Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अगर आप कोई पोल्ट्री फार्म खोलना चाहते हैं या मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आप पोल्ट्री फर्म लोन (Poultry Farm Loan) ले सकते हैं। ये एक बिज़नेस लोन है, जिसे निजी व सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक देते हैं। मुर्गी पालन के लिए लोन कैसे लें (How to Get Loan for Poultry Farm) और कौन-सा बैंक कितनी ब्याज दर पर पोल्ट्री फर्म लोन दे रहा है, ये जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पोल्ट्री फार्म लोन (Poultry Farm Loan) निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक तरह का बिज़नेस और वर्किंग कैपिटल लोन है। यह देशभर के शहरी और ग्रामिण क्षेत्रों के व्यक्तियों, एमएसएमई और बिज़नेस ओनर्स को प्रदान किया जाता है। मुर्गी पालन के लिए दिया जाने वाला यह लोन विभिन्न बैंकों व लोन संस्थानों द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों और आसान लोन भुगतान विकल्पों के साथ दिया जाता है। आइये आपको विस्तार से बताते हैं, प्रमुख बैंको द्वारा प्रदान किए जाने वाले पोल्ट्री फार्म लोन के बारे में।
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
| ब्याज दर | 1 साल का MCLR- 8.50% + 2.75% = 11.25% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन का प्रकार | एग्रीकल्चरल टर्म लोन |
| लोन लिमिट |
|
| कोलैटरल |
|
| प्रोसेसिंग फीस | ₹50,000 तक शून्य & ₹50,000 – ₹10 लाख तक की राशि पर 0.35% |
| ब्याज दर | आवेदक की प्रोफाइल और व्यवसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। |
| लोन का उद्देश्य |
|
| लोन का प्रकार | एग्रीकल्चर टर्म लोन – शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म |
| लोन राशि | ज़रूरत के मुताबिक |
| भुगतान अवधि (शॉर्ट टर्म) | अधिकतम 8-12 महीने, प्रोजेक्ट पूरी होने की अवधि: 3-6 महीने |
| भुगतान अवधि (लॉन्ग टर्म) | 6-7 साल जिसमें लेयर्स के लिए 12 महीने और ब्रॉयलर के लिए 3 महीने का गेस्टेशन पीरियड शामिल है |
| लोन लेने के लिए योग्य संस्थाएं | इंडिविजुअल, लघु किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर, अल्प रोजगार वाले व्यक्ति आदि। |
| यूनिट साइज़ योग्यता | पोल्ट्री फार्म में कम से कम 500 पक्षी होने चाहिए। |
| ब्याज दर | आवेदक की प्रोफाइल और व्यवसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। (अन्य बिज़नेस लोन पर 11%) |
| लोन के उद्देश्य | पहले दिन के चूजों की खरीद के लिए चारा, दवा, श्रम लागत, बिजली लागत, पशु चिकित्सा पर खर्च आदि। |
| लोन की प्रकृति | एग्रीकल्चरल मीडियम टर्म लोन |
| लोन लेने के लिए योग्य संस्थाएं | व्यक्ति, सोल प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, कंपनियां या सहकारी समितियां |
| लोन राशि |
|
| भुगतान के विकल्प और अवधि | 7 साल तक का टर्म लोन और 12 महीने का कैश क्रेडिट |
| सिक्योरिटी/गारंटी | 10-20% मार्जिन के साथ जमीन को गिरवी रखना |
| ब्याज दरें | आवेदक की प्रोफाइल और व्यवसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है |
| लोन का प्रकार | टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल लोन |
| लोन राशि |
|
| लोन लेने के लिए योग्य संस्थाएं | इंडिविजुअल, पोल्ट्री किसानों से मिलकर बने SHG/JLG ग्रुप्स, सहकारी समितियां, कंपनी या व्यक्तियों का संघ, पार्टनरशिप फर्म, प्रोपराइटरशिप संस्थाएं,/FPOs/FPCs, प्राइवेट लिमिटेड फर्म |
| ब्याज दरें | आवेदक की प्रोफाइल और व्यवसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है |
| लोन के उद्देश्य |
|
| मार्जिन |
|
