Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, यह चेक करना महत्वपूर्ण है कि आप होम लोन लेने के योग्य हैं या नहीं। अगर आप ये जान लेते हैं कि आप होम लोन लेने के लिए कितने योग्य हैं, तो आपको ये अंदाज़ा हो जाएगा कि आपको होम लोन मिलने की कितनी संभावना है। भारत के शीर्ष बैंक/ लोन संस्थानों की होम लोन योग्यत शर्तों, इसे प्रभावित करने वाले कारक और इसे सुधारने के विभिन्न तरीके जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
| बैंक/ लोन संस्थान | उम्र | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | अवधि |
| एक्सिस बैंक | 21-65 वर्ष | 8.35% – 11.90% | 30 साल |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 21-70 वर्ष | 7.45% – 9.50% | 30 साल |
| बैंक ऑफ इंडिया | 18-70 वर्ष | 7.35% – 10.35% | 30 साल |
| HDFC बैंक | 21-65 वर्ष | 7.90% से शुरू | 30 साल |
| ICICI बैंक | 21-65 वर्ष | 8.00% से शुरू | 30 साल |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 18-65 वर्ष | 7.99% से शुरू | 20 साल |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 18-60 वर्ष | 7.50% से शुरू | 30 साल |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 18-70 वर्ष | 8.25% – 12.35% | 30 साल |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 18-70 वर्ष | 7.50% – 8.70% | 30 साल |
| टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 24-65 वर्ष | 7.99% से शुरू | 30 साल |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 18-75 वर्ष | 7.35% – 10.00% | 30 साल |
नोट: टेबल में दिए गए आंकड़े सांकेतिक हैं और बैंक/ एनबीएफसी के विवेक के आधार पर बदली जा सकती हैं।
ब्याज दरें 16 जुलाई 2025 में अपडेट की गई हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें
अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें की बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
अपनी होम लोन योग्यता को बेहतर बनाने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:
ये भी पढ़ें: सभी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
प्रश्न. नौकरीपेशा और गैर–नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स/नॉन प्रोफेशनल्स व्यक्ति होम लोन के लिए योग्य है ये कैसे तय होता है?
उत्तर: जब आप होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तब आपके क्रेडिट स्कोर, भुगतान क्षमता, आयु, आय, बिज़नेस प्रोफाइल, नौकरी कितनी स्थिर है, आप कहाँ काम करते हैं, ,बिज़नेस टर्नओवर (गैर–नौकरीपेशा), बिज़नेस कितना पुराना है, व्यवसाय लाभ में है या नहीं (गैर–नौकरीपेशा के लिए), प्रॉपर्टी लोकेशन जैसे कारकों के आधार पर आपकी होम लोन एलिजिबिलिटी तय की जाती है।
प्रश्न. होम लोन के लिए योग्यता बढ़ाने में सह–आवेदक कैसे ज़रूरी है?
उत्तर: सह–आवेदक जोड़ने से बैंक/NBFC का जोखिम कम हो जाता है क्योंकि लोन के भुगतान के लिए आवेदक की तरह सह–आवेदक भी उतना ही ज़िम्मेदार होता है। साथ ही, को–एप्लीकेंट को रखने से आपके होम लोन एलिजिबिलिटी में सुधार होने के साथ ही आपको होम लोन मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
प्रश्न. क्या होम लोन के आवेदन के दौरान सह–आवेदक को जोड़ना अनिवार्य है?
उत्तर: प्रॉपर्टी के सभी सह–मालिकों को होम लोन का सह–आवेदक बनना अनिवार्य है। हालांकि, अगर घर किसी एक व्यक्ति के नाम पर है और वह होम लोन के लिए अपनी योग्यता नहीं बढ़ाना चाहता, तो सह–आवेदक जोड़ना ज़रूरी नहीं है।
प्रश्न. बैंक/NBFC होम लोन राशि की कैसे तय करते हैं?
उत्तर: बैंक/NBFC आवेदक की आय, चल रहे लोन के EMI/ क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट (दिए जाने वाले लोन की EMI को जोड़कर) और प्रॉपर्टी के बाज़ार मूल्य के आधार पर होम लोन राशि तय करते हैं।
प्रश्न. क्या गारंटर जोड़ने से मेरी होम लोन एलिजिबिलिटी में सुधार होगा?
उत्तर: होम लोन में गारंटर को जोड़ने से बैंक/NBFC का जोखिम कम हो जाता है क्योंकि गारंटर होम लोन के भुगतान के लिए समान रूप से ज़िम्मेदार होता है। यही वजह है कि जब सह–आवेदकों को जोड़ने के बाद कई लोग होम लोन के लिए एलिजिबल नहीं होते, तब उनसे होम लोन गारंटर जोड़ने को कहा जाता है। बता दें, बैंक/NBFC गारंटर जोड़ने से पहले उनकी क्रेडिट प्रोफाइल का भी मूल्यांकन करते हैं।
प्रश्न. 30,000 रुपये की सैलरी पर कितना होम लोन मिल सकता है?
उत्तर:30,000 की सैलरी पर कितना होम लोन मिलेगा, यह आवेदक की EMI/NMI रेश्यो और एलटीवी रेश्यो आदि पर निर्भर करता है। हालांकि दी जाने वाली लोन राशि बैंक की क्रेडिट रिस्क पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग होती है।
बैंक और HFC आपको ऑफर की जाने वाली होम लोन राशि को EMI/NMI (नेट मंथली इनकम) रेशियो या LTV के आधार पर तय करते हैं। मान लीजिए, आपकी FOIR 50% है और LTV किसी प्रॉपर्टी के लिए 90% है, जो 66 लाख रुपये है। यदि आपके पास EMI या अन्य खर्चे नहीं हैं तो, आप हर महीने अधिकतम 30,000*50% = 15,000 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।
यदि आप 30 वर्ष की अवधि चुनते हैं, तो EMI/NMI रेशियो के अनुसार, आपकी योग्य हाउसिंग लोन राशि = 15,000*12*30 = 54 लाख होगी। लेकिन, प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% LTV रेशियो है, तो 54*90% = 48,60 लाख रुपये। इसलिए, 30,000 रुपये के वेतन पर आपको मिलने वाला होम लोन 48,60 लाख रुपये का होगा।
प्रश्न. 50,000 सैलरी पर मुझे कितना होम लोन मिल सकता है?
उत्तर: होम लोन देने वाले बैंक और HFCs EMI/NMI रेश्यो, LTV रेश्यो और मंथली इनकम के आधार पर आवेदकों की लोन राशि निर्धारित करते हैं, जो बैंक की क्रेडिट रिस्क पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग होती है। लोन राशि का अनुमान लगाने के लिए, आवेदक होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ बैंक मल्टीप्लायर मेथड का भी इस्तेमाल करते हैं जिसके तहत आवेदक की सैलरी के 10 से 24 गुना तक का लोन दिया जाता है। इस मेथड के मुताबिक अगर आपकी सैलरी 50,000 है तो आपको 36 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकता है।
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें