Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

होम लोन

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

Find Best Home Loan Offers

Sort by:

HDFC Bank
10 Second Disbursal*100% Digital Process*Quick Disbursal
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 12.5%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee6,500
Axis Bank
Low Processing fee
Max Loan Amt.Upto 40L
Rate of Interest9.99% - 17.15%
Tenure uptoUpto 6 Years
Processing FeeUpto 2%
Kotak Mahindra Bank
Lowest Income requirement100% Digital Process*
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.98% - 17.2%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee1.1% - 1.5%

होम लोन की विशेषताएं

ब्याज दर 7.10% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि लोन राशि आपकी इनकम, भुगतान क्षमता और प्रॉपर्टी की वैल्यू जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
एलटीवी रेश्यो प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक
लोन अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1%-2% तक
फोरक्लोज़र/प्रीपेमेंट चार्ज़ेस
  • फ्लोटिंग रेट पर्सनल लोन के लिए- शून्य
  • फिक्स्ड रेट पर्सनल लोन के लिए- मूल बकाया राशि के 2%-4% तक

*ये जानकारी 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई है।

होम लोन क्या है और यह कैसे काम करता है?

होम लोन एक सिक्योर्ड लोन है जो नया घर खरीदने, घर का निर्माण करने और रेनोवेशन आदि के लिए पैसों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लिया जाता है। यह लोन बैंक व HFCs द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसका भुगतान EMI ( मासिक किश्त) के माध्यम से किया जाता है। एक सिक्योर्ड लोन होने की वजह से जिस प्रॉपर्टी के लिए यह लोन लिया जाता है वो बैंक के पास सिक्योरिटी के रूप में रहती है।

होम लोन कितनी ब्याज दरों पर मिलता है?

होम लोन की ब्याज दरें बैंक/लोन संस्थान और आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया 7.10% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है।

लोन लेते समय ब्याज दरें वह प्रमुख कारक है जो आपकी मासिक EMI और लोन की कुल लागत को प्रभावित करती है। इसलिए लोन लेते समय विभिन्न बैंक और लोन संस्थान द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना करना काफी ज़रूरी है जिससे कम ब्याज दरों पर लोन का लाभ उठाया जा सके।

आप पैसाबाज़ार के माध्यम से विभिन्न बैंकों के लोन ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं और अपने लिए सबसे कम ब्याज दर वाला लोन ऑफर चुन सकते हैं।

प्रमुख बैंकों और HFCs के होम लोन की जानकारी

फिक्स्ड रेट और फ्लोटिंग रेट होम लोन के बीच क्या अंतर होता है?

होम लोन आमतौर पर फिक्स्ड रेट या फ्लोटिंग रेट पर लिया जा सकता है।

  • फिक्स्ड रेट लोन के तहत इंटरेस्ट रेट पूरी लोन अवधि में समान रहती है। इस वजह से अगर बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता भी है तो फिक्स्ड रेट पर लिये गए लोन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। और अगर पूरी लोन अवधि के दौरान अगर मार्केट में ब्याज दरें कम होती हैं तो भी फिक्स्ड रेट समान ही रहेंगी और आपकी ईएमआई भी कम नही होगी।
  • फ्लोटिंग रेट लोन के मामले में ब्याज दरें बैंक/लोन संस्थानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बेंचमार्क रेट में आए बदलाव के मुताबिक घटती-बढ़ती रहती हैं। फ्लोटिंग ब्याज दर वाले होम लोन आमतौर पर फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट होम लोन से सस्ते होते हैं और आरबीआई फ्लोटिंग रेट होम लोन लेने वाले व्यक्तियों से कोई प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र फीस भी नहीं वसूलता है।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं

होम लोन लेने के लिए आवश्यक पात्रता

होम लोन की योग्यता शर्तें बैंक/ लोन संस्थान और लोन योजनाओं के मुताबिक अलग- अलग होती हैं। हालांकि, कुछ सामान्य होम लोन योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:

