Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
“पेपरलेस” पर्सनल लोन को ही अक्सर बिना दस्तावेज़ के पर्सनल लोन मान लिया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है, आवेदकों को बैंक द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जमा करने ही होते हैं।
फर्क सिर्फ इतना है कि “पेपरलेस” में हार्ड कॉपी की जगह सॉफ्ट कॉपी यानी ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स जमा करना पड़ता है। ऐसे लोन में आवेदन से लेकर डॉक्यूमेंट्स जमा करने और राशि ट्रांसफर तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। बिना दस्तावेज़ पर्सनल लोन कैसे मिलेगा (Personal Loan without Documents), इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख आगे पढ़ें:
बिना डॉक्यूमेंट के लोन जैसा कुछ नहीं होता है। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होने की वजह से इसे देने से पहले बैंक व एनबीएफसी कुछ दस्तावेज़ों की मांग करते ही हैं। जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, पता प्रमाण और सैलरी स्लिप आदि जैसे दस्तावेज़ शामिल हैं।
वहीं, प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के मामलों में बैंक/NBFCs डॉक्यूमेंट्स की मांग नहीं करते हैं। क्योंकि ऐसे कस्टमर्स की KYC संबंधी जानकारी लोन संस्थान के पास पहले से मौजूद होती है, यही कारण है कि प्री- अप्रूव्ड कस्टमर्स को नए दस्तावेज़ जमा नहीं कराने पड़ते हैं।
पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें समान ही रहती है, चाहे आप दस्तावेज़ जमा कर पाएं या नहीं। ये एलिजबिलिटी क्राइटेरिया एक संस्थान से दूसरे संस्थान में अलग हो सकती है। साथ ही आवेदक के प्रोफाइल के हिसाब से भी भिन्न हो सकती है। हालांकि यहां कुछ सामान्य पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) के बारे में बताया गया है:
गैर-नौकरीपेशा के लिए सालाना कम से कम 5 लाख रु.
कोई भी बैंक/NBFCs बिना डॉक्यूमेंट के लोन नहीं दे सकता, बल्कि वह ‘पेपर फ्री’ या ‘पेपरलेस’ पर्सनल लोन (Paperless Personal Loan) दे सकता है। जिसमें लोन आवेदन के समय डॉक्यूमेंट्स हार्ड कॉपी में जमा न करके साफ्ट कॉपी में जमा की जाती है। यहां पर्सनल लोन की सामान्य आवेदन प्रक्रिया (Personal Loan Apply Process) के बारे में बताया गया है:
लोन आवेदन की प्रक्रिया एक बैंक से दूसरे बैंक में और आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। बेहतर लोन ऑफर पाने के लिए आप पैसाबाज़ार जैसे फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पर विभिन्न लोन ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा अपने मौजूदा बैंक से प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसे लोन “मिनिमम डॉक्यूमेंट्स” के साथ कुछ मिनटों या घंटों के भीतर आवेदक के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
बैंक/एनबीएफसी आवेदक के लोन भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए इनकम प्रूफ (जैसे सैलरी स्लिप, ITR) की मांग करते हैं। आय प्रमाण न होने पर आवेदकों की इनकम और आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए बैंक व एनबीएफसी उनसे बैंक स्टेटमेंट जमा करने के लिए कहते हैं। यानी कोई भी लोन संस्थान बिना इनकम प्रूफ के लोन नहीं दे सकता।
सैलरी स्लिप के बिना भी पर्सनल लोन (Personal Loan without Salary Slip) मिल सकता है। बैंक व एनबीएफसी आवेदक का भुगतान क्षमता जानने के लिए सैलरी स्लिप की मांग करते हैं। सैलरी स्लिप न होने पर लोन संस्थान आवेदक से बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न जैसे डॉक्यूमेंट्स मांग सकते हैं। यह डॉक्यूमेंट लोन संस्थान के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकता है। इसलिए संबंधित लोन संस्थान से लोन लेने से पहले डॉक्यूमेंट्स के बारे में पता कर लें।
पर्सनल लोन की ब्याज दरें दस्तावेज़ जमा करने वालों और न जमा करने वालों दोनों के लिए ही समान रहती है। पर्सनल लोन की ब्याज दरें प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में 10.50% प्रति वर्ष से शुरू है जबकि पब्लिक सेक्टर के कुछ बैंक इससे कम इंटरेस्ट रेट पर भी लोन ऑफर करते हैं। हालांकि लोन चुनते समय इंटरेस्ट रेट के अलावा प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्जेस/फोरक्लोजर चार्जेस समेत अन्य चार्जेस/शुल्क की भी तुलना करनी चाहिए। क्योंकि कुल लोन लागत में इन फैक्टर्स का अहम योगदान होता है।
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
बिना दस्तावेज़ (या कम दस्तावेज़) लोन की EMI तय करने की प्रक्रिया आम लोन जैसी ही होती है। हालांकि लोन की EMI कई कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें लोन राशि, लोन अवधि और ब्याज दर शामिल है। लोन अवधि छोटी होने से EMI ज़्यादा लेकिन कुल ब्याज लागत कम होती है। इसके उल्ट लोन अवधि लंबी होने से ईएमआई कम लेकिन ओवरऑल इंटरेस्ट कॉस्ट ज़्यादा भरना पड़ता है। पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर से आप अलग-अलग लोन राशि की EMI जान सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके पर्सनल लोन आवेदन की मंज़ूरी की संभावना में बढो़तरी हो, इसके लिए नीचे दिए गए सुझावों पर ध्यान दें-
आधार और पैन कार्ड लोन आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ो में से एक है। हालांकि केवल इसके आधार पर पर्सनल लोन नहीं मिल सकता है।
केवल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन में ही कस्टमर्स नए डॉक्यूमेंट्स जमा कराए बिना लोन ले सकते हैं। ऐसे लोन आवेदन की प्रक्रिया कुछ घंटों से लेकर उसी दिन पूरी हो सकती है। हालांकि, लोन डिस्बर्सल कुछ मिनटों या सेकंड में हो सकता है। जैसे एचडीएफसी बैंक 10 सेकंड में लोन डिस्बर्सल का दावा करता है।
क्रेडिट स्कोर, दस्तावेज़ और बिना दस्तावेज़ दोनों तरह के लोन आवेदकों के लिए आवश्यक है। लोन आवेदन करने पर बैंक व एनबीएफसी सबसे पहले आवेदक का क्रेडिट स्कोर ही चेक करते हैं। इसके आधार पर वह तय करते हैं कि आवेदक को लोन देने में कितना जोखिम है।
लोन की ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट स्कोर, जॉब प्रोफाइल, इनकम, और क्रेडिट प्रोफाइल जैसे कारकों पर निर्भर करती है, दस्तावेज़ों पर नहीं। हालांकि प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (जिसमें कम या कोई भी दस्तावेज़ जमा नहीं करना होता) की ब्याज दरें तुलनात्मक रूप से कम होती है।
चूंकि पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होता है। इसे लेने के लिए न तो कोई संपत्ति गिरवी रखनी होती है और न ही किसी गारंटर की आवश्यकता होती है।