| गारंटी/सिक्योरिटी |
|
| लोन का प्रकार | टर्म लोन और कैश क्रेडिट |
| ब्याज दरें | ₹3 लाख तक
₹25 लाख या उससे अधिक
|
| लोन के उद्देश्य | पोल्ट्री, डेयरी, सुअर पालन, रेशम उत्पादन जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी इकाईयों की स्थापना के लिए फंडिंग |
| लोन लेने के लिए योग्य संस्थाएं | कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगे व्यक्ति, समूह खेतिहर मजदूर व छोटे और सीमांत किसान। |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹3.00 लाख का समग्र कृषि लोन- शून्यवर्किंग कैपिटल के लिए (नया/रिव्यू)
टर्म लोन के लिए: ₹3 लाख से अधिक – मज़ूर लिमिट का 1%, अधिकतम ₹100 लाख |
| मार्जिन |
|
| भुगतान अवधि | टर्म लोन के लिए- 3-7 वर्ष कैश क्रेडिट के लिए- 12 महीने, वार्षिक समीक्षा के साथ |
| इंस्पेक्शन चार्ज |
₹3 लाख तक के लोन के लिए शून्य |
नोट- उल्लिखित ब्याज दरें,फीस और शुल्क कभी भी बदल सकते हैं और बैंक/RBI के पूर्ण विवेक पर निर्भर हैं। दिए गए शुल्कों पर जीएसटी और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा।
पोल्ट्री फार्म लोन विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे NABARD,स्टार्ट-अप इंडिया, PMMY के तहत मुद्रा, PSB लोन्स इन 59 मिनट्स के तहत प्राप्त किए जा सकते हैं। इनके अलावा विभिन्न तरह के व्यवसायिक लोन जैसे MSME लोन, वर्किंग कैपिटल लोन, स्टार्ट-अप लोन आदि भी हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदक निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंको व NBFCs से पोल्ट्री फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए सामान्य बिज़नेस लोन भी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
| Bank/NBFCs | ब्याज दरें |
| HDB फाइनेंशियल | 8% - 26% प्रति वर्ष |
| यू ग्रो कैपिटल | 9% - 36% प्रति वर्ष |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 10.50% प्रति वर्ष से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 10.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| HDFC बैंक | 10.75% - 25% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट | 12% - 27% प्रति वर्ष |
| टाटा कैपिटल | 12% प्रति वर्ष से शुरू |
| फ्लेक्सीलोन्स | 1% प्रति माह से शुरू |
| आरबीएल बैंक | 14%-26% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट बिज़नेस लोन | 1.25% प्रति माह से शुरू |
| नियोग्रोथ फाइनेंस | 15%-40% प्रति वर्ष |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 16%-26% प्रति वर्ष |
| इंडिफी फाइनेंस | 1.5% प्रति माह से शुरू |
| Mcapital | 2% प्रति माह से शुरू |
ब्रॉयलर फार्मिंग के लिए सरकारी योजनाओं में नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD), पोल्ट्री वेंचर कैपिटल फंड (PVCF) आदि शामिल हैं।
लोन की राशि व्यवासायिक आवश्यकताओं और विभिन्न लोन संस्थानों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
वर्तमान में बहुत से बैंक पोल्ट्री फार्मिंग के लिए लोन प्रदान करते हैं, जिनमें HDFC बैंक ,SBI बैंक, PNB बैंक, IDBI बैंक, केनरा बैंक, फेडरल बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बङौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया आदि शामिल हैं।
वैसे तो बहुत से लेंडर्स बिना किसी जमानत/सिक्योरिटी के लोन प्रदान करते हैं, लेकिन ज़्यादातर बैंक लोन देने से पहले सिक्योरिटी/गारंटी की मांग करते हैं।
पोल्ट्री फार्म से होने वाली आय पर आयकर अधिनियम, 1961 के तहत टैक्स लगाया जाता है।
पोल्ट्री फार्मिंग के तहत लेयर फार्मिंग या ब्रायलर फार्मिंग जैसे व्यवसाय किए जा सकते हैं।