योग्यता शर्तें विवरण
राष्ट्रीयता आवेदक भारतीय निवासी, अनिवासी भारतीय (NRI) और भारतीय मूल का व्यक्ति (PIO) होना चाहिए
उम्र
  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष, कुछ बैंक न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय करते हैं।
  • अधिकतम उम्र: लोन मैच्योरिटी के समय आमतौर पर 70 साल
रोज़गार का प्रकार नौकरीपेशा और स्वरोज़गार दोनों तरह के आवदेक होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कार्य अनुभव
  • नौकरीपेशा के लिए: कम से कम 2 वर्ष
  • गैर- नौकरीपेशा के लिए: बिज़नेस कम से कम पिछले 3 साल से चल रहा हो।
इनकम  कम से कम 25,000 रुपये प्रति माह (ये हर बैंक/ लोन संस्थानों में अलग- अलग होती है)
क्रेडिट स्कोर क्रेडिट स्कोर: 730 या उससे अधिक

होम लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

होम लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ आवेदक की प्रोफाइल, आय के स्रोत, प्रॉपर्टी के प्रकार और लोन संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आपकी पहचान, निवास स्थान, आय और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ मांग सकती है। नीचे होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए मांगे जाने वाले प्रमुख दस्तावेज़ों के बारे में नीचे बताया गया है।

पहचान प्रमाण पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (किसी एक की फोटोकॉपी)
पता प्रमाण बैंक पासबुक, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी का बिल, गैस बिल) और LIC पॉलिसी रिसीट (किसी एक की कॉपी)
उम्र का प्रमाण आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं कक्षा की मार्कशीट, बैंक पासबुक और ड्राइविंग लाइसेंस (किसी एक की कॉपी)
आय प्रमाण
  • नौकरीपेशा के लिए: फॉर्म 16 की कॉपी, हाल ही की सैलरी स्लिप, पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न (ITR) और इंवेस्टमेंट प्रूफ (यदि कोई हो)
  • गैर- नौकरीपेशा के लिए: पिछले 3 वर्षों का इनकम टैक्स रिटर्न, बैलेंस शीट और कंपनी/ फर्म के प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट स्टेटमेंट, बिज़नेस लाइसेंस की जानकारी और बिज़नेस के पते का प्रमाण
प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज़ सोसायटी / बिल्डर से NOC, घर के निर्माण में होने वाले खर्च का अनुमान, रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट, अलॉटमेंट लैटर और बिल्डिंग प्लान की मंज़ूरी की कॉपी
अन्य दस्तावेज़ यदि आपने पहले किसी अन्य लेंडर से लोन लिया है, तो कृपया पिछले 1 वर्ष का लोन स्टेटमेंट प्रस्तुत करें।

होम लोन की फीस और चार्ज़ेस

होम लोन में सिर्फ ब्याज दरें ही नहीं बल्कि कई ऐसे फीस और चार्ज़ेस शामिल होते हैं जो आपके लोन की लागत को बढ़ा सकते हैं। ये चार्ज़ेस हैं:

फीस प्रकार फीस/शुल्क
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 1% - 2%
फोरक्लोज़र/प्रीपेमेंट फीस फ्लोटिंग रेट के लिए: शून्य
फिक्स्ड रेट के लिए: बकाया मूल राशि पर लगभग 2% - 4%
ईएमआई पर बकाया फीस उस EMI की 2% प्रति माह जिसका भुगतान नहीं किया गया है
ईएमआई बाउंस चार्ज लगभग ₹400
लीगल फीस मौजूदा दरों के मुताबिक

होम लोन की फीस और शुल्क देखें

होम लोन EMI कैसे तय होती है?

होम लोन की EMI वह निश्चित राशि है, जो आपको हर महीने अपने होम लोन के भुगतान के लिए चुकानी होती है। EMI में लोन की मूल राशि और उस पर लगने वाला ब्याज शामिल होता है। आपके लोन की EMI कितनी होगी यह लोन राशि, उस पर लगने वाले ब्याज और लोन अवधि पर निर्भर करता है। लोन लेने से पहले अपनी EMI का अनुमान लगाना जरूरी है, ताकि आप अपने मासिक बजट और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार सही EMI चुन सकें।

EMI का अनुमान लगाने के लिए आप पैसाबाज़ार होम लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि जैसी जानकारी दर्ज कर आप अपनी अपनी अनुमानित मासिक EMI, कुल ब्याज और कुल लोन राशि के बारे में जान सकते हैं।

आपको कितना होम लोन मिल सकता है?

