार्ड बायोमैट्रिक अपडेट के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: आधार बायोमैट्रिक अपडेट के लिए किसी डॉक्यूमेंट की ज़रूरत नहीं होती है।