Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बकरी पालन लोन (Goat Farming Loan) एक प्रकार का वर्किंग कैपिटल लोन है जिसका उपयोग बकरी पालन व्यवसाय के लिए किया जा सकता है। किसी भी व्यवसाय की तरह बकरी पालन व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुछ राशि की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप विभिन्न निजी और सरकारी बैंकों द्वारा दिए गए बकरी पालन लोन का विकल्प चुन सकते हैं। सरकार भी बकरी पालन लोन योजना (Bakri Palan Loan Yojana) का समर्थन कर रही है।
देश के बेहतरीन पशुधन प्रबंधन विभागों में से एक होने के नाते, बकरी पालन अधिक लाभ और राजस्व की संभावनाओं के साथ लोकप्रिय हो रहा है। यह लम्बे समय तक रहने वाला एक लाभदायक और टिकाऊ व्यवसाय है। कमर्शियल बकरी पालन बड़े उद्यमों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और उत्पादकों द्वारा किया जाता है। बकरी पालन दूध, चमड़ा और फाइबर का प्रमुख स्रोत है। बकरी पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए न सिर्फ सरकार की तरफ से लोन योजनाएं और सब्सिडी का लाभ मिलता है, बल्कि कई बैंक और लोन संस्थान भी लोन प्रदान करते हैं।
बकरी पालन के लिए लोन राशि व्यवसाय की आवश्यकताओं और आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। आवेदक को एक अच्छी तरह से तैयार किया गया बिज़नेस प्लान पेश करनी चाहिए जिसमें क्षेत्र, स्थान, बकरी की नस्ल, उपयोग किए गए उपकरण, वर्किंग कैपिटल निवेश, बजट, मार्केटिंग की रणनीति, श्रमिकों का विवरण आदि जैसी सभी आवश्यक व्यवसायिक जानकारी शामिल होनी चाहिए, आवेदक द्वारा योग्यता शर्तों को पूरा करने के बाद एसबीआई आवश्यकता के अनुसार लोन राशि को मंज़ूरी देगा। एसबीआई भूमि के कागज़ों को गारंटी के रूप में पेश करने के लिए कह सकता है। ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
नोट: अगर लोन का भुगतान तय तारीख पर नहीं किया जाता, तो ब्याज दर 1 साल के MCLR + स्प्रेड से जुड़ी होगी, जैसा कि एसबीआई द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाता है। SBI का 1-वर्षीय MCLR 8.50% है। (वर्तमान ब्याज दर: एक वर्ष MCLR 8.50% + 3.25% यानी 11.75% प्रति वर्ष ।)
किसान, मुर्गीपालक या तो इंडिविजुअल या ज्वॉइंट उधारकर्ता, ज्वॉइंट लायबिलिटी ग्रुप या स्वयं सहायता समूह (SHGs) जिनमें टेनेन्ट फार्मर भी शामिल हैं जिनके पास स्वामित्व वाले, किराए के या पट्टे पर शेड होते हैं, वो इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) का मुख्य फोकस पशुधन खेती के उत्पादन को बढ़ाने के लिए छोटे और मध्यम किसानों की आर्थिक मदद करना है जो अंततः रोज़गार के अवसरों में वृद्धि करेगा।
नाबार्ड विभिन्न बैंकों या लोन संस्थानों की मदद से बकरी पालन लोन प्रदान करता है
केनरा बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर भेड़ और बकरी पालन लोन (Canara Bank Goat Farming Loan) प्रदान करता है । पालन के लिए एक विशिष्ट क्षेत्र के अनुकूल बकरियों की खरीद के उद्देश्य से लोन का लाभ उठाया जा सकता है।
उद्देश्य:
मार्जिन: 1 लाख रु. तक के लोन के लिए – शून्य, 1 लाख रु. से ज़्यादा की लोन राशि पर – 15% से 25%
सिक्योरिटी:
भुगतान अवधि:
नोट: पशुपालन विभाग/वन विभाग से क्षेत्र में बकरी पालन की अनुशंसा करने वाला प्रमाण पत्र।
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
आईडीबीआई बैंक अपनी योजना ‘Agriculture Finance Sheep & Goat Rearing’ के तहत भेड़ और बकरी पालन के लिए लोन प्रदान करता है । भेड़ और बकरी पालन के लिए IDBI बैंक द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम लोन राशि 50,000 रु. है और अधिकतम लोन राशि 50 लाख रु. है। यह लोन राशि व्यक्तियों, समूहों, सीमित कंपनियों, शेपर्ड के सह-ऑप सोसायटी और संस्थाओं द्वारा ली जा सकती है जो इस गतिविधि में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 59 मिनट में सरकारी लोन कैसे लें
चूंकि बकरी पालन कृषि क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए PMMY के तहत शुरू की गई माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन योजना के तहत बकरी पालन के लिए लोन (Goat Farming Loan) बैंकों द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा। बैंकों की मदद से मुद्रा गैर-कृषि क्षेत्र में लगे व्यक्तियों और उद्यमों को सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में आय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के लिए 10 लाख रु. तक का लोन प्रदान करती है। हालांकि, राज्य और केंद्र सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न लोन योजनाएं और सब्सिडी शुरू की हैं।
विभिन्न बिज़नस लोन या वर्किंग कैपिटल लोन विकल्पों की जांच और तुलना कर सकते हैं और उपलब्ध ऑफर में से किसी एक को चुन सकते हैं। लोन राशि या ब्याज दर एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग अलग हो सकती है, क्योंकि यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आवेदक भुगतान क्षमता, क्रेडिट स्कोर, आर्थिक स्थिरता आदि।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
उत्तर: आप बकरी पालन के लिए एक नाबार्ड सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं जो लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑफर की जाती है। नाबार्ड सब्सिडी केवल तभी उपलब्ध है, जब आप सार्वजानिक बैंक, जैसे एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और अन्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों से लोन लेते हैं।
उत्तर: बैंक के प्रकार जो नाबार्ड योजना के तहत लोन देने के योग्य हैं, वे निम्नलिखित हैं:
उत्तर: आप ऐसी ब्रीड को चुन सकते हैं जो आपके बिज़नेस रिक्वायरमेंट से मेल खाती हो, जैसे-
उत्तर: बकरी पालन के बिज़नेस में होने वाला प्रॉफिट कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे- बिज़नेस लोकेशन, वॉल्युम, बकरी का प्रकार, कस्टमर्स आदि।
उत्तर: बकरी पालन के लिए लोन लेने के लिए आप बैंकों/NBFC में जा सकते हैं या फिर सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोन ले सकते हैं।