आपको कितनी राशि का होम लोन मिलेगा यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे-

  • आपकी मासिक इनकम
  • मौजूदा EMI और देनदारियां
  • आपकी क्रेडिट प्रोफाइल
  • प्रॉपर्टी वैल्यू और LTV रेश्यो आदि।

इसके अलावा, बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां लोन राशि तय करने के लिए कई मेथड का भी इस्तेमाल करती हैं। आमतौर पर दो प्रमुख तरीकों में ईएमआई/एनएमआई रेश्यो और मल्टीप्लायर मेथड शामिल है।

  • EMI/NMI रेश्यो मेथड: इसमें आपकी नेट मंथली इनकम (NMI) के मुकाबले आपकी कुल EMI देनदारियों को देखा जाता है। इससे लेंडर आपकी भुगतान क्षमता का आकलन करता है। बता दें कि बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर उन आवेदकों को होम लोन देना पसंद करते हैं जिनका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो 50-55% तक होता है।
  • मल्टीप्लायर मेथड: इसमें आपकी वार्षिक या मासिक आय को एक निश्चित संख्या (मल्टीप्लायर) से गुणा करके संभावित लोन राशि का अनुमान लगाया जाता है। यह लेंडर की पॉलिसी और आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार अलग हो सकता है।

जानें: आपकी सैलरी पर कितना होम लोन मिल सकता है?

होम लोन लेने के लिए कितना डाउनपेमेंट करना होता है?

कभी भी प्रॉपर्टी की पूरी कीमत के बराबर होम लोन नहीं मिलता। प्रॉपर्टी की कीमत का एक हिस्सा आपको डाउनपेमेंट के रूप में खुद देना होता है, जबकि बाकी राशि होम लोन के जरिए पूरी की जा सकती है। आपको प्रॉपर्टी के मूल्य का कितना हिस्सा लोन के रूप में मिल सकता है और कितना डाउनपेमेंट करना होगा, इसका पता लोन-टू-वैल्यू रेश्यो (LTV) से लगाया जा सकता है।

RBI ने होम लोन के लिए लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो की सीमा निर्धारित की है। जो कि इस प्रकार है:

  • ₹30 लाख तक के होम लोन: प्रॉपर्टी की कीमत का अधिकतम 90% तक LTV
  • ₹30 लाख से अधिक और ₹75 लाख तक का होम लोन: प्रॉपर्टी की कीमत का अधिकतम 80% तक LTV
  • ₹75 लाख से अधिक के होम लोन: प्रॉपर्टी की कीमत का अधिकतम 75% तक LTV

इसे उदाहरण से समझें

उदाहरण के लिए: मान लीजिए आप 1 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं और बैंक 75% LTV दे रहा है, तो आपको 75 लाख रु. का लोन मिलेगा। बाकी 35 लाख रु. आपको खुद डाउनपेमेंट के रूप में देना होगा।

नोट: वास्तविक होम लोन राशि सिर्फ LTV रेश्यो से तय नहीं होती। लोन की रकम तय करते समय लोन संस्थान आपकी इनकम, मौजूदा EMI, क्रेडिट प्रोफाइल, लोन अवधि और अपनी पात्रता शर्तों को भी ध्यान में रखते हैं।

होम लोन के प्रकार

आवदेकों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (HFCs) होम लोन की विभिन्न योजनाएं ऑफर करती हैं। आप घर खरीदने, नया घर बनाने, प्लॉट खरीदने या मौजूदा घर के विस्तार और रेनोवेशन जैसी ज़रूरतों के लिए अलग-अलग प्रकार के होम लोन का विकल्प चुन सकते हैं। नीचे कुछ सामान्य होम लोन प्रकार दिए गए हैं:

होम परचेज लोन

अगर आप रेडी-टू-मूव, अंडर-कंस्ट्रक्शन या रीसेल प्रॉपर्टी खरीदने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं।

होम कंस्ट्रक्शन लोन

होम कंस्ट्रक्शन लोन या सेल्फ कंस्ट्रक्शन लोन का लाभ वे लोग उठा सकते हैं जिनके पास पहले से प्लॉट है और वे उस पर अपना घर बनाना चाहते हैं।

प्लॉट परचेज लोन

इस लोन का इस्तेमाल रेज़िडेंशियल प्लॉट खरीदने के लिए किया जाता है। अगर आप प्लॉट खरीदकर उस पर बाद में अपना घर बनाना चाहते हैं, तो इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।

होम रेनोवेशन लोन

मौजूदा घर की मरम्मत, रेनोवेशन, इम्प्रूवमेंट, घर के स्ट्रक्चर से जुड़ा कोई बदलाव करने में आने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए यह लोन लिया जाता है।

होम एक्सटेंशन लोन

अगर परिवार बढ़ने के कारण घर में अतिरिक्त जगह की ज़रूरत है, तो मौजूदा घर का विस्तार करने या अतिरिक्त कमरा/स्पेस जोड़ने के लिए होम एक्सटेंशन लोन ले सकते हैं।

पैसाबाज़ार से ही होम लोन क्यों लें?

होम लोन लंबे समय की प्रतिबद्धता है ऐसे में कोई भी लोन ऑफर चुनते समय काफी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आप पैसाबाज़ार के ज़रिए अलग-अलग बैंक व लोन संस्थानों के होम लोन ऑफर्स की तुलना कर अपनी ज़रूरत और योग्यता के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। पैसाबाज़ार के ज़रिए होम लोन लेने के कई फायदे हैं जैसे-

  • कई लोन ऑफर्स: एक ही जगह 25+ लोन संस्थान के ऑफर्स देखें और उनकी तुलना करें।
  • सारी ज़रूरी जानकारी एक जगह: प्रत्येक लोन ऑफर में लोन राशि, ब्याज दर और मासिक EMI जैसी जानकारी देखें।
  • कम ब्याज दरें: अलग-अलग लोन ऑफर्स की तुलना कर आप सबसे कम ब्याज दरों वाले लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • एंड-टू-एंड कस्टमर स्पोर्ट:लोन के लिए आवेदन करने से लेकर डिस्बर्सल तक कस्टमर अस्सिटेंस पाएं।
  • बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा: आप अपने मौजूदा होम लोन को आसानी से किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

होम लोन पर मिलने वाले टैक्स लाभ

भारत सरकार, होम लोन लेने पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत टैक्स बेनिफिट (Tax Benefits of Home Loan) प्रदान करती है। हाउसिंग लोन पर मिलने वाले टैक्स बेनिफिट से आप हर साल अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत होम लोन कस्टमर्स ये टैक्स लाभ मिलते हैं:

इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन किस पर होम लोन टैक्स लाभ मिलता है अधिकतम टैक्स छूट राशि
सेक्शन 24(b) ब्याज भरने पर ₹2 लाख
सेक्शन 80C मूल लोन राशि पर (स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी) ₹1.5 लाख

इसके अलावा, पहली बार घर खरीदने वालों को भी सेक्शन 80EE और 80EEA के तहत अतिरित्त इंटरेस्ट बेनिफिट भी मिल सकता है बशर्ते कुछ शर्ते पूरी करनी होंगी।

नई टैक्स व्यवस्था में 80C, 80EE और 80EEA जैसी छूट का लाभ नहीं मिलता और धारा 24 (बी) के तहत भी इंटरेस्ट डिडक्शन सिर्फ किराए पर दिए गए घर पर लागू होता

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर (Home Loan Balance Transfer) से आप अपने मौज़ूदा होम लोन को कम ब्याज दर और बेहतर लोन शर्तों पर किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा का उपयोग खासकर उन लोगों को करना चाहिए जिन्होंने पहले अधिक ब्याज दरों पर होम लोन लिया था लेकिन अब उनकी क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार होने और मार्केट में ब्याज दर कम होने से वे कम ब्याज दरों पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा का लाभ उठाने से पहले, कॉस्ट-बेनिफिट का विश्लेषण करें यानी कि ये पता कर लें कि बैलेंस ट्रांसफर में लगने वाली फीस की लागत ब्याज पर हो रही बचत से तो ज़्यादा नहीं है। दो बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों, बकाया लोन राशि और बकाया अवधि के बीच के अंतर को कैलकुलेट करें।

अगर बकाया लोन राशि कम है या लोन का भुगतान करने के लिए कुछ ही साल बाकी हैं या फिर ब्याज दर में अंतर आने से बचत बहुत कम हो रही है तो लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प न चुनने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, प्रोसेसिंग फीस के बारे में पता करना न भूलें, जो कि नया बैंक/ लोन संस्थान बैलेंस ट्रांसफर के लिए चार्ज करेगा।

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

होम लोन के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?

आमतौर पर, लोन संस्थान कम से कम 25,000 रुपये प्रति माह कमाने वाले आवेदकों को लोन प्रदान करते हैं।

होम लोन के लिए कितना CIBIL स्कोर होना चाहिए?

बैंक व लोन संस्थान 730 या ज़्यादा सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं। अधिक सिबिल स्कोर होने से आपको कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल सकता है। हालांकि कई बैंक/लोन संस्थान 730 से कम सिबिल स्कोर वालों को भी लोन प्रदान करते हैं, लेकिन ब्याज दरें अधिक हो सकती हैं।

क्या बिना डाउन पेमेंट के होम लोन मिल सकता है?

नहीं, बिना डाउनपेमेंट के आपको होम लोन नहीं मिल सकता।

होम लोन मिलने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर, बैंक/लोन संस्थान होम लोन एप्लीकेशन को मंज़ूर करने में 1 से 2 सप्ताह का समय लेते हैं। हालांकि, यह बैंकों/एचएफसी की लोन मंज़ूरी की प्रक्रिया, आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, दस्तावेज़ों और प्रॉपर्टी के वेरिफिकेशन में लगने वाले समय के आधार पर अलग- अलग हो सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक/ लोन संस्थान की योग्यता शर्तों और दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें ताकि आप पहले से तैयार रहें, और लोन एप्लीकेशन की मंज़ूरी की प्रक्रिया में लगने वाला समय कम हो सके।

क्या सेल्फ-एंप्लॉयड व्यक्ति होम लोन ले सकता है?

हां, एक सेल्फ-एंप्लॉयड व्यक्ति भी होम लोन ले सकता है, बशर्ते वह बैंक या लोन संस्थान द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों को पूरा करता हो।

क्या बिना CIBIL स्कोर के होम लोन मिल सकता है?

हां, चुंकि होम लोन एक सिक्योर्ड लोन है इसलिए ये बिना किसी सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को भी मिल सकता है। बैंकिंग की भाषा में ऐसे आवेदक NTC (न्यू-टू-क्रेडिट) कहलाते हैं।

क्या कम CIBIL स्कोर पर भी होम लोन मिल सकता है?

हाँ, आपको कम क्रेडिट स्कोर पर भी होम लोन मिल सकता है। लेकिन बैंक और लोन संस्थान लोन की ब्याज दरें अधिक रख सकते हैं।

क्या महिला आवेदकों को कम ब्याज दरों पर होम लोन मिलता है?

हां, कई बैंक/ लोन संस्थान महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दरों पर 0.05% से 1% की छूट देते हैं।

क्या दो लोग मिलकर होम लोन ले सकते हैं?

हां, दो लोग मिलकर जॉइंट होम लोन ले सकते हैं। जॉइंट होम लोन लेने के कई फायदे हैं जैसे लोन मिलने की संभावना बढ़ती है और लोन लंबी अवधि के लिए भी मिल सकता है।

क्या एक व्यक्ति दो होम लोन ले सकता है?

हां, आप एक समय पर दो होम लोन ले सकते हैं। हालांकि, दूसरा होम लोन आपको मिलेगा या नहीं यह लोन संस्थान द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों और आपकी भुगतान क्षमता जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

Home Loan Articles

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में - Article image

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान - Article image

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान

icon image of Bharti
Bharti20 Aug 2025
होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें - Article image

होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें

icon image of Bharti
Bharti14 Aug 2025
LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें - Article image

LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां - Article image

होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें? - Article image

होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

icon image of Bharti
Bharti14 Jul 2025
ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार - Article image

ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार

icon image of Bharti
Bharti30 Jun 2025
वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना - Article image

वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना

icon image of Bharti
Bharti26 Jun 2025
होम लोन एप्लीकेशन हो गया रिजेक्ट? जानें कारण और इससे बचने के उपाय - Article image

होम लोन एप्लीकेशन हो गया रिजेक्ट? जानें कारण और इससे बचने के उपाय

icon image of Bharti
Bharti24 Jun 2025
View All Articles
quotes icon

What our customers say

Time saving process

Office ke chalte jyada samay nahi nikal pata tha. Paisabazaar ke online process ki wajah se na hi mene banks ke rates compare karliye ghar bathe balki mera loan application aur disbursal bhi ghar bathe hi ho gaya...bank jana hi nahi pada...

icon image of avatar
Pradeep SinghJan 7, 2026

Kam rates pe loan mila

Paisabazaar se mujhe bahut kam rate pe loan mil gaya...isse mere budget pe jada asar nahi pada aur jald hi mera apna ghar ho jayega..

icon image of avatar
Nidhi SharmaJan 6, 2026

eligibility check ho jati hai free

me home loan lene ka soch raha tha uske liye mene pehle paisabazaar app se free me apni eligibility check ki..usse mujhe pata chala muje kya cheeze improve karni hai aur fir mera loan jaldi approve ho gaya.

icon image of avatar
Shikhar SahuJan 5, 2026

Home loan mila yaahaan par

Mujhe home loan chahiye tha aur yahaan par sahayta kiya inhone aur loan mila. Pehla loan tha mera lekin sab ache se ho gaya.

icon image of avatar
Prem Prakash PandeyDec 7, 2025

Home loan here

I took home loan here and they helped me in every step specially in collecting and submitting documents at the time of approval.

icon image of avatar
Chandan SinghDec 1, 2025

Got the best home loan interest rate

I was confused and did not have so much time to carry out all the research, so I logged in to Paisabazaar’s portal and was able to see the home loan options I was eligible for. With the assistance of Paisabazaar’s experts, I was able to find the home loan that offered the rate of interest I could afford. Thank you Paisabazaar!

icon image of avatar
Anu BhatnagarSep 10, 2021

Excellent Home Loan Service by Paisabazaar

Ended up taking an ICICI Home Loan and I think it was one of the best decisions I ever made. I thank Paisabazaar for helping me out and answering my questions with so much patience.

icon image of avatar
KJ ThomasSep 10, 2021

Had a great experience with Paisabazaar

I have always heard my friends talking about how tedious it was for them to avail a home loan and decide the most suitable option. But with the help of Paisabazaar, I was able to compare several home loans and opt for the one that suited my needs. I am happy that I considered Paisabazaar for helping me.

icon image of avatar
Ritesh SharmaSep 10, 2021

quick and easy home loan process

I had never thought that applying for a home loan could be so easy. The entire process was online and I didn’t have to go anywhere for application or documentation of my home loan. Paisabazaar experts helped me navigate through the process and later the bank collected my documents and everything was quick and seamless.

icon image of avatar
Rupanjali MishraSep 3, 2021

Satisfied experience with Paisabazaar

I am satisfied with my home loan experience with Paisabazaar. I could easily compare different home loan options and apply for the home loan. Their customer care team also called me to confirm all the details and soon after the bank contacted to take the process forward. The process was really smooth.

icon image of avatar
Soumil KhannaSep 3, 2021
View All Testimonials
Bharti profile
Written ByLinkedIn icon
Bharti